Ladki Bahin Yojana 500 Rupees Update: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लाडकी बहिन योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही थी, लेकिन अप्रैल महीने से इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अब कुछ लाभार्थी महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये प्रति महीना मिलेंगे। इस खबर ने राज्य की लाखों महिलाओं को हैरान कर दिया है।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जो महिलाएं पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें अब लाडकी बहिन योजना के तहत पूरी राशि नहीं मिलेगी। अगर आप भी लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम बताएंगे कि किसे 1500 रुपये मिलेंगे और किसे 500 रुपये, साथ ही बताएंगे नई अपडेट की वजह क्या है और आवेदन की स्थिति कैसे जांचें। तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Ladki Bahin Yojana 500 Rupees Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 500 Rupees Update |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
लाभ | हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये |
नया अपडेट | कुछ महिलाओं को अब सिर्फ 500 रुपये |
किसने शुरू की | पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
शुरूआत की तारीख | 28 जून 2024 |
आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष |
पात्रता | महाराष्ट्र की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana 500 Rupees Update
अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही लाडकी बहिन योजना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां हर महिला को 1500 रुपये महीना दिया जा रहा था, अब कुछ महिलाएं ही इस पूरी राशि की पात्र होंगी। राज्य सरकार ने यह फैसला तब लिया जब यह पता चला कि कई महिलाएं एक साथ दो योजनाओं का लाभ ले रही हैं।
खासतौर पर पीएम किसान योजना और नमो शेतकरी योजना जैसी स्कीमों के लाभार्थी महिलाओं को अब इस योजना में कम राशि दी जाएगी। नई अपडेट के अनुसार, जो महिलाएं नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत पहले से 1000 रुपये ले रही हैं, उन्हें अब माझी लाडकी बहिन योजना के तहत सिर्फ 500 रुपये ही मिलेंगे। वहीं जो महिलाएं किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रही हैं, उन्हें 1500 रुपये मिलते रहेंगे।
Ladki Bahin Yojana: अप्रैल की किस्त पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी राशी
लाडकी बहिन योजना में बदलाव क्यों हुआ?
लाडकी बहिन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि बहुत सारी महिलाएं एक ही समय में कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रही थीं। इससे राज्य सरकार का बजट प्रभावित हो रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार का लाडकी बहिन योजना के लिए पहले 46 हजार करोड़ रुपये का बजट था, जिसे अब घटाकर 35 हजार करोड़ कर दिया गया है। बजट में कटौती की वजह से ही यह नया फैसला लिया गया है जिससे राशि वितरण को संतुलित किया जा सके।
किसे मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये
अगर कोई महिला नमो शेतकरी योजना या पीएम किसान योजना जैसी किसी अन्य सरकारी योजना से पहले ही लाभ ले रही है, तो उसे लाडकी बहिन योजना के तहत अब 1500 रुपये के बजाय 500 रुपये ही मिलेंगे। यह फैसला सिर्फ उन्हीं महिलाओं पर लागू होगा जो पहले से किसी योजना का लाभ ले रही हैं। बाकी सभी पात्र महिलाओं को योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।
10वीं किस्त का लाभ कितनी महिलाओं को मिलेगा
मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त में करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। हालांकि यह संख्या घट सकती है क्योंकि पात्रता जांच के बाद कई आवेदन रिजेक्ट भी किए गए हैं। अब तक लगभग 5 लाख महिलाओं के आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। आगे चलकर यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त कब मिलेगी?
राज्य सरकार ने अप्रैल महीने की 10वीं किस्त के लिए तारीख तय कर दी है। यह किस्त अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यानी 30 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी। जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हैं, उन्हें बैंक खाते में केवल राशि भेज दी जाएगी। ध्यान देने की बात यह है कि अगर महिला का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो उन्हें किस्त नहीं मिलेगी।
बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये
लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
लाडकी बहिन योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं जो नीचे निम्नलिखित हैं –
- लाभार्थी महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी लाभ मिलेंगे।
- महिला का उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह लाडकी बहिन योजना के लिए पात्र है।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए तभी वह योजना के लिए पात्र है।
- महिला के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana Application Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं, तो इसकी जांच आप ऑनलाइन कर सकती हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको अर्जदार लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद अगले पेज पर आपको “Application made earlier” पर क्लिक करना है।
- अब आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकती हैं। Approved दिखाई देने पर ही अप्रैल महीने की किस्त मिलेगी।