Maiya Samman Yojana New Rejected List 2025: झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य सरकार ने हाल ही में इस योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट साझा की है, जिसके अनुसार राज्य भर में करीब 2.97 लाख महिलाओं का नाम योजना की लिस्ट से हटा दिया गया है।
इसका कारण है सत्यापन के दौरान कागजात में गड़बड़ी या जानकारी का मिलान न होना है। ऐसे में इन महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की ₹2500 की किस्त नहीं मिली है और अब अप्रैल की राशि भी होल्ड पर है। सरकार ने जिला अनुसार Rejected List जारी कर दी है, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किस जिले की कितनी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से फिलहाल वंचित हो चुकी हैं।
हालांकि सरकार ने इन महिलाओं को दोबारा दस्तावेज जमा करने का मौका भी दिया है ताकि वे फिर से मंईयां सम्मान योजना का लाभ पा सकें। आज के इस लेख में आपको मंईयां सम्मान योजना रिजेक्ट लिस्ट की पूरी जानकारी मिलेगी। आप इस पोस्ट को आखिर तक पढ़कर जान सकते हैं कि जिला वाइज रिजेक्ट लिस्ट मैं आपके जिले की कितनी महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं।
Maiya Samman Yojana New Rejected List 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana New Rejected List 2025 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
लाभ | हर महीने ₹2500 |
कुल लाभार्थी | 53,64,490 महिलाएं |
रेजेक्टेड लाभार्थी | 2,97,301 महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana New Rejected List 2025
राज्य सरकार द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि मंईयां सम्मान योजना के करीब तीन लाख लाभुकों का डाटा या तो अपूर्ण था या फिर वह रिकार्ड से मेल नहीं खा रहा था। इस वजह से इन महिलाओं का नाम फिलहाल Maiya Samman Yojana की लाभार्थी सूचि से बाहर कर दिया गया है।
खास बात यह है कि इस डाटा में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। जहां एक तरफ 53 लाख से ज्यादा महिलाओं का डाटा सही पाया गया है, वहीं 2.97 लाख महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की किस्त नहीं दी गई है। अब राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक महिलाओं का डाटा सही नहीं पाया जाएगा, तब तक उन्हें कोई राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
Maiya Samman Yojana: 2.97 लाख अपात्र महिलाओं की सूची जारी, इन्हें नहीं मिलेंगे लाभ
Maiya Samman Yojana New Rejected List District Wise
राज्य के सभी जिलों से डाटा इकट्ठा कर के एक District Wise रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि किन जिलों में सबसे ज्यादा लाभुकों का डाटा फेल हुआ है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है धनबाद, जहां 38,777 महिलाओं का सत्यापन सही नहीं पाया गया। इसके अलावा पाकुड़, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, देवघर जैसे जिलों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो गई हैं।
जिला का नाम | रेजेक्टेड लाभुक |
---|---|
धनबाद | 38,777 |
पाकुड़ | 32,408 |
गोड्डा | 25,671 |
पूर्वी सिंहभूम | 23,891 |
देवघर | 20,590 |
रांची | 19,764 |
हज़ारीबाग | 19,651 |
पलामू | 18,482 |
गिरिडीह | 15,611 |
दुमका | 15,195 |
बोकारो | 11,295 |
सरायकेला | 9,991 |
लोहरदगा | 9,033 |
गुमला | 8,937 |
लातेहार | 8,867 |
प. सिंहभूम | 9,632 |
जामताड़ा | 6,340 |
गढ़वा | 6,141 |
सिमडेगा | 3,956 |
कोडरमा | 3,778 |
रामगढ़ | 3,774 |
खूंटी | 2,514 |
साहेबगंज | 1,105 |
किन गलतियों के कारण रुक गया पैसा
जिन महिलाओं का आवेदन रेजेक्ट हुआ है, उनमें अधिकतर के दस्तावेज़ या तो अपूर्ण थे या फिर दिए गए विवरण सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। जैसे आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत, बैंक खाता लिंक न होना, राशन कार्ड में नाम न होना, उम्र गलत दर्ज होना, या एक ही व्यक्ति द्वारा दो फॉर्म भर देना जैसी सामान्य गलतियां सामने आई हैं।
राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि कुछ लाभुकों ने जानबूझकर गलत जानकारी दी, जिससे योजना का लाभ उन्हें न मिल सके। अब इन सभी लाभुकों को दस्तावेज दोबारा जमा करने होंगे तभी आगे की किस्त और पिछली होल्ड राशि मिल पाएगी।
2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए, जिला वाइज लिस्ट जारी
मंईयां सम्मान योजना का आवेदन सुधार कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने इन महिलाओं को दोबारा मौका देने की पहल शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय और शहरी क्षेत्र की महिलाएं अंचल कार्यालय जाकर दोबारा अपने दस्तावेज जमा कर सकती हैं। दस्तावेज जमा करने के बाद उन दस्तावेजों का पुनः सत्यापन किया जाएगा। अगर इस बार डाटा सही पाया जाता है तो उनके खातों में न सिर्फ अप्रैल की किस्त भेजी जाएगी बल्कि जनवरी से मार्च तक की रुकी हुई राशि भी जल्द ट्रांसफर कर दी जाएगी।