Maiya Samman Yojana Helpline Number: 7500 रुपये नहीं मिला तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana Helpline Number: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बहुत ही जरूरी अपडेट जारी किया है। सरकार ने अब इस योजना के लाभ से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपने मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है

और अभी तक आपके खाते में 7500 रुपये की राशि नहीं आई है, तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके तुरंत अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। राज्य सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि लाभार्थियों को आवेदन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब महिलाएं घर बैठे ही हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको मंईया सम्मान योजना से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और पैसा नहीं मिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Helpline Number Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Helpline Number
योजना मंईया सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गई झारखंड सरकार ने
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
सहायता राशि2500 रुपये महिना
हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215
ईमेल आईडी[email protected]
भुगतान की स्थितिसत्यापन पूरा होने के बाद
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Maiya Samman Yojana Helpline Number

झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता हर महीने दे रही है, जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हैं।

महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए यह योजना बहुत उपयोगी साबित हो रही है। सरकार मंईया सम्मान योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इस योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जा रहा है।

इन कारणों से महिलाओं को नहीं मिले 7500 रुपये, जानिए समाधान

महिलाओं को पांच किस्त की राशि मिलने के बाद अब छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ किया जा रहा है यानी कि महिलाओं के खाते में एक साथ 7500 रुपये की राशि जमा की जा रही है। 38 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि जमा हो चुकी है जबकि 18 लाख से भी अधिक महिलाएं अभी भी लाख से वंचित हैं।

मंईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने इस योजना का हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किया है जिसके जरिए आप संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकती है। साथ ही ₹7500 की राशि आपके खाते में अभी तक क्यों नहीं आई है? यह भी आप यहां से पता कर सकती हैं।

Maiya Samman Yojana Helpline Number क्यों जारी किया गया

राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत कई लाभार्थियों को पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन अब भी कुछ महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। लाखो लाभार्थियों में किस्त की राशि नहीं पहुंची है जिसका मुख्य कारण भौतिक सत्यापन पूरा न होना, साथ ही साथ में महिलाओं का डीबीटी सक्रिय नहीं होना है।

38 लाख महिलाओं की खाते में किस्त की राशि जमा हुई है। बाकी महिलाओं को अभी पैसे नहीं मिले हैं जिस कारण लाखों महिलाएं काफी ज्यादा परेशान है। महिलाओं के इन्हीं समस्या का समाधान के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। महिलाएं इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं।

 बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर होने शुरू

7500 रूपये नहीं मिले तो तुरंत करें ये काम

अगर आपने मंईया सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और अभी तक आपके खाते में 7500 रुपये की राशि नहीं आई है, तो निम्नलिखित उपाय अपनाए –

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताएं। फिर मंईया सम्मान योजना की संबंधित टीम आपकी समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करेगी।

ईमेल के माध्यम से संपर्क करें

अगर आप फोन के माध्यम से संपर्क नहीं कर पा रही हैं तो आप सरकार द्वारा जारी ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकती हैं। ईमेल में अपना नाम, आवेदन संख्या, आधार नंबर और समस्या का पूरा विवरण लिखें। फिर आपकी समस्या का समाधान मंईया सम्मान योजना के संबंधित अधिकारी जल्दी करेंगे।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –

  • लाभार्थी महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा।
  • मंईया सम्मान योजना का लाभ के लिए लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना आवश्यक है।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है तो वह इस योजना से लाभ प्राप्त कर सकती है।

भौतिक सत्यापन के बाद 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये

मंईया सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगा?

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है, और जिनका वर्तमान समय में डीबीटी सक्रिय है उनके खाते में ₹7500 की राशि जमा की जा रही है। जिन महिलाओं का वर्तमान समय में भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है उनका कार्य चल रहा है और इन महिलाओं के खाते में जल्द ही किस्त की राशि जमा कर दी जाएगी लेकिन उसके लिए महिलाओं का DBT एक्टिव होना जरूरी है।

पहले चरण में सरकार ने 38 लाख महिलाओं के खाते में पैसा भेजा था। अब दूसरे चरण में सत्यापन पूरा करने वाली महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2025 तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

निष्कर्ष

अगर आपने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और अभी तक आपके खाते में 7500 रुपये नहीं आए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ईमेल के माध्यम से संपर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं।

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आपको पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने दोस्त रिश्तेदारों के साथ साझा करें और इसी प्रकार की जानकारी और आगे भी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon