Maiya Samman Yojana ₹10000 Payment Update: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना’ के तहत जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त नहीं मिली थी, उनके लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिन महिलाओं को अब तक ₹7500 की राशि नहीं मिली थी, उन्हें सरकार अप्रैल महीने में पूरे ₹10000 एक साथ ट्रांसफर करने वाली है।
यानी अप्रैल की ₹2500 की किस्त के साथ पिछली पेंडिंग तीनों किस्तों की राशि भी सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि यह भुगतान DBT के माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए सभी जरूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अब तक पैसा नहीं मिला है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
इस लेख में हम जानेंगे कि यह राशि किन महिलाओं को मिलेगी, कब तक पैसा आएगा, किन दस्तावेजों की जरूरत है और आप अपना पेमेंट स्टेटस घर बैठे कैसे चेक कर सकती हैं। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।
Maiya Samman Yojana ₹10000 Payment Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana ₹10000 Payment |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
पेंडिंग पेमेंट | ₹7500 |
कुल पेमेंट | ₹10000 |
पेमेंट का तरीका | DBT के तहत |
पेमेंट तारीख | 30 अप्रैल 2025 तक (संभावित) |
DBT के तहत | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें। मंईया सम्मान योजना का सीधा लाभ उन महिलाओं को मिलता है जिनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच है और जो झारखंड की स्थायी निवासी हैं।
यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है, जिससे न सिर्फ महिलाओं को वित्तीय सहारा मिलता है बल्कि उन्हें परिवार और समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर भी मिलता है। अब सरकार द्वारा अप्रैल में पेंडिंग राशि देने की घोषणा ने उन महिलाओं को बड़ी राहत दी है जो कई महीनों से भुगतान का इंतजार कर रही थीं।
मईयां सम्मान योजना 2500+2500 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये 4 जरूरी कार्य
लाखों महिलाओं को नहीं मिले 7500 रूपये
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में अभी भी हजारों महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें जनवरी से मार्च तक की किस्त की राशि नहीं मिली थी। इसका मुख्य कारण तकनीकी दिक्कतें, अधूरे दस्तावेज, डीबीटी इनएक्टिव या आधार-खाता लिंक न होना रहा है। लेकिन अब राज्य सरकार ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन महिलाओं का डाटा अपडेट हो चुका है और जिनका DBT सक्रिय है, उन्हें अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक ₹10000 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
सरकार ने जिला और पंचायत स्तर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जिन लाभार्थियों का सत्यापन और सुधार कार्य पूरा हो गया है, उनके खाते में पेमेंट जल्द से जल्द भेजा जाए। ऐसे में यह जरूरी है कि लाभार्थी महिलाएं अपने खाते और दस्तावेजों की स्थिति ज़रूर चेक कर लें।
किन महिलाओं को मिलेगा 10000 रूपये का लाभ
राज्य सरकार की तरफ से यह साफ-साफ बता दिया गया है कि 10000 रूपये का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो योजना के सभी पात्रता मानदंडों पर खरी उतरती हैं। यानी –
- महिला का उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए तो ही लाभ मिलेगा।
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी ये राशि महिलाओं को मिलेंगी।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है तभी लाभ मिलेगा।
- 10000 रूपए की राशि पाने के लिए महिलाओं का डीवीडी चालू होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के आवेदन में किसी प्रकार की कोई त्रुटि या फॉर्म अधूरा न होना चाहिए।
- अगर महिला ने भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया है तो उसे लाभ मिलेगा।
अगर आपने उपरोक्त सभी जरूरी चीजें पूरी कर ली हैं, तो आपको पेंडिंग राशि के साथ ₹2500 अप्रैल किस्त की राशि मिलना तय है। लेकिन जिन महिलाओं का अभी भी DBT Inactive है, उन्हें पहले इसे Active कराना होगा।
₹10000 की राशि पाने के लिए ज़रूरी कार्य
अगर आप चाहती हैं कि आपको ₹10000 की राशि मिले, तो इन जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें –
- अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं।
- अपने DBT स्टेटस को “Active” करवाएं
- आवेदन में अगर कोई गलती है जैसे नाम, जन्मतिथि, पता आदि, तो उसमें सुधार करवाएं।
- पंचायत या वार्ड स्तर पर भौतिक सत्यापन कार्य पूरा कराएं।
- आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन का स्टेटस चेक करवाएं
इन सभी कार्यों को अगर समय रहते कर लिया जाए तो 30 अप्रैल 2025 तक आपकों ₹10000 की राशि प्राप्त हो जाएगी।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana 10000 Payment Status Check कैसे करें?
अब बात करते हैं कि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे यह कैसे जान सकते हैं कि आपके खाते में योजना की राशि आई है या नहीं। इसके लिए कुछ आसान तरीके हैं जिसको फॉलो कर आप पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- SMS के ज़रिए – जैसे ही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा जिसमें ट्रांजैक्शन डिटेल होगी।
- नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से – अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती हैं या फिर बैंक का मोबाइल ऐप आपके पास है, तो लॉगिन कर के “स्टेटमेंट” या “पासबुक” सेक्शन में जाकर देख सकती हैं कि ₹10000 की राशि क्रेडिट हुई है या नहीं जान सकती है।
- पासबुक अपडेट करवा कर – नजदीकी बैंक शाखा में जाकर पासबुक अपडेट करवाएं। वहां आपको ट्रांजैक्शन की सारी डिटेल्स दिख जाएंगी। इस तरीके से भी आप ₹10000 का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर – आप mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर योजना का स्टेटस चेक कर सकती हैं। यहां आपको आवेदन नंबर या आधार नंबर डालकर जानकारी मिल जाएगी की आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं।