Maiya Samman Yojana Not Eligible List District Wise: 2.97 लाख अपात्र महिलाओं की सूची जारी, इन्हें नहीं मिलेंगे लाभ

Maiya Samman Yojana Not Eligible List District Wise: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, लेकिन इस बार योजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्यभर में 2.97 लाख से ज्यादा महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वे पात्रता मापदंडों के अनुसार अपात्र (Not Eligible) पाई गई हैं।

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जिला वाइज अपात्र महिलाओं की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि किस जिले से कितनी महिलाएं योजना से बाहर हो गई हैं। इन महिलाओं को फिलहाल अप्रैल किस्त समेत पिछली किस्तों का पैसा नहीं मिलेगा। इनमें से अधिकतर महिला का आवेदन गलत दस्तावेज, राशन कार्ड में नाम न होना, बैंक खाता DBT से लिंक न होना, या एक ही परिवार की दो महिलाओं का चयन जैसे कारणों से रिजेक्ट हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने भी मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और पैसा नहीं आया है, तो ज़रूरी है कि आप इस लिस्ट को ज़रूर चेक करें। हम आपको नीचे जिला वाइज डिटेल दे रहे हैं ताकि आप जान सकें कि आपके जिले से कितनी महिलाएं अपात्र हुई हैं।

Maiya Samman Yojana Not Eligible List District Wise Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Not Eligible List District Wise
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लागू वर्ष2025
लाभार्थी वर्गगरीब और जरूरतमंद महिलाएं
मासिक सहायता राशि₹2500 प्रति माह
नई अपडेट2.97 लाख महिलाओं की पात्रता अस्वीकार
कारणदस्तावेज त्रुटि, अपात्रता
समाधानदस्तावेज सुधार कर पुनः सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट http://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही है एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वृत्तीय सहायता राशि प्राप्त होती है। अब तक राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के छठवीं, सातवीं ओर आठवीं किस्तों का वितरण कर दिया है वही जल्दी 9वीं किस्त का वितरण होने वाला है।

हाल ही में राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी ओर मार्च महीने की किस्त की राशि एक साथ 7500 रूपये 54 लाख के आसपास महिलाओं को दिए थे। वही 3 लाख से आसपास आवेदन में गड़बड़ी के कारण उन्हें पैसे नहीं मिल पाए थे। अब राज्य सरकार द्वारा आवेदन में गड़बड़ पाए जाने वाले महिलाओं के लिस्ट को जिला वाइज जारी किया है जिसका विवरण हमारे नीचे दिया हुआ है।

Maiya Samman Yojana: जिनको ₹7500 नहीं मिले उन्हें इस दिन एक साथ ₹10,000 मिलेंगे

किन कारणों से महिलाएं हुईं योजना से बाहर?

राज्य सरकार द्वारा किए गए वेरिफिकेशन में सामने आया कि कई महिलाओं के दस्तावेज अधूरे, गलत या अपात्रता की श्रेणी में हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख कारण नीचे निम्नलिखित है –

  • राशन कार्ड में नाम नहीं है या नाम मेल नहीं खा रहा
  • बैंक खाता DBT से लिंक नहीं है
  • आधार कार्ड में गलती
  • एक ही परिवार से दो महिलाओं ने लिया लाभ
  • दस्तावेजों में डुप्लिकेशन या जालसाजी

इन कारणों से लाखों महिलाओं का आवेदन “Reject” कर दिया गया और उनका नाम अपात्र महिलाओं की सूची में जोड़ दिया गया है।

Maiya Samman Yojana Not Eligible List District Wise

हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा राज्य की सभी 24 जिलों के आंकड़े जारी किए हैं जिनमें बताया गया है कि कितनी महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं। जिसका पूरा डाटा नीचे टेबल में है –

जिलाअपात्र महिलाओं की संख्या
धनबाद38,777
पाकुड़32,408
गोड्डा25,671
पश्चिमी सिंहभूम23,891
देवघर20,590
रांची19,764
हजारीबाग19,651
पलामू18,482
गिरिडीह15,611
दुमका15,195
बोकारो11,295
सरायकेला9,991
चतरा9,632
लोहरदगा9,033
गुमला8,937
लातेहार8,867
जामताड़ा6,340
गढ़वा6,141
कोडरमा3,778
रामगढ़3,774
सिमडेगा3,956
खूंटी2,514
साहिबगंज1,105

कुल अपात्र महिलाएं: 2,97,301

Maiya Samman Yojana: महिलाओं को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपये, जानिए पूरी जानकारी

क्या अपात्र महिलाओं को दोबारा लाभ मिलेगा

हाँ, अगर इन महिलाओं द्वारा दस्तावेज सुधार करवा लिया जाता है और वे भविष्य में पात्र पाई जाती हैं, तो उन्हें मंईयां सम्मान योजना में फिर से शामिल किया जा सकता है। सरकार ने इसके लिए सभी जिलों में सत्यापन शिविर (Verification Camps) लगाने की तैयारी कर ली है। महिलाएं अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय या अंचल कार्यालय में जाकर कागजात सुधार करवाकर पुनः आवेदन कर सकती हैं। जब आप दस्तावेज सुधार के लिए जाएं, तो नीचे दिए गए कागजात अवश्य साथ में ले जाएं –

  • आधार कार्ड (सही नाम और जन्मतिथि सहित)
  • राशन कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों के नाम सहित)
  • बैंक पासबुक (DBT से लिंक होना जरूरी है)
  • मोबाइल नंबर
  • पुराने आवेदन की कॉपी (यदि हो)

Maiya Samman Yojana Not Eligible List District Wise कैसे चेक करें?

मंईयां सम्मान योजना के अपात्र महिलाओं की सूची को सरकार द्वारा ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें लिस्ट चेक कर सकते हैं –

  • अपात्र महिलाओं की सूची को चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सबसे पहले पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लोगिन करने के बाद आपको अपना स्टेटस चेक करना है। यदि आपका आवेदन रिजेक्ट हो चुका है तो आप इस योजना के लिए योग्य नहीं है।
  • ऐसी स्थिति में आपको प्रखंड कार्यालय या पंचायत कार्यालय जाकर अपने आवेदन को सुधार करना है तभी आप इस योजना से लाभ पा सकती हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon