Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Reason: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सहायता देने के लिए मंईया सम्मान योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं को राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन कुछ महिलाओं के खाते में अभी तक राशि नहीं आई है।
मंईया सम्मान योजना से 5 किस्त की राशि जारी करने के बाद सरकार ने छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ शुरू किया है। 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा की जा चुकी है जबकि बाकी 18 लाख महिलाओं को भुगतान शुरू हो चुका है। यदि आपके खाते में अब तक किस्त की राशि जमा नहीं हुई है तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है इसके बारे में हमने आगे पोस्ट में बताया है।
अगर आपने भी मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और आपके खाते में 7500 रूपये राशि ट्रांसफर नहीं हुई है, तो इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं। सरकार ने हाल ही में बताया है कि जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा नहीं हुआ है या जिनके बैंक खाते में DBT लिंकिंग (DBT Linking) नहीं हुई है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
अगर आपके खाते में अभी तक 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस कारण से आपको पैसे नहीं मिले और इसे ठीक करने के लिए आपको क्या करना होगा? तो यदि आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Reason Overview
लेख का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Reason |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
लाभ की राशि | 7500 रुपये (तीन महीने की किस्त) |
शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
कुल लाभार्थी | 56 लाख महिलाएं |
सत्यापन की स्थिति | भौतिक सत्यापन और DBT लिंकिंग अनिवार्य |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Reason
अगर आपके खाते में अभी तक 7500 रुपये की राशि नहीं आई है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भुगतान न मिलने के मुख्य कारण निम्नलिखित हो सकते हैं –
- भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ – सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा नहीं हुआ है, उन्हें मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाभार्थी के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
- बैंक खाते में आधार लिंकिंग नहीं हुई – यदि आपके बैंक खाते में आधार लिंकिंग (Aadhaar Seeding) नहीं हुई है तो सरकार आपके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। ऐसे में आपको अपने बैंक जाकर DBT लिंकिंग करवानी होगी।
- बैंक खाता चालू न होना – अगर लाभार्थी महिला का बैंक खाता निष्क्रिय (Inactive) है या बंद हो गया है तो सरकार उस खाते में राशि ट्रांसफर नहीं करेगी।
- पात्रता शर्तें पूरी न करना – यदि महिला ने आवेदन करते समय दिए गए विवरण में कोई गड़बड़ी की है या वह पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो उसे मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- तकनीकी समस्या – सरकारी वेबसाइट पर तकनीकी खराबी या बैंकिंग सिस्टम में किसी प्रकार की समस्या के कारण भी भुगतान में देरी हो सकती है। ऐसे मैं आपको कुछ समय प्रतीक्षा करनी चाहिए जिसके बाद आपको किस्त की राशि मिल जाएगी।
दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को आज से 7500 रूपये मिलना शुरू
अगर पैसे नहीं मिले तो तुरंत करें यह 2 काम
अगर आपको अभी तक पैसे नहीं मिले हैं तो आपको नीचे बताए गए दो कामों को तुरंत पूरा करना होगा ताकि आपके खाते में राशि ट्रांसफर हो सके –
भौतिक सत्यापन करवाएं
भौतिक सत्यापन पूरा करने के लिए ,आप सबसे पहले अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस या पंचायत भवन पर चलें जाएं। वहां पर आपको महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से संपर्क करना है। इसके बाद आपको भौतिक सत्यापन का फार्म प्राप्त करना है।
फार्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में पूछे जाने वाले सभी आवश्यक जानकारी को भरना है और फिर अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज की कॉपी जमा करें। इसके बाद संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और सभी जानकारी सही होने पर आपका भौतिक सत्यापन पूरा कर देंगे।
बैंक खाते में DBT लिंकिंग करवाएं
अगर आपके बैंक खाते में आधार लिंकिंग (Aadhaar Seeding) नहीं हुई है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना है। जाने के बाद वहां ग्राहक सेवा अधिकारी से DBT लिंकिंग के लिए अनुरोध करना है और डीबीटी चालू करने का फार्म प्राप्त करना है।
इसके बाद आपको डीबीटी फॉर्म को भरने के बाद सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को जमा करना है। इसके बाद बैंक अधिकारी आपके बैंक खाते को आधार से लिंक कर देंगे, जैसे ही बैंक खाता आधार से लिंक होगा आपको SMS से जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
आज इन 14 जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होंगे 7500 रुपये
सरकार ने की महिलाओं से विशेष अपील
झारखंड सरकार ने महिलाओं से अपील की है कि अगर उन्हें अभी तक मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है तो वे तुरंत अपना भौतिक सत्यापन पूरा करें और DBT लिंकिंग करवाएं। इसके बाद सरकार बिना किसी देरी के आपके खाते में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष
अगर आपको मंईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि अभी तक नहीं मिली है तो इसके पीछे का कारण भौतिक सत्यापन या आधार लिंकिंग की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको सबसे पहले भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा और उसके बाद बैंक जाकर DBT लिंकिंग करवानी होगी।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार बिना किसी देरी के आपके खाते में राशि ट्रांसफर कर देगी। उम्मीद है हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आपको पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ साझा करें, धन्यवाद।