Ladli Behna Yojana Holi Gift 2025: होली पर महिलाओं को मिलेंगे 3 बड़े उपहार, पूरी जानकारी यहाँ पांए!

Ladli Behna Yojana Holi Gift 2025: मध्य प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को बेहतर करने के लिए लाडली बहना योजना चला रही है। इस योजना के तहत 1.26 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 21 किस्तें सफलतापूर्वक महिलाओं को मिल चुकी हैं और अब होली के अवसर पर राज्य सरकार महिलाओं को खास तोहफे देने जा रही है।

आइए जानते हैं कि इस बार होली पर महिलाओं को कौन-कौन से उपहार मिल सकता हैं। और सरकार के इन उपहार को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को किन-किन पात्रताओं को पूर्ण करना होगा? महिलाएं स्टेटस चेक कैसे करेंगी? संपूर्ण जानकारी के लिए आप पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladli Behna Yojana Holi Gift 2025

होली के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को विशेष गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। सरकार इस बार सिर्फ 22वीं किस्त ही नहीं बल्कि कुछ अतिरिक्त लाभ भी देने की योजना बना रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार राज्य की महिलाओं को इस बार तीन बड़े उपहार दे सकती है जो इस प्रकार से है –

  • 22वीं किस्त की राशि – लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपये की जगह इस बार महिलाओं को 1500 रुपये मिलने की संभावना है।
  • लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त – जिन महिलाओं के पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त दी जा सकती है।
  • गैस सिलेंडर पर सब्सिडी – इस योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये की गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिल सकती है।

1250 रुपये की किस्त 10 मार्च को नहीं, इस तारीख को मिलेगी, जानिए वजह

Ladli Behna Yojana 22वीं किस्त कब आएगी?

लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त होली से पहले यानी 10 मार्च 2025 तक जारी हो सकती है। इस बार सरकार 1250 रुपये के बजाय 1500 रुपये की सहायता राशि देने पर विचार कर रही है ताकि महिलाएं होली का त्योहार अच्छे से मना सकें।

लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त

जिन महिलाओं के पास पक्का मकान नहीं है, उनके लिए सरकार लाडली बहना आवास योजना के तहत 1.2 लाख रुपये की सहायता देने जा रही है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी और पहली किस्त होली से पहले महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी

होली के मौके पर सरकार लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की योजना बना रही है। यह सब्सिडी उन महिलाओं को मिलेगी जिनके खाते में DBT चालू है और ई-केवाईसी अपडेट है।

Ladli Behna Yojana Holi Gift के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हैं और निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –

  • सबसे पहला तो महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नही होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में किसी के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश की केवल विवाहित, तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाएं ही इसका लाभ ले सकती हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने एक्स पर दी बड़ी जानकारी, जानिए कब आएगी नई किस्त और कितनी आएगी

Ladli Behna Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में Ladli Behna Yojana की 22वीं किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • इसके बाद मुख्य पेज पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को भरना है और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसको दर्ज कर सबमिट करना है।
  • इसके बाद 22वीं किस्त की स्थिति खुलकर आ जाएगा जो आप देख सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon