Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Date 2025: झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई “मईया सम्मान योजना” राज्य की लाखों महिलाओं की जिंदगी में राहत की तरह बन गई है। हर महीने 2500 रुपये की सहायता से महिलाओ की घरों में जरूरतें पूरी हो रही हैं। राज्य सरकार ने अब तक मईया सम्मान योजना के 8 किस्तें भेज दी हैं, लेकिन अब सभी महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त का इंतजार है। इसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
इस बार अप्रैल की किस्त मई में दी जाएगी और इसके साथ ही मई महीने की किस्त भी साथ में आएगी। यानी महिलाओं को एक बार में पूरे 5000 रुपये का लाभ मिलने जा रहा है। यह फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जो पात्र हैं और जिनका भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist कब तक आएगी, किन्हें मिलेगी और कैसे स्टेटस चेक करें, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Date 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Date 2025 |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं और 10वीं |
लाभार्थी | झारखंड की 18-50 वर्ष की महिलाएं |
किस्त राशि | ₹2500 |
कुल मिलने वाली राशि | ₹5000 |
संभावित तारीख | 15 मई 2025 तक |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या हैं?
मईया सम्मान योजना झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई है। जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। खासकर उन महिलाओं को जो न तो किसी नौकरी में हैं और न ही उनके परिवार में कोई आय का स्थाई स्रोत है। मईया सम्मान योजना में 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। इस राशि का उपयोग वे अपनी जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य या घरेलू खर्च में कर सकती हैं।
खास बात यह है कि इस योजना में किसी प्रकार की जाति या धर्म का भेदभाव नहीं किया जाता, बल्कि मुख्य फोकस सिर्फ आर्थिक स्थिति पर रहता है। अगर महिला टैक्स देती है या उनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, तो वह इसके लिए पात्र नहीं मानी जाती है। अब तक इस योजना से 57 लाख से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य है कि अभी महिलाओं को इसका लाभ मिले।
Maiya Samman Yojana DBT Status Online Check
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Update
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने इस बार महिलाओं को डबल फायदा देने का निर्णय लिया है। पहले की तरह अप्रैल महीने की किस्त अप्रैल में महिलाओं को नहीं दी जाएगी, बल्कि इसे मई महीने में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके साथ ही मई की किस्त भी दी जाएगी। यानी इस बार एक साथ ₹5000 की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। अगर आपकी पिछली कोई किस्त भी बकाया है, जैसे 6वीं, 7वीं या 8वीं, तो वह भी इसी किस्त में जोड़ दी जाएगी।
कई महिलाएं अभी भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि उन्हें पैसा क्यों नहीं मिला, तो इसका कारण यह हो सकता है कि आपका वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ या दस्तावेजों में कोई गलती है। इसलिए जरूरी है कि मई से पहले आप अपने दस्तावेज, डीबीटी Active और फॉर्म करेक्शन का काम पूरा कर लें। राज्य सरकार की कोशिश है कि 15 मई 2025 तक सभी महिलाओं को दो किस्तों की राशि ₹5000 दिया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Date 2025
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार ने साफ कर दिया है कि अप्रैल की किस्त इस बार अप्रैल में नहीं, बल्कि मई में दी जाएगी और उसी के साथ मई की भी किस्त दी जाएगी। यानी अप्रैल और मई की दोनों किस्तें एक साथ मई के महीने में ट्रांसफर की जाएंगी। इसकी संभावित तारीख 15 मई 2025 बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि एक बार में ₹5000 की राशि आपके खाते में आएगी।
हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपका बैंक खाता डीबीटी इनेबल हो, आधार से लिंक हो और सभी जरूरी दस्तावेज सही हों। सरकार यह कोशिश कर रही है कि जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली हैं, उन्हें भी इस बार का लाभ एक साथ दे दिया जाए। ऐसे में जो महिलाएं अभी भी प्रक्रिया में पीछे हैं, वे जल्द से जल्द सुधार करा लें।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist के लिए पात्रता
अगर आप भी मईया सम्मान योजना की 9वी 10वीं किस्त का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको कुछ जरूरी पात्रताओं को पूरा करना होगा –
- मईया सम्मान योजना की 9वी 10वीं किस्त का लाभ सिर्फ झारखंड की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- लाभार्थी महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए तभी 9वी 10वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
- इसके अलावा 9वी 10वीं किस्त का लाभ के लिए परिवार में कोई सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- महिला के पास अपना व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो और डीबीटी सक्रिय हो।
- साथ ही महिला के नाम कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
- अगर ये सभी शर्तें लाभार्थी महिलाओं के द्वारा पूर्ण किया जाएगा, तभी उन्हें ₹5000 की किस्त का लाभ मिल सकेगा।
Maiya Samman Yojana New Rejected List 2025
Maiya Samman Yojana Payment Status चेक कैसे करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी किस्त कब आएगी या अब तक कौन-कौन सी किस्तें मिली हैं, तो आप इसकी स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकती हैं –
- किस्त की जानकारी के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- वहाँ होम पेज पर “लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद अब “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- फिर अपना आवेदन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
- ओटीपी डालते ही आपके सामने पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा कि कितनी किस्तें आपको मिली हैं, अगर कोई किस्त पेंडिंग है, तो उसमें क्या कारण है, वो भी दिखेगा।