Maiya Samman Yojana Aadhar Link Update: लाभ के लिए अब आधार लिंक जरूरी, 29 अप्रैल से लगेगा कैंप

Maiya Samman Yojana Aadhar Link Update: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिन महिलाओं को इस योजना से लाभ मिल रहे हैं उन्हें अब अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी होगा। इसके लिए रांची जिले में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी को दिक्कत न हो।

यह शिविर 29 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। खास बात यह है कि शहरी क्षेत्र की लाभार्थी महिलाएं अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी आधार लिंक करा सकती हैं। जिन महिलाओं का आधार पहले से लिंक है, उन्हें कैंप में जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अप्रैल से सिर्फ आधार से लिंक खातों में ही पैसा भेजा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Aadhar Link Update

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक ऐसी पहल है, जो राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद देती है। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और घरेलू खर्च में सहायता देना है। इस योजना का शुरुआत जब हुआ था, तब इसमें आधार लिंक अनिवार्य नहीं था, जिससे बाद में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं।

कई महिलाओं को पैसा नहीं मिल पाया या उनके खाते में भुगतान फंसा रह गया था। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए अब सरकार ने यह नया फैसला लिया है कि सभी खातों को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा। इस फैसले से भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो जाएगी।

इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

29 अप्रैल से कहां और कैसे होगा आधार सीडिंग

रांची जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि 29 अप्रैल को सभी पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाएं जाकर अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा सकेंगी। जिन महिलाओं को 3 अप्रैल 2025 या उसके बाद ₹7,500 की राशि एक साथ मिली है, केवल वही इस कैंप का हिस्सा होंगी।

शहरी क्षेत्र की महिलाएं अपनी संबंधित बैंक ब्रांच में जाकर यह काम करा सकती हैं। कैंप में भीड़ न हो और प्रक्रिया सुचारू रहे, इसके लिए सभी बीडीओ, सीओ और बैंक शाखाओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैंक शाखाओं में लाभुकों की सूची भेजी जा रही है और बैंक प्रतिनिधियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि महिला लाभार्थियों को कही भटकना नहीं पड़ेगा।

किसे नहीं जाना है कैंप में आधार लिंक के लिए

यह सवाल कई महिलाओं के मन में है कि क्या सभी को कैंप में जाना जरूरी है। इसका जवाब है – नहीं। जिन महिलाओं का आधार पहले से उनके बैंक खाते से लिंक है, उन्हें इस शिविर में जाने की कोई जरूरत नहीं है। उनके खाते में अप्रैल से सीधे राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। कैंप केवल उन्हीं के लिए है जिनका आधार अब तक लिंक नहीं हुआ है या जिनका भुगतान अटका हुआ है।

अप्रैल से भुगतान में क्या बदलाव होगा

राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत भुगतान सिर्फ आधार लिंक खातों में ही किया जाएगा। जिनका खाता लिंक नहीं होगा, उन्हें राशि नहीं मिलेगी। अप्रैल 2025 से यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। यही वजह है कि यह कैंप बहुत जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र महिला इस सम्मान राशि से वंचित न रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon