Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment: आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 7500 Today Payment: झारखंड सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना के तहत एक बड़ी खुशखबरी आई है। आज, 12 मार्च 2025 को राज्य के 14 जिलों की महिलाओं के बैंक खाते में 7500 रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ दे रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके।

सरकार ने पहले ही 10 जिलों के लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर दी थी। अब बाकी बचे 14 जिलों की महिलाओं को राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे तो लेख में आखिर तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किन 14 जिलों की महिलाओं को आज मिलेगा 7500 रूपये

झारखंड सरकार आज जिन 14 जिलों की महिलाओं के खातों में ₹7500 की राशि ट्रांसफर करेगी, वे जिले निम्नलिखित हैं –

  1. रांची
  2. देवघर
  3. गिरिडीह
  4. साहेबगंज
  5. पलामू
  6. कोडरमा
  7. चाईबासा
  8. दुमका
  9. खूंटी
  10. लातेहार
  11. हजारीबाग
  12. रामगढ़
  13. पश्चिमी सिंहभूम
  14. पूर्वी सिंहभूम

अगर आप इनमें से किसी भी जिले से हैं और आपने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है, तो आपके खाते में आज ₹7500 की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।

पहले चरण में 10 जिलों को मिला था पैसा

झारखंड सरकार सरकार ने पहले चरण में जिन 10 जिलों की महिलाओं को ₹7500 की राशि पहले ही ट्रांसफर कर दी थी, उनके नाम इस प्रकार हैं –

  1. जमशेदपुर
  2. धनबाद
  3. बोकारो
  4. जामताड़ा
  5. गुमला
  6. पाकुड़
  7. चतरा
  8. गढ़वा
  9. लोहरदगा
  10. सिमडेगा

इन जिलों की महिलाओं को 8 मार्च 2025 से राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी गई थी।

इन जिलों की लाखों महिलाओं के खातों में आएंगे 7500 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

Maiya Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹7500 की राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप झारखंड सरकार द्वारा जारी मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चलें जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “भुगतान स्थिति (Payment Status)” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब लॉगिन पेज पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन क्रमांक संख्या और कैप्चा कोड भरना है फिर “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको दिखेगा की 7500 रूपये आपके खाते में जमा हुए हैं या नहीं।

अगर आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने में कोई समस्या आती है तो आप मंईयां सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकते हैं।

अगर पैसे न आए तो क्या करें?

अगर आपके खाते में अभी तक ₹7500 की राशि नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है। इसके अतिरिक्त आपका बैंक खाते में DBT सक्रिय है या नहीं, इसकी जांच करें।

इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन का स्टेटस चेक करें जिससे आपको पता चलेगा कि कहीं आपका आवेदन रिजेक्ट तो नहीं हो गया है। इसके अलावा आप मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें जो कि आप ग्राम पंचायत कार्यालय से चेक कर सकते हैं। सब कुछ सही है फिर भी यदि 7500 खाते में जमा नहीं हुए हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें।

7500 रुपये की किस्त नहीं मिली तो तुरंत करें यह काम, 24 घंटे में मिलेगी राशि

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये

मंईयां सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो नीचे दी गई पात्रता को पूरा करती हैं –

  • सबसे पहला तो लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला के पास पीला, गुलाबी, सफेद या हरा राशन कार्ड होना जरूरी है तभी ₹7500 की राशि प्राप्त होगी।

इन महिलाओं को 7500 रूपये नहीं मिलेगा

झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य की किन महिलाओं को पैसा नहीं मिलेगा इसका विवरण नीचे कुछ इस प्रकार है –

  • जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
  • जिन महिलाओं का DBT सक्रिय नहीं है।
  • जिन महिलाओं ने आवेदन के समय गलत जानकारी दी है।
  • जिन महिलाओ के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon