Maiya Samman Yojana Rs 7500 + 2500: महिलाओं के खाते में अप्रैल महीने में ₹7500 + ₹2500 जमा होना शुरू

Maiya Samman Yojana Rs 7500 + 2500: झारखंड की महिलाओं के लिए अप्रैल में राहत भरी खबर आई हुई है। मंईया सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार ने उन महिलाओं को बड़ा तोहफा दे रही है, जिन्हें पिछली किस्तों का पैसा नहीं मिल पाया था। अब सरकार ने अप्रैल महीने में एक साथ ₹7500 की बकाया राशि और इसके साथ 9वीं किस्त की ₹2500 भी भेजना शुरू कर दिया है। यानी कुछ महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹10,000 की राशि सीधे जमा हो रही है।

यह कदम खासतौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जिनके आवेदन या वेरिफिकेशन में देरी के कारण पिछली 3 किस्तें जमा नहीं हुई थीं। अब उनका डेटा सुधारने के बाद सरकार उन्हें पुरानी और नई दोनों किस्तें एक साथ दे रही है। इस पैसे से महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं और बच्चों की पढ़ाई या घरेलू खर्च में राहत पा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने भी मंईया सम्मान योजना में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। आज के इस पोस्ट में हम बताएंगे कि किन-किन महिलाओं को ₹10000 मिल रहे हैं और किन के खाते में ₹2500 जमा होंगे। साथ ही साथ आप पेमेंट का स्टेटस चेक कैसे कर सकते हैं? और किन किन महिलाओं को पैसे मिल रहे हैं? सब कुछ बताएंगे तो आप लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 + 2500 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Rs 7500 + 2500
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
जारी की गई राशि₹7500 (बकाया) + ₹2500 (9वीं किस्त)
कुल मिलने वाली राशि₹10,000
भुगतान प्रारंभ तिथिअप्रैल 2025
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
पेमेंट का तरीका डायरेक्ट बैंक खाते में (DBT)
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य की महिलाओं के लिए एक आर्थिक सहायता योजना है जिसके अंतर्गत सरकार महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि प्रदान कर रही है। अब तक सरकार ने 8 किस्तों का भुगतान कर दिया है और अब 9वी किस्त का भुगतान शुरू होने जा रहा है।

9वी किस्त में कुछ महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे तो कुछ चुनिंदा महिलाओं को ₹10000 की राशि दी जाएगी। 10,000 रूपये की राशि उन महिलाओं को प्राप्त होगी जिनका पिछला 3 किस्त का पैसा बाकी है। पर यह पैसे प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता को पूर्ण करना होगा एवं कुछ महत्वपूर्ण कार्य महिलाओं ने पूरे किए हैं तो ही यह राशि मिलेगी अन्यथा महिलाएं इस बार भी लाभ से वंचित रह जाएगी।

9वीं किस्त की राशि इन महिलाओं को मिलेंगी, लिस्ट जारी – ऐसे करें चेक

किसे मिल रही है एक साथ ₹10,000 की राशि

राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जिन महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्तों की राशि किसी कारणवश नहीं मिली थी, लेकिन अब उनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें अप्रैल महीने में एक साथ सभी किस्तों की राशि भेजी जा रही है। ऐसे मामलों में सरकार द्वारा पहले ₹7500 ट्रांसफर किया जा रहा है और साथ ही 9वीं किस्त के ₹2500 भी उसी दिन या कुछ घंटों के अंतर में उनके खातों में जमा कर दिए जा रहे हैं।

इसका फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने आवेदन सही तरीके से भरा था, लेकिन उनके बैंक खाते में NPCI लिंकिंग या आधार सीडिंग की समस्या के कारण भुगतान अटक गया था। अब इन समस्याओं का समाधान होते ही सरकार सीधे एक साथ पूरी राशि जारी कर रही है।

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में ₹7500 + ₹2500 की राशि आई है या नहीं, तो आपको पेमेंट स्टेटस चेक करना होगा। इसके लिए आप अपने बैंक में जाकर बैंक खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपके खाते में राशि जमा हुई है या नहीं। इसके अलावा आप SMS अलर्ट देख कर भी पेमेंट की जानकारी का सकती है क्योंकि जैसे ही खाते में पैसे जमा होंगे आपके मोबाइल पर SMS जरूर आएगा।

इसके अलावा यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप बैलेंस की जानकारी निकाल सकती है। एवं मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप लॉगिन कर पेमेंट स्टेटस का चयन कर किस्त की राशि की जानकारी पा सकती हैं।

सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा पैसा

मंईया सम्मान योजना की इस अप्रैल किस्त और बकाया राशि का लाभ हर महिला को नहीं दिया जा रहा है। सरकार केवल उन्हीं महिलाओं को यह ₹7500 + ₹2500 की राशि ट्रांसफर कर रही है, जिनका आवेदन पहले से स्वीकृत था लेकिन भुगतान तकनीकी कारणों से रुका हुआ था। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं –

  • जिनका आधार व बैंक खाता NPCI से लिंक हो चुका है
  • जिनका वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है
  • जिन्होंने पहले कोई त्रुटि सुधार करवा लिया है
  • जिनके आवेदन सरकारी पोर्टल पर ‘Approved’ या ‘Payment Under Process’ दिखा रहे हैं

अगर इन शर्तों में से कोई एक भी पूरी नहीं हुई है, तो फिलहाल उन्हें पेमेंट नहीं मिलेगा। ऐसे लाभार्थियों को पहले अपनी जानकारी अपडेट करानी होगी, उसके बाद ही अगले चरण में भुगतान मिलेगा।

इन महिलाओं को ₹10,000 की राशि मिलेगी, ऐसे चेक करे लिस्ट

किन महिलाओं को अभी इंतज़ार करना पड़ सकता है?

कुछ महिलाओं को अभी भी पेमेंट मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, खासकर जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या NPCI में सक्रिय नहीं है। इसके अलावा, जिनके फॉर्म में नाम, जन्मतिथि या बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी है, उन्हें पहले यह सुधार करवाना जरूरी होगा।

ऐसे लाभार्थियों के लिए जल्द ही फॉर्म करेक्शन कैंप भी लगाए जाएंगे, जहां वे अपनी जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। जैसे ही महिलाओं के द्वारा अपने आवेदन को सुधार किया जाएगा और अपडेट हो जाएगा उनके खाते में भी किस्त की राशि जमा होना शुरू हो जाएगा।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना के तहत अप्रैल में महिलाओं को एक साथ ₹10,000 की बड़ी राहत मिल रही है। सरकार ने उन महिलाओं के खाते में यह राशि भेजनी शुरू कर दी है, जिन्हें पहले बकाया ₹7500 और अब 9वीं किस्त की ₹2500 मिलनी थी। अगर आपने योजना में आवेदन किया है, तो आज ही अपना पेमेंट स्टेटस चेक करें और सुनिश्चित करें कि आपकी जानकारी सही हो।

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे साथ जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon