Ladki Bahin Yojana 9th Installment Status: महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाडकी बहिन योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। फरवरी महीने का आठवां हफ्ता पहले ही लाभार्थियों के खाते में जमा किया जा चुका है। अब मार्च महीने का नौवां हफ्ता भी सरकार द्वारा वितरित किया जा रहा है। लेकिन कई लाभार्थियों के खाते में अब तक मार्च महीने की राशि नहीं पहुंची है।
अगर आपके खाते में भी लाडकी बहिन योजना के पैसे नहीं आए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से लाडकी बहिन योजना के 9वें हफ्ते की स्थिति चेक कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लाडकी बहिन योजना के 9वें हफ्ते का स्टेटस कैसे चेक करें, पात्रता की शर्तें क्या हैं और अगर पैसा नहीं मिला है तो क्या करना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Status Overview
लेख का नाम | Ladki Bahin Yojana 9th Installment Status |
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
लाभ | हर महीने 1500 रुपये |
शुरुआत की गई | पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाएं |
उम्र सीमा | 21 से 65 वर्ष |
कुल सहायता राशि | 3000 रुपये (2 महीने की राशि) |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Ladki Bahin Yojana 9th Installment
लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने फरवरी और मार्च महीने की किस्त एक साथ देने का निर्णय लिया है।
फरवरी का आठवां हफ्ता 7 मार्च से और मार्च का नौवां हफ्ता 12 मार्च से लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। हालांकि, तकनीकी कारणों से कई लाभार्थियों के खाते में यह राशि अब तक नहीं पहुंची है। ऐसे में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
दूसरे चरण के 1500 रुपये आज से खाते में जमा होना शुरू, जानें पूरी जानकारी
लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
अगर आप लाडकी बहिन योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Status कैसे चेक करें?
लाडकी बहिन योजना के तहत नौवें हफ्ते का पैसा आपकों मिला या नहीं, आप नीचे दिए गए तरीकों से स्टेटस चेक कर सकती हैं –
आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक करें
- लाडकी बहिन योजना का स्टेटस को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में आपको अर्जेदार लोगों का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको “Application Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आप देख सकती हैं कि आपके खाते में लाडकी बहिन योजना के 9वें हफ्ते जमा हुआ है या नहीं।
3000 रूपये नहीं मिला करें यह काम, 10 मिनट में मिलेगा पैसा
नारीशक्ति दूत ऐप से स्टेटस चेक करें
अगर आप अपने मोबाइल के माध्यम से स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो नारीशक्ति दूत ऐप का उपयोग करें। नारी शक्ति दूत ऐप से स्टेटस चेक के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में नारीशक्ति दूत ऐप को ओपन , करना है।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है।
- अब आपको “या पूर्वी केलेले अर्ज” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी जो आप देख सकती है।