Maiya Samman Yojana List Check Kaise Kare: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना लाखों महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। अब तक मईया सम्मान योजना की आठ किस्तें जारी की जा चुकी हैं और महिलाएं अब 9वीं और 10वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं।
सरकार ने अब घोषणा कर दी है कि Maiya Samman Yojana List में जिन महिलाओं का नाम होगा, उन्हें ही अगली किस्त मिलेंगी। अप्रैल 2025 के शुरुआत से सरकार ने कुछ नियमों को सख्त कर दिया है और कई अपात्र महिलाओं को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। अगर आपने भी मईया सम्मान योजना में आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो चिंता की बात नहीं है।
अब आप सिर्फ 2 मिनट में Maiya Samman Yojana List Check कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पूरी प्रक्रिया बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि 9वीं और 10वीं किस्त कब जारी की जाएगी। तो अगर आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें, यहां आपको लिस्ट चेक से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana List Check Kaise Kare Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana List Check Kaise Kare |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
किस्त | 9वीं और 10वीं किस्त जल्द जारी होगी |
सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
लिस्ट चेक का तरीका | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईया सम्मान योजना क्या है?
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। मईया सम्मान योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या बेहद गरीब हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि इस आर्थिक मदद से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। अब तक 54 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। हालांकि, हाल ही में फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए सरकार ने मईया सम्मान योजना की सूची को जारी किया है जिससे केवल योग्य महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।
किस कारण आपको 7500 रूपये नहीं मिला, यहां चेक करें पेमेंट फैलियर लिस्ट
इस दिन जारी होगी 9वीं और 10वीं किस्त
मिली जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana की 9वीं और 10वीं किस्त मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि जिन महिलाओं का नाम नई लिस्ट में शामिल है, उनके बैंक खातों में सीधे ₹5000 (दो किस्तें मिलाकर) ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
पिछली बार 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्तें एक साथ जारी की गई थीं और अब एक बार फिर से सरकार महिलाओं को राहत देने के लिए लगातार दो किस्तों का भुगतान कर रही है। इसलिए अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल हो चुका है।
इन महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया गया
मईया सम्मान योजना के आवेदन जांच में सरकार ने पाया कि कई महिलाएं गलत तरीके से लाभ उठा रही थीं। जैसे कि सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों की पत्नियों, और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने भी लाभ के लिए आवेदन किया है। यह योजना केवल असहाय और बेरोजगार महिलाओं के लिए है, इसलिए इन अपात्र महिलाओं को सूची से बाहर कर दिया गया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 60,000 से ज्यादा महिलाओं के नाम नई सूची से हटा दिए गए हैं। अब अगली किस्तों का भुगतान केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं और जिनका नाम Maiya Samman Yojana List में शामिल है।
Maiya Samman Yojana List के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना से किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी पात्रता पूर्ण करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –
- सबसे पहला तो महिला का उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए योग्य मानी जाएगी।
- आवेदिका झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास वैध निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- महिला का नाम अंत्योदय या बीपीएल राशन कार्ड में होना चाहिए ताकि उसकी गरीबी प्रमाणित हो सके।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के किसी भी विभाग में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेगा।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana List Check Kaise Kare?
मईया सम्मान योजना के लिस्ट को चेक के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय जाना होगा, क्योंकि लिस्ट वहीं उपलब्ध कराई गई है। वहां जाकर संबंधित अधिकारी से Maiya Samman Yojana List 2025 देखने का अनुरोध करें और अपना नाम या आवेदन संख्या बताएं। अब सूची में अपना नाम, बैंक खाता नंबर, और योजना की स्थिति जरूर जांचें कि आप अगली किस्त के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगर आपका नाम नहीं है, तो तुरंत अपने पंचायत सचिव या ब्लॉक अधिकारी से संपर्क करें और आवेदन फॉर्म की स्थिति जानें। आवेदन में गलती होने पर उसमें सुधार करवाएं ताकि अगली बार आपका नाम Maiya Samman Yojana List Check में आ सके और आपको ₹2500 की सहायता मिलती रहे।