Maiya Samman Yojana Rs 7500 List District Wise: इन जिलों की लाखों महिलाओं के खातों में आएंगे 7500 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

Maiya Samman Yojana Rs 7500 List District Wise: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार लाभार्थी महिलाओं के खातों में छठी, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि एक साथ भेजने की घोषणा की है। सरकार ने 8 मार्च 2025 से बैंक खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो कि लगभग 5-6 दिनों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत राज्य की लगभग 38 लाख महिलाओं के खातों में 7500 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके जिले में कितनी महिलाओं को यह राशि मिलने वाली है, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहां आपको जिलावार लिस्ट के साथ पूरी जानकारी मिलेगी कि किन जिलों की कितनी महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Rs 7500 List District Wise Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Rs 7500 List District Wise
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किसने शुरू कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
लाभ7500 रुपये (तीन किस्तों का भुगतान)
राशि ट्रांसफर की तारीख8 मार्च 2025 से
किस्त की संख्याछठी, सातवीं और आठवीं किस्त
कुल लाभार्थी38 लाख से अधिक महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Update

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार महिलाओं के बैंक खाते में तीन किस्तों की राशि (जनवरी, फरवरी और मार्च) एक साथ भेजी जा रही है। इससे पहले मंईयां सम्मान योजना का लाभ 57 लाख महिलाओं को दिया गया था, लेकिन इस बार लगभग 38 लाख महिलाओं को ही लाभ मिल रहा है।

सरकार ने अपात्र लाभार्थियों को सूची से बाहर कर दिया है, ताकि केवल योग्य महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सके। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, उनका पैसा रोक दिया गया है। हाल ही में मंईयां सम्मान योजना की जिलावार लिस्ट जारी की है, जिसमें यह बताया गया है कि किन जिलों की कितनी महिलाओं को 7500 रूपये की राशि मिलेगी।

7500 रुपये की किस्त नहीं मिली तो तुरंत करें यह काम, 24 घंटे में मिलेगी राशि

Maiya Samman Yojana Rs 7500 List District Wise

मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये किस जिले की कितनी महिलाओं को दिया जाएगा इसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में है –

जिला का नाम लाभुकों की संख्या
गिरिडीह3,39,482
हजारीबाग2,09,270
पलामू2,58,651
रांची3,14,810
धनबाद2,54,706
पूर्वी सिंहभूम2,35,505
बोकारो2,32,240
चतरा1,48,625
देवघर1,90,263
गढ़वा1,65,606
साहिबगंज1,37,464
गोड्डा1,43,066
दुमका1,37,667
जामताड़ा1,07,330
पश्चिम सिंहभूम1,36,833
पाकुड़1,16,050
सरायकेला1,14,049
लातेहार1,12,072
गुमला98,199
कोडरमा99,176
सिमडेगा66,851
रामगढ़93,543
लोहरदगा69,330
खूंटी63,369

7500 रुपये नहीं मिला तो क्या करें?

अगर आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए –

DBT स्टेटस चेक करें

यदि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये नहीं आए हैं तो आप अपना बैंक खाते का DBT स्टेटस चेक करें। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पैसा नहीं आएगा। और यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो आप अपने बैंक के खाते को आधार से लिंक करें, इसके बाद आपके खाते में 7500 रूपये जमा हो जाएंगे।

बैंक पासबुक अपडेट करें

आप नजदीकी बैंक में जाकर अपना पासबुक अपडेट करवाएं और चेक करें कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं। यदि मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये आपके खाते में नहीं आए हैं तो कुछ दिनों की प्रतीक्षा करें इसके बाद आपके खाते में यह राशि आ जाएगी।

आवेदन स्थिति चेक करें

यदि आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये अभी तक जमा नहीं हुए हैं तो आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक करें जो आप आधिकारिक वेबसाइट में विजिट कर लॉगिन कर चेक कर सकते हैं। यहां से आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर जान सकते हैं कि कहीं आपका आवेदन रिजेक्ट तो नहीं कर दिया गया है क्योंकि जिन महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट हो चुके हैं उनके खाते में यह राशि जमा नहीं होगी।

हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

यदि सब कुछ सही होने पर भी 7500 रूपये आपके खाते में जमा नहीं हुए हैं तो ऐसी स्थिति में आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशी 8 मार्च से महिलाओं के खाते में जमा होने शुरू हो चुके हैं।

चार से पांच दिनों में सभी लाभार्थी महिलाओं की खाते में यह पैसे जमा हो जाएंगे। यदि 4 से 5 दिनों में आपके खाते में ये राशि जमा नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में आप मंईयां सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें, इसके बाद आपके खाते में किस्त की राशि जमा हो जाएगी।

मंईयां योजना के लाभुकों की सूची जारी, आज इनको मिलेगा 7500 रुपये

सिर्फ इन महिलाओं के खाते में जमा होंगे पैसे

मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि उन महिलाओं के खाते में जमा होगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा कर रही है –

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • महिला का परिवार गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आना चाहिए।
  • परिवार के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon