Maiya Samman Yojana Payment Latest Update: झारखंड सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मईया सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। हाल ही में सरकार ने इस योजना के तहत तीन महीने की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की है। लेकिन जिन महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिली है, उन्हें अपने फिजिकल वेरिफिकेशन और बैंक खाते में डीबीटी चालू करवाने की जरूरत है।
अगर आप भी Maiya Samman Yojana Payment Latest Update के बारे में जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी होगा। इसमें आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे कि अगली किस्त कब आएगी, कितनी राशि मिलेगी और किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। तो यदि आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Payment Latest Update
झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मईया सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 2500 रूपये प्रति माह कर दिया है। पहले इस योजना के तहत महिलाओं को केवल 1000 रूपये की सहायता मिलती थी, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर 2500 रूपये कर दी गई है। इस योजना का लाभ अब 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाएं भी उठा सकेंगी।
मईया सम्मान योजना के 5 किस्त की राशि जारी होने के बाद अब हाल ही में सरकार ने छठी, सातवीं, आठवीं किस्त एक साथ भुगतान किया है। इस दौरान सरकार द्वारा 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा की गई है जबकि लाखों महिलाएं अभी भी इस लाभ से वंचित हैं ऐसी महिलाओं को अगली किस्त में 7500 + 2500 रूपये की राशि प्राप्त होगी।
मईया सम्मान योजना की नई लिस्ट जारी, अब सिर्फ इनको मिलेंगे 2500 रूपये महीना
मईया सम्मान योजना में बड़े बदलाव
- राज्य सरकार ने 2025 में इस योजना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
- पहले मईया सम्मान योजना के तहत 21 से 49 वर्ष की महिलाओं को लाभ मिलता था, लेकिन अब इसकी आयु सीमा 18 से 50 वर्ष कर दी गई है।
- सरकार ने हर महीने मिलने वाली राशि को 1000 रूपये से बढ़ाकर 2500 रूपये कर दिया है।
- जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली हैं, उनके लिए फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
18 लाख महिलाओं को नहीं मिले 7500 रूपये
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 18 लाख महिलाओं को अब तक मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि नहीं मिल पाई है। इसका मुख्य कारण यह है कि कई महिलाओं ने अभी तक अपना फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं करवाया है या फिर उनके बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं किया गया है।
जिन महिलाओं ने अभी तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करवाना चाहिए ताकि वे इस योजना की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकें।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Update
झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त को लेकर भी अपडेट जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही लाभार्थी महिलाएं अपना फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लेंगी, उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिन महिलाओं को पिछले 3 महीनों की किस्त नहीं मिली है, उन्हें सरकार एक साथ सभी लंबित किस्तें ट्रांसफर कर करेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9वीं किस्त 5 अप्रैल 2025 तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसलिए जिन महिलाओं को अभी तक किस्त नहीं मिली है, उन्हें जल्द से जल्द अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इन 1 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा 10,000 रूपये, जाने कारण यहां!
18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रूपये
राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जिन 18 लाख महिलाओं को पिछले 3 महीनों की राशि नहीं मिली है, उन्हें अब 10,000 रूपये एक साथ दिए जाएंगे। इसमें 7500 रूपये पिछली तीन किस्तों के होंगे और 2500 रूपये अप्रैल 2025 की नई किस्त के रूप में मिलेंगे।
अगर आपने अभी तक मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं लिया है, तो आपको तुरंत अपने बैंक खाते में डीबीटी चालू करवाना चाहिए और फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इससे आपको इस योजना की आर्थिक सहायता राशि समय पर मिल सकेगी।
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस योजना के तहत अब 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की सहायता राशि दी जा रही है। जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली हैं, वे जल्द से जल्द अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करवाएं।
उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में आपको मईया सम्मान योजना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपको पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ साझा करें और राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।