Maiya Samman Yojana: 2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए, जिला वाइज लिस्ट जारी

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर पात्र महिला को ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। लेकिन अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने करीब 2.97 लाख महिलाओं की उम्मीदों को झटका दे दिया है।

दरअसल, राज्य सरकार द्वारा किए गए डाटा वेरिफिकेशन में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के दस्तावेज सही नहीं पाए गए, जिसके चलते उनकी राशि फिलहाल रोक दी गई है। यह राशि जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक के लिए दी जानी थी, लेकिन सत्यापन में गड़बड़ी मिलने के कारण यह पेमेंट होल्ड पर चला गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं जिन महिलाओं के दस्तावेज सही पाए गए हैं, उन्हें राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है। अब सवाल उठता है कि जिनका डाटा फेल हुआ है, वे क्या करें? क्या उन्हें राशि नहीं मिलेगी? अगर आप या आपके परिवार की कोई महिला लाभुक हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है, तो लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana Overview

लेख का नाम 2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थियों की कुल संख्या53,64,490
जिनका वेरिफिकेशन फेल2,97,301 महिलाएं
वेरिफिकेशन की स्थितिदस्तावेज मैच नहीं हुए
प्रभावित जिले24 जिले
समाधान प्रक्रियादस्तावेज दोबारा जमा कराना
राशि कब मिलेगीसत्यापन के बाद अप्रैल के अंत तक
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

2.97 लाख महिलाओं का डाटा क्यों फेल हुआ

राज्य सरकार ने जब जनवरी से मार्च के बीच मिलने वाली ₹2500 की राशि का भुगतान शुरू किया, तो उसके साथ ही लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी कराया गया। इस प्रक्रिया में पाया गया कि 2.97 लाख से ज्यादा महिलाओं के दस्तावेज या तो अधूरे हैं, या पुराने रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे हैं।

कहीं नाम में त्रुटि है, तो कहीं आधार, बैंक या राशन कार्ड की जानकारी गलत दर्ज है। ऐसे मामलों में सिस्टम खुद ही उन्हें रिजेक्ट कर देता है और पेमेंट रोका जाता है। इन्हीं कर्णकारणों की वजह से 2.97 लाख महिलाओं का डाटा फेल हो चुका है और उन्हें ₹7500 की राशि अब तक नहीं मिली है।

महिलाओं को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपये, जानिए पूरी जानकारी

10 जिलों में सबसे ज्यादा लाभुकों का सत्यापन फेल

पूरे राज्य में से 10 जिले ऐसे हैं जहां सर्वाधिक डाटा मिस्टेक सामने आई है। सिर्फ धनबाद जिले में ही 38,777 महिलाओं के दस्तावेज सही नहीं पाए गए। वहीं पाकुड़ में 32,408, देवघर में 20,590 और गोड्डा में 25,671 महिलाओं का डाटा सत्यापन में फेल हो गया है। सरकार ने इन जिलों को विशेष निर्देश दिए हैं कि संबंधित महिलाएं अपने क्षेत्र के प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाकर अपने दस्तावेजों की दोबारा जांच कराएं।

इन महिलाओं को राशि नहीं मिलेगी या नहीं

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को ₹7500 की राशि नहीं मिली है उनके बारे में राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि यह राशि पूरी तरह रोकी नहीं गई है, बल्कि सिर्फ सत्यापन के बाद ही दी जाएगी। जिन लाभुकों का डाटा मिसमैच हुआ है, वे अगर जल्द से जल्द अपने सही दस्तावेज जमा कर देते हैं, तो उन्हें भी ₹2500 की तीनों किस्त एक साथ अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई की शुरुआत में दी जाएगी।

इसका मतलब यह है कि महिला लाभुकों को मौका दिया गया है कि वे अपनी गलती सुधारें और योजना का लाभ फिर से प्राप्त करें। अगर आपको भी अब तक ₹7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो ऐसे में आपके आवेदन में गड़बड़ी जरूर होगी. ऐसे में आप प्रखंड कार्यालय या पंचायत कार्यालय जाकर अपने आवेदन को सुधार कर कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी धनबाद में, जानिए आंकड़े

धनबाद जिले में दिसंबर 2024 में जहां 3,99,000 से ज्यादा महिलाओं को राशि दी गई थी, वहीं जनवरी से मार्च 2025 तक यह संख्या घटकर 3,61,253 रह गई। यानी लगभग 38,777 महिलाएं राशि से वंचित रह गईं। इस वजह से जिले की महिलाओं में काफी नाराजगी देखी गई है। जिला प्रशासन ने भी अब प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर दस्तावेज सुधारने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

लाभ पाने के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी

यदि आप मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिला हैं और आपकी राशि होल्ड पर है, तो नीचे दिए गए दस्तावेजों को दोबारा चेक करें और जरूरत पड़े तो अपडेट करवाएं –

  • राशन कार्ड में महिला का नाम
  • बैंक खाता आधार से लिंक
  • DBT की स्थिति चालू
  • eKYC पूरा हो

अगर इनमें कोई भी जानकारी अधूरी है या रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही है, तो जल्द से जल्द नजदीकी कार्यालय में जाकर सुधार कराएं।

Maiya Samman Yojana: नियमों में बड़ा बदलाव, अब इनको नहीं मिलेगा 2500 रूपये प्रतिमाह

जिलावार लाभुकों के सत्यापन फेल का आंकड़ा जारी

झारखंड राज्य के 24 जिलों में किस जिलों की कितनी महिलाओं का डाटा फेल हुआ है इसका आंकड़ा हमने नीचे टेबल में दिया हुआ है –

जिलालाभुकों की संख्या
धनबाद38,777
चतरा9,632
पलामू18,482
दुमका15,195
गिरिडीह15,611
जामताड़ा6,340
पाकुड़32,408
गोड्डा25,671
गढ़वा6,141
लोहरदगा9,033
बोकारो11,295
सिमडेगा3,956
पश्चिमी सिंहभूम23,891
सरायकेला9,991
कोडरमा3,778
देवघर20,590
हजारीबाग19,651
रामगढ़3,774
रांची19,764
गुमला8,937
खूंटी2,514
लातेहार8,867
साहिबगंज1,105

₹7500 नहीं मिला तो जल्दी करे ये काम

यदि आपको अब तक ₹7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है और यदि आपका नाम इन 2.97 लाख महिलाओं में शामिल है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि जैसे ही आपके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होता है, राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी। आपको सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि आपकी सारी जानकारी सही हो।

इसके लिए आप नजदीकी प्रखंड या अंचल कार्यालय में संपर्क करें। यहां आपको अपने साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर लेकर जाना है। जाने के बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा मांगी गई जानकारी को देना है और अपने दस्तावेजों को चेक करना है। अगर कोई डाटा मिसमैच है तो सुधार करना है जिसके बाद आपको किस्त की राशि मिल जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon