Ladki Bahin Yojana 10th Installment List: महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहिन योजना उन महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बनी हुई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं। हर महीने ₹1500 की सहायता राशि के जरिए लाखों महिलाएं अब अपने छोटे-छोटे खर्च खुद उठा पा रही हैं और खुद को आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।
अब इस योजना की 10वीं किस्त की बात हो रही है, जिसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। लेकिन इस बार एक नई बात सामने आई है सभी पंजीकृत महिलाओं को यह किस्त नहीं मिलेगी। सरकार ने सभी आवेदन की दोबारा जांच की है और केवल उन्हीं महिलाओं को किस्त दी जाएगी, जिनका नाम 10वीं किस्त की नई लाभार्थी लिस्ट में शामिल किया गया है।
इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि किन महिलाओं को यह राशि मिलेगी, कैसे आप अपना नाम ऑनलाइन लिस्ट में देख सकते हैं, कब किस्त आपके खाते में आएगी और योजना की पात्रता क्या है। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि इस बार अप्रैल में आपके खाते में 10वीं किस्त आएगी या नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment List Overview
लेख का नाम | Ladki Bahin Yojana 10th Installment List |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
किस्त संख्या | 10वीं किस्त |
किस्त राशि | ₹1500 प्रति लाभार्थी |
जारी करने की तारीख | 24 अप्रैल से शुरुआत (संभावित) |
लिस्ट चेक करने का तरीका | ऑनलाइन वेबसाइट और नारी शक्ति ऐप से |
आधिकारिक पोर्टल | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana 10th Installment List
माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1500 की किस्त जमा करती है। हाल ही में राज्य सरकार ने आठवीं ओर नौवीं किस्त का भुगतान एक साथ किया है और अब दसवीं किस्त की बारी है। दसवीं किस्त का वितरण राज्य सरकार अप्रैल महीने में ही करने जा रही है जिसके लेकर नई लाभार्थी सूची जारी हुई है।
नई लाभार्थी सूची में जिन महिलाओं के नाम होंगे उनके खाते में ही केवल ₹1500 की किस्त जमा की जाएगी। हालांकि जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली है उन्हें एक साथ बकाया ₹3000 और ₹1500 एक साथ मिलेंगे। यानी ऐसी वंचित महिलाओं को एक साथ ₹4500 मिलेंगे लेकिन उसके लिए जरूरी है महिला का नाम लाभार्थी सूची में शामिल होना।
अब जब सरकार की ओर से 10वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, तो बहुत सी महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि उनका नाम इस बार की लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं। पिछले कुछ महीनों में यह देखा गया है कि कई महिलाएं योजना का लाभ ले रही थीं, लेकिन वे योजना की पात्रता को पूरी नहीं करती थीं। इन्हीं कारणों से सरकार ने सभी आवेदनों की दोबारा जांच की और एक संशोधित लाभार्थी सूची तैयार की है।
जो महिलाएं पूरी तरह पात्र हैं, उनका नाम इस नई लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं जिन महिलाओं ने फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी दी थी, उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। इसलिए इस बार 10वीं किस्त केवल उन्हीं को मिलेगी जिनका नाम संशोधित सूची में मौजूद है। इसलिए जरूर से जरूर आपको लिस्ट को जरुर चेक करना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana: अप्रैल की किस्त पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी राशी
लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त कब आएगी?
लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त अप्रैल महीने में दो चरणों में भेजी जाएगी। पहले चरण में 24 अप्रैल से और दूसरे चरण में 27 अप्रैल से भुगतान शुरू होने की संभावना है। जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें इस बार 3 किस्तों का पैसा एक साथ भेजा जाएगा। इसका मतलब है कि उन्हें ₹1500 (10वीं किस्त) + ₹3000 (8वीं और 9वीं किस्त) = कुल ₹4500 रुपए मिलेंगे।
इससे साफ है कि अगर आपकी पिछली किस्तें रुकी हुई थीं और आपका नाम इस नई लिस्ट में है, तो अब आपको एक साथ अच्छी रकम मिल सकती है। बस जरूरी है कि आप समय रहते अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर लें। लिस्ट में आप अपना नाम चेक कैसे करेंगी, इसकी विस्तृत जानकारी हमने नीचे बताया हुआ है।
लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त के लिए पात्रता
राज्य सरकार ने लाडकी बहिन योजना के लिए कुछ अहम पात्रता शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है।
- महिला की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- इसके अलावा महिला या उसके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और वे टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए।
- अगर महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन है, तो वे भी योजना के लिए अपात्र मानी जाएंगी।
- सालाना पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए और महिला का आधार से जुड़ा बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT सुविधा सक्रिय हो।
इन सभी शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं ही लाडकी बहिन योजना की लिस्ट में शामिल होती हैं। और यदि आपका नाम लिस्ट में शामिल है तो आपको दसवीं किस्त जरूर मिलेगी।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment List कैसे चेक करें?
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम 10वीं किस्त की लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं, तो उसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से चेक कर सकती हैं। जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद आपको “Application Made Earlier” और फिर “Application Status” पर क्लिक करना है।
- अगर यहां “Approved” लिखा हुआ दिखता है, तो समझिए कि आपका नाम लिस्ट में है और आपको किस्त जरूर मिलेगी।
Note:- इसके अलावा आप “नारी शक्ति दूत” मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना नाम देख सकते हैं। वहीं जिनके पास डिजिटल सुविधा नहीं है, वे अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाकर ऑफलाइन लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
Ladki Bahin Yojana: बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Status चेक कैसे करे?
आपके खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं, यह जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Payment Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन क्रमांक और कैप्चा डालकर सबमिट करें। यहां आपको यह साफ-साफ दिख जाएगा कि किन-किन तारीखों को आपकी कितनी राशि आपके खाते में भेजी गई है।
इन महिलाओं को योजना से किया गया बाहर
सरकार ने इस बार बड़ी संख्या में अपात्र महिलाओं को लिस्ट से बाहर कर दिया है। जिन महिलाओं ने आवेदन में गलत जानकारी दी थी, जिनके पास चार पहिया वाहन है या जो टैक्स भरती हैं, उन्हें अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिनका DBT खाता बंद है या आधार लिंक नहीं है, उनका नाम भी इस बार की सूची से हटा दिया गया है।
निष्कर्ष
लाडकी बहिन योजना की 10वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अब सबसे जरूरी काम यही है कि वे अपने नाम को लिस्ट में जरूर चेक करें। क्योंकि अगर आपका नाम इस बार की नई लाभार्थी लिस्ट में नहीं है, तो आपके खाते में किस्त नहीं आएगी। सरकार ने पारदर्शिता और सही पात्रता को ध्यान में रखते हुए लिस्ट को अपडेट किया है।
ऐसे में हर महिला को सतर्क रहना चाहिए और योजना से जुड़े सभी अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से वह लाभ से वंचित न रह जाए। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आप महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से ओर पाना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।