Maiya Samman Yojana DBT Status Online Check Kaise Kare: अगर आप झारखंड की रहने वाली हैं और मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा हर महीने ₹2500 की सहायता राशि महिलाओं को दी जा रही है, लेकिन कई महिलाओं के खाते में अब तक यह पैसा नहीं पहुंचा है। इसका सबसे बड़ा कारण है डीबीटी यानी Direct Benefit Transfer का सक्रिय न होना।
अब सवाल यह उठता है कि डीबीटी एक्टिव है या नहीं, ये कैसे पता करें? क्योंकि जब तक आपका DBT स्टेटस एक्टिव नहीं होगा, तब तक आपको मंईया सम्मान योजना की कोई भी किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद जान सकें कि आपके खाते में डीबीटी चालू है या नहीं। बहुत सी महिलाएं इस वजह से योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि DBT एक्टिवेशन की स्थिति क्या है।
इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देंगे कि DBT स्टेटस कैसे चेक करना है, किन महिलाओं को यह सुविधा जरूरी है और अगर DBT चालू नहीं है तो उसे कैसे चालू करवाना है। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें जहां आपको डीवीडी स्टेटस चेक करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana DBT Status Online Check Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana DBT Status Online Check |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
संचालित राज्य | झारखंड |
शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
लाभार्थी महिलाएं | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
सहायता राशि | ₹2500 प्रति माह |
भुगतान का माध्यम | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.npci.org.in/ |
DBT स्टेटस चेक का जरिया | आधार वेबसाइट के माध्यम से |
मंईया सम्मान योजना क्या है और DBT क्यों जरूरी है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है, लेकिन फिर भी कई महिलाएं अब तक वंचित हैं।
मंईया सम्मान योजना के लाभ से वंचित के पीछे का एकमात्र बड़ा कारण है DBT बैंक अकाउंट में सक्रिय न होना है। राज्य सरकार की तरफ से जितना भी पैसा ट्रांसफर किया जाता है, वह DBT के माध्यम से ही किया जाता है। अगर महिला के खाते में DBT एक्टिव नहीं है, तो सरकार पैसा भेजेगी भी तो वो वापस लौट आएगा। इसलिए अगर आपने मंईया सम्मान योजना में आवेदन कर रखा है और पैसा नहीं मिला, तो सबसे पहले DBT स्टेटस जरूर चेक करें।
Maiya Samman Yojana: इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana DBT Status Online Check Kaise Kare – स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
अब बात करते हैं उस मुख्य प्रोसेस की जिसकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में DBT एक्टिव है या नहीं। इसके लिए आधार की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करना होता है। आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर अपना डीबीटी स्टेटस चेक कर सकती हैं –
- सबसे पहले आपको नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वहां जाकर आपको “Consumer” सेक्शन को ओपन करना है। इसके बाद “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Aadhaar Mapped Status” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म जैसा सेक्शन आएगा जिसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा और नीचे दिख रहे कैप्चा कोड को भी सही-सही भरना है। फिर “Submit” के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके कुछ ही सेकंड में आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपके आधार से लिंक बैंक खाते की पूरी स्थिति दिखाई देगी।
- अगर “Mapping Status” वाले कॉलम में “Enabled for DBT” लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपका DBT चालू है और आपको योजना की राशि मिलने में कोई रुकावट नहीं होगी।
- लेकिन अगर वहां कुछ और लिखा आता है जैसे “Not Enabled” या कोई और मैसेज, तो समझिए कि अभी DBT एक्टिव नहीं है।
- ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी बैंक जाकर DBT एक्टिवेशन के लिए आवेदन देना होगा।
- इसके लिए बैंक में जाकर अपना आधार नंबर फिर से अपडेट कराना होगा और वहां पर यह कन्फर्म कराना होगा कि आपका खाता DBT के लिए NPCI से लिंक किया गया है।
अगर DBT स्टेटस Inactive है तो क्या करें?
अगर चेक करने के बाद आपको पता चले कि आपके बैंक खाते में DBT एक्टिव नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। सबसे पहले अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ अपने बैंक शाखा में जाएं। वहां जाकर फॉर्म भरें और बताएं कि आप अपने खाते को DBT से लिंक करवाना चाहती हैं।
कुछ बैंक शाखाएं CSC सेंटर या जन सुविधा केंद्र के ज़रिए भी यह काम कर देती हैं। आपको बस आधार और बैंक को लिंक कराने के लिए अपनी जानकारी देना होता है। DBT एक्टिवेशन के बाद 5 से 7 दिन के अंदर आपका खाता DBT के लिए सक्षम हो जाएगा। इसके बाद योजना की किस्तें भी सीधे आपके खाते में आना शुरू हो जाएंगी।
किन महिलाओं को तुरंत चेक करना चाहिए DBT स्टेटस
अगर आपने मंईया सम्मान योजना के लिए आवेदन कर दिया है और अब तक एक भी किस्त नहीं आई है, तो आपको सबसे पहले अपना DBT स्टेटस चेक करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने पहले कुछ किस्तें पाई हैं लेकिन बाद में बंद हो गई हैं, तब भी DBT स्टेटस चेक करना ज़रूरी हो जाता है। कभी-कभी बैंक में अकाउंट अपडेट ना होने या आधार से लिंक टूट जाने की वजह से DBT बंद हो जाता है।
कुछ महिलाओं ने बैंक अकाउंट तो दिया होता है लेकिन वो DBT इनेबल नहीं होता है, जिसकी वजह से योजना की राशि कभी उनके खाते में आती ही नहीं। इसलिए आवेदन के बाद सिर्फ इंतजार करना सही नहीं है, आपको खुद भी एक्टिव होकर ये चेक करना चाहिए कि सब कुछ सही है या नहीं।
Maiya Samman Yojana: 9वी किस्त की राशि आपको मिलेगी या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस
मंईया योजना का पैसा कब तक मिलेगा DBT Active के बाद
अब ये सवाल बहुत सारी महिलाओं का रहता है कि अगर आज मैंने DBT एक्टिव करा लिया, तो योजना की राशि कब मिलेगी? तो इसका जवाब ये है कि DBT एक्टिव होने के बाद अगले भुगतान चक्र में आपका पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर आपने एक्टिवेशन अप्रैल में किया है और सरकार की अगली किस्त मई में आ रही है, तो आपको वो मई की किस्त मिल जाएगी।
इसके अलावा सरकार पहले की किस्तें भी आपके खाते में भेज सकती है, बशर्ते आपने समय पर आवेदन किया हो और अन्य पात्रताएं पूरी हो रही हों। इसलिए जितनी जल्दी DBT एक्टिव करवाएंगे, उतनी जल्दी योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही बड़ा कदम है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि बैंक खाते में DBT एक्टिव हो। अगर आपने आवेदन किया है और अब तक पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले अपने DBT स्टेटस की जांच करें। ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से आप घर बैठे ये काम कर सकती हैं।
अगर DBT चालू नहीं है तो बैंक जाकर तुरंत इसे एक्टिवेट कराएं। याद रखें, समय रहते DBT चालू कराना ही इस योजना का सही लाभ लेने का पहला कदम है। इसलिए सतर्क रहें, समय पर स्टेटस चेक करें और हर महीने मिलने वाली ₹2500 की मदद का पूरा लाभ उठाएं।