Ladki Bahin Yojana 10th Installment News: अप्रैल महीने में सिर्फ इन्हीं महिलाओं को मिलेगा पैसा, तुरंत करें चेक

Ladki Bahin Yojana 10th Installment News: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने फरवरी और मार्च की किस्त 7 मार्च से 12 मार्च के बीच 2 करोड़ 53 लाख महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दी थी। लेकिन अप्रैल की किस्त को लेकर एक नया अपडेट आया है।

इस बार सरकार ने कुछ महिलाओं को इस योजना से बाहर करने का निर्णय लिया है। अगर आप भी लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। तो यदि आप लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिला है और आप 10वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana 10th Installment News

महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देना है ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर सकें। अब तक सरकार ने जुलाई 2024 से लेकर मार्च 2025 तक कुल 9 किस्तें जारी कर दी हैं।

सरकार से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। अब तक 9वीं किस्त की राशि मिलने के बाद अब दसवीं किस्त का भुगतान सरकार द्वारा अप्रैल महीने में किया जाएगा, जिसका इंतजार 2.5 करोड़ के आसपास महिलाओं को है। वर्तमान समय में अप्रैल महीने की किस्त को लेकर नई अपडेट आई है।

लाडकी बहिन योजना बंद होगी? अब नहीं मिलेंगे 1500 रूपये महीना

Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date

महिला दिवस के मौके पर सरकार ने 7 मार्च से 12 मार्च के बीच फरवरी और मार्च की संयुक्त किस्त जारी की थी। इस दौरान महिलाओं को एक साथ ₹3000 की किस्त जाम दी गई थी। अब खबर आ रही है कि अप्रैल की किस्त 6 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

हालांकि, इस बार राज्य की सभी महिलाओं को यह राशि नहीं मिलेगी। आखिरकार राज्य की किन महिलाओं को दसवीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा इसके बारे में हमने आगे बताया है।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगी 10वीं किस्त?

महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना के तहत दी जाने वाली राशि का गलत तरीके से फायदा उठाने वाली महिलाओं की पहचान करना शुरू कर दिया है। कई आर्थिक रूप से सक्षम महिलाओं ने भी इस योजना का लाभ उठाया है। ऐसे में सरकार ने इन लाभार्थियों की दोबारा जांच करने का निर्णय लिया है।

अब तक सरकार ने 9 लाख से अधिक महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया है। यह वे महिलाएं हैं जिनकी पारिवारिक आय ज्यादा है या जो पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं। अब से केवल उन्हीं महिलाओं को अप्रैल की किस्त मिलेगी जो वास्तव में गरीब हैं और जिनका नाम सरकार की पात्रता सूची में शामिल है।

तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी जानकारी!

लाडकी बहिन योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको अप्रैल की किस्त मिलेगी या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद मुख्य पेज पर आपको लाडकी बहिन योजना के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपकों “लाभार्थी सूची” पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
  • यहां आप चेक कर सकते हैं आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। अगर आपका नाम सूची में होगा तो आपको अप्रैल की किस्त मिलेगी।

निष्कर्ष

लाडकी बहिन योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। लेकिन सरकार ने इस योजना का सही लाभ केवल जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अगर आप पात्र हैं, तो आपकी अप्रैल की किस्त 6 से 10 अप्रैल के बीच आ जाएगी। लेकिन उसके लिए जरूरी है आपका नाम इस योजना के लाभार्थी सूची में शामिल होना आप ऊपर बताएं जानकारी के आधार पर लिस्ट को चेक कर सकते हैं।

उम्मीद है हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको पसंद आया होगा। अगर पोस्ट पसंद आया है तो दोस्त, रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon