Maiya Samman Yojana Pending Payment: वंचित महिलाओं को 30 अप्रैल तक मिलेंगे पूरे ₹10,000, जानें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana Pending Payment 2025: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जा रही है। लेकिन अभी भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें जनवरी, फरवरी और मार्च की किस्त यानी कुल ₹7500 की राशि नहीं मिली है।

अब सरकार की तरफ से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है कि इन वंचित महिलाओं को अप्रैल महीने की नियमित ₹2500 के साथ पेंडिंग राशि यानी कुल ₹10,000 की एकमुश्त रकम उनके बैंक खाते में दी जाएगी। यह भुगतान 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। लेकिन यह राशि केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने अपने दस्तावेज सही से जमा किए हैं और जिनका DBT स्टेटस सक्रिय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आइए जानते हैं किन महिलाओं को यह ₹10,000 की राशि मिलेगी, कब आएगा पैसा और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें। तो अगर आप झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है और आप मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ से वंचित हैं तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि यहां आपको Maiya Samman Yojana Pending Payment को लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana Pending Payment 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Pending Payment 2025
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
भुगतान की स्थितिलंबित (Pending) किस्त + अप्रैल किस्त
कुल मिलने वाली राशि₹10,000 (₹7500 + ₹2500)
भुगतान की अनुमानित तिथि30 अप्रैल
भुगतान का का तरीका DBT के तहत
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या हैं?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं की बैंक खाते में हर महीने ₹2500 की सहायता राशि जमा की जाती है। हाल ही में राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जमा की है लेकिन अभी भी राज्य में ऐसी लाखों महिलाएं हैं जिन्हें यह पैसे नहीं मिले हैं।

कुल मिलाकर राज्य सरकार ने हाल ही में ₹7500 की राशि लाखों महिलाओं को दिए हैं जबकि लाखों महिलाएं लाभ से वंचित है। हालांकि अब पेंडिंग पेमेंट (Pending Payment) को लेकर एक नया अपडेट आई है जिसके अनुसार ₹7500 के लाभ से वंचित महिलाओं को एक साथ ₹10,000 की राशि दी जाएगी।

केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेगा 9वीं किस्त में 10,000 रूपये, देखें लिस्ट में अपना नाम

किन महिलाओं को मिलेंगे पेंडिंग राशि?

राज्य सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जिन लाभार्थी महिलाओं का आधार बैंक अकाउंट से लिंक है, DBT इनेबल्ड है, और जिन्होंने भौतिक सत्यापन सही से पूरा किया है, उन्हें ही ₹10,000 की राशि अप्रैल में दी जाएगी। कई महिलाओं के आवेदन गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेजों के कारण अटक गए थे, जिससे उन्हें पिछली किस्तें नहीं मिल पाई थीं।

लेकिन अब सरकार द्वारा महिलाओं के सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और जिनके सब कुछ पाए जा रहे हैं उन्हें पेंडिंग किस्त के साथ मंईया सम्मान योजना के अप्रैल की किस्त की राशि एक साथी दी जाएगी। इस तरीके से महिलाओं को पेंडिंग किस्त ₹7500 और रेगुलर मिलने वाले ₹2500 की राशि एक साथ मिलकर ₹10000 दिए जाएंगे।

जनवरी-मार्च की राशि क्यों नहीं मिली थी?

बहुत सी महिलाएं इस बात से परेशान थीं कि जनवरी से मार्च तक की ₹7500 की राशि उनके खाते में नहीं आई। इसके पीछे कई तकनीकी और दस्तावेजी कारण थे जैसे –

  • बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था
  • DBT एक्टिव नहीं था
  • आवेदन में नाम और जन्मतिथि की गलती
  • फॉर्म सत्यापन नहीं होना

Maiya Samman Yojana Payment Date – कब तक आएगा पैसा?

सूत्रों के अनुसार अप्रैल महीने की नियमित ₹2500 के साथ पेंडिंग राशि यानी कुल ₹10,000 की किस्त 30 अप्रैल 2025 तक सभी योग्य लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। हालांकि यह तिथि अनुमानित है और अंतिम घोषणा सरकार द्वारा कभी भी की जा सकती है। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने बैंक स्टेटमेंट और योजना की वेबसाइट चेक करते रहें।

45 लाख महिलाओं के खाते में जमा होंगे अप्रैल महीने के ₹2500 की राशि

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, या फिर आपकी किस्त अभी भी पेंडिंग है, तो नीचे दिए गए तरीकों से पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं –

  • SMS अलर्ट से – जैसे ही मंईया सम्मान योजना के पेंडिंग राशि आपके बैंक खाते में आएगा, आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS मिलेगा।
  • बैंक पासबुक अपडेट कर – आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक अपडेट करवा सकती हैं। और जान सकती है कि आपके खाते में पेंडिंग राशि आई है या नहीं।
  • नेट बैंकिंग / मोबाइल ऐप्स से – अगर आप Google Pay, PhonePe या बैंक की नेट बैंकिंग इस्तेमाल करती हैं तो ट्रांजेक्शन डिटेल्स से जानकारी ले सकती हैं और जानकारी का सकती है कि आपके खाते में पैसे जमा हुए हैं या नहीं।
  • आधिकारिक वेबसाइट से – इन सबके अलावा अच्छा है तो आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर आप आवेदन नंबर से पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं।

बिना डीबीटी नहीं मिलेगा पैसा

जी हां, अगर आपके बैंक अकाउंट में DBT एक्टिव नहीं है, तो आपको भुगतान नहीं मिलेगा। इसीलिए जरूरी है कि आप अपने बैंक में जाकर यह सुनिश्चित करें कि DBT स्टेटस चालू हो। इसके साथ ही आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है और आपका खाता एक ही नाम से होना चाहिए, जिस नाम से आवेदन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon