Maiya Samman Yojana Payment Release: आज से किस्त जारी, खाते में आएंगे 7500 रुपये, जानिए पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana Payment Release: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। आज से उनके बैंक खातों में एक साथ तीन माह की राशि ट्रांसफर की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार लाभार्थियों को जनवरी, फरवरी और मार्च की कुल 7500 रुपये की राशि एकसाथ मिलेगी।

योजना के तहत 38 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन महिलाओं का आधार उनके बैंक खातों से लिंक नहीं है उनका भुगतान रोक कर रखा जाएगा और सत्यापन के बाद ही उनका भुगतान किया जाएगा। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Payment Release Owerview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Payment Release
योजना का नाम मंईयां सम्मान योजना
लाभार्थीझारखंड की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं
मिलने वाली राशि7500 रुपये (तीन माह की संयुक्त राशि)
लाभार्थियों की संख्यालगभग 38 लाख महिलाएं
आधार लिंकिंग अनिवार्यबैंक खाते से आधार लिंक होना आवश्यक है
कुल जारी राशिलगभग 2850 करोड़ रुपये
आधिकारिक वेबसाईट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Payment Release 2025

झारखंड सरकार ने महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। 8 मार्च 2025 से जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन माह की राशि एक साथ दी जाएगी जिससे प्रत्येक महिला लाभार्थी को 7500 रुपये मिलेंगे।

सरकार के महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस राशि को ट्रेजरी को भेज दिया है जिससे यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचेगी। पहले यह योजना हर महीने सहायता राशि प्रदान करती थी लेकिन इस बार तीन माह की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है।

मंईयां सम्मान योजना की छठी और सातवीं किस्त की तिथि जारी, इस दिन मिलेंगे पैसे

38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

सरकार ने इस योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। लेकिन केवल उन्हीं महिलाओं को भुगतान मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं और जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है। जिन महिलाओं का आधार अभी तक लिंक नहीं है उन्हें होल्ड पर रखा गया है और सत्यापन पूरा होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

इस योजना के तहत अब तक लगभग 2850 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 तक 56 लाख महिलाओं को भुगतान किया गया था। लेकिन इसके बाद सरकार ने आधार लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया।

अब तक किस्त की राशि क्यों नहीं मिली थी

इस योजना के तहत दिसंबर 2024 तक महिलाओं को सहायता राशि दी गई थी लेकिन जनवरी 2025 से यह राशि रुक गई थी। इसकी वजह आधार लिंकिंग और लाभार्थियों का सत्यापन था। इस सत्यापन प्रक्रिया के दौरान लगभग 1 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए हैं।

जांच में पाया गया कि कई अयोग्य महिलाएं जैसे कि पारा शिक्षक, महिला रसोइया और कुछ सरकारी कर्मचारी भी योजना का लाभ ले रही थीं। ऐसे मामलों में सरकार ने इन लाभार्थियों को हटाने का फैसला किया और गलत तरीके से ली गई राशि को वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

इस कारणों से नहीं मिल रही महिलाओं को किस्त के पैसे, जानिए 2025 के नए नियम

होली से पहले मिलेगा पैसा, महिलाओं के चेहरे पर आएगी खुशी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र में घोषणा की कि होली से पहले सभी महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला दिवस और होली के अवसर पर यह राशि ट्रांसफर की जा रही है ताकि महिलाओं को त्योहार के समय आर्थिक राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले कुछ तकनीकी त्रुटियों की वजह से राशि रुकी हुई थी लेकिन अब उन समस्याओं को हल कर लिया गया है। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस योजना का लाभ महिलाओं को समय पर मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon