Ladki Bahin Yojana April Payment Out: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹3000 जमा होना शुरु, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा

Ladki Bahin Yojana April Payment Out: आज के समय में सरकार की तरफ से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देना है, ताकि वो अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें।

अब तक माझी लाडकी बहिन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा चुके हैं। अप्रैल 2025 की किस्त को लेकर महिलाओं के बीच काफी उत्साह था और अब उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि अप्रैल और मई महीने की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में भेजी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यानी इस बार महिलाओं को सीधे ₹3000 का फायदा मिलेगा। हालांकि, कुछ महिलाओं के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक भी है क्योंकि कुछ लोगों को इस बार किस्त नहीं मिलने वाली। आइए पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Ladki Bahin Yojana April Payment Out Overview

पोस्ट का नाम Ladki Bahin Yojana April Payment 2025
योजना का नाममाझी लाडकी बहिन योजना
योजना की शुरुआत28 जून 2024
राज्यमहाराष्ट्र
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
सहायता राशी ₹1500 प्रतिमाह
अप्रैल-मई किस्त₹3000 एक साथ
हेल्पलाइन नंबर181
आधिकारिक वेबसाइटhttp://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

माझी लाडकी बहिन योजना क्या है?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया था जिसका शुरुआत 28 जून 2024 को हुई थी। योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ₹1500 ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को थोड़ी राहत दी जा सके, ताकि वे अपने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घर के अन्य खर्चों में मदद कर सकें।

लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक जुलाई 2024 से लेकर मार्च 2025 तक की 9 किस्तें सफलतापूर्वक महिलाओं को दी जा चुकी हैं। सरकार का दावा है कि करीब 2 करोड़ 41 लाख से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। अब महिलाओं को 10वीं किस्त का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि सरकार ने अप्रैल-मई की दो किस्तों को एक साथ भेजने का फैसला लिया है।

10वीं क़िस्त आज से मिलना शुरू, खाते में जमा होंगे 1500 रूपये

अप्रैल किस्त के साथ मिलेंगे मई के भी पैसे

महिलाओं के लिए यह वाकई बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने अप्रैल महीने की राशि के साथ ही मई महीने का पैसा भी एक साथ देने का निर्णय लिया है। यानी एक बार में महिलाओं के खाते में ₹3000 की राशि आएगी। इसकी प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू कर दी गई है और अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

सरकार ने इस फैसले को महिलाओं को तेजी से राहत देने के उद्देश्य से लिया है। खासतौर से गर्मी के मौसम में जब खर्च बढ़ जाते हैं, ऐसे में दो महीने की किस्त एक साथ मिलना महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित होगी। जो महिलाएं लाडकी बहिन योजना की पात्र हैं और उनका डाटा सही तरीके से अपडेट है, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, उनका पैसा सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा कोई पैसा

जहां एक ओर अधिकांश महिलाओं के लिए खुशखबरी है, वहीं कुछ महिलाओं के लिए निराशा की खबर भी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने साफ कर दिया है कि जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी योजना जैसे निराधार योजना या श्रावण बाल योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें अब माझी लाडकी बहिन योजना से बाहर कर दिया गया है।

सरकार का मानना है कि एक महिला को एक ही योजना से लाभ मिलना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं तक मदद पहुंच सके। इसलिए जिन महिलाओं का नाम अब तक लाडकी बहिन योजना में था लेकिन वो किसी अन्य पेंशन या योजना की लाभार्थी भी थीं, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिलेगी। यदि किसी महिला को संदेह हो कि उसका पैसा क्यों नहीं आया, तो वह अपने नजदीकी महिला बाल विकास कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकती है।

10वीं किस्त के 1500 रुपये आज से मिलना शुरू, नहीं आया पैसा तो तुरंत करें ये काम

किस्त की राशी न मिलने पर क्या करें?

अगर किसी पात्र महिला के खाते में 2-3 दिनों बाद भी ₹3000 नहीं पहुंचते हैं, तो सबसे पहले उसे अपना बैंक खाता चेक करना चाहिए। कई बार तकनीकी कारणों से पैसे ट्रांसफर में देरी हो सकती है। यदि बैंक में भी जानकारी नहीं मिलती है तो वह लाडकी बहिन योजना की हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर सकती हैं।

इसके अलावा अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए भी महिला बाल विकास कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। कई बार खाते की डीटेल्स में गलती या आधार कार्ड से लिंक न होने की वजह से भी पैसा अटक जाता है। इसलिए अगर अभी भी कोई त्रुटि है तो जल्द से जल्द सही करवाना ही सबसे अच्छा रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon