Ladki Bahin 8th Installment Released: बड़ी खुशखबरी, 24 घंटे में खाते में आएगा पैसा, लेकिन इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Ladki Bahin 8th Installment Released: अगर आप महाराष्ट्र की उन महिलाओं में से हैं जो हर महीने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की किस्त का बेसब्री से इंतजार करती हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वो खुशखबरी ये है कि फरवरी की 8वीं किस्त का पैसा अब आपके खाते में आने वाला है वो भी अगले 24 घंटे के अंदर।

लेकिन इस खुशी के साथ एक चेतावनी भी सामने आई है कि कई महिलाएं इस बार इस राशि का लाभ नहीं ले पायेंगी। सरकार ने जांच पर सख्ती दिखाते हुए पात्रता को पूरा न करने वाली महिलाओं को इस योजना से बाहर करने का फैसला लिया है। ऐसे मे अब सवाल ये है कि 8 वीं किस्त का पैसा कब आएगा और किन्हें नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin 8th Installment Released Overview

आर्टिकल का नाम Ladki Bahin 8th Installment Released
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना
शुरूआत28 जून 2024
राशि1500 रुपये प्रति माह
लाभार्थी21 से 65 साल की महिलाएं
ट्रांसफर का तरीकाDBT बैंक खाते में
अपात्र घोषित5 लाख से ज्यादा महिलाएं
राज्यमहाराष्ट्र
आधिकारिक वेबसाईटयहाँ क्लिक करें

Ladki Bahin 8th Installment Released 2025

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना शुरू की है जिसमें हर महीने पात्र बहनों को 1500 रुपये की राशि दी जाती है। अब तक सात किस्तों का पैसा यानी 10,500 रुपये उनके खातों में पहुंच चुका है। अब सबकी नजर फरवरी की 8वीं किस्त पर है।

अच्छी खबर ये है कि सरकार ने इस राशि को जल्द से जल्द आपके खाते मे जमा करने के काम को शुरू कर दिया है। लेकिन इसके साथ एक बड़ा अपडेट भी है कि कई महिलाओं को इस बार ये पैसा नहीं मिलेगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 8वीं किस्त कब आएगी और किन बहनों को ये मदद नहीं मिलेगी।

 लाडकी बहना योजना में धांधली, अपात्र महिलाओं को भी मिले करोड़ों रुपए, सरकार करेगी कार्रवाई

5 लाख से अधिक महिलाओं को किया गया अपात्र घोषित

माझी लाड़की बहिन योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ सख्त नियम बनाए थे ताकि सिर्फ सही लाभार्थी महिलाओं को ही पैसा मिले। लेकिन बहुत सी महिलाएं इन नियमों को नजरअंदाज करके इस योजना का फायदा उठा रही थीं। अब सरकार ने ऐसे आवेदनों की दोबारा जांच शुरू की है।

जिन महिलाओं ने सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का पालन नहीं किया उन्हें इस बार इस योजना से बाहर करने का फैसला लिया गया है। अभी तक 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को अपात्र घोषित किया जा चुका है। अगर आपकी पात्रता में कोई कमी है तो ये पैसा आपके खाते में नहीं आएगा। तो जल्दी से अपनी स्थिति चेक करें।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 8वीं किस्त का पैसा

सरकार ने अब तक 5 लाख से ज्यादा बहनों को इस योजना से बाहर कर दिया है और इनके खाते में 8वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। जानकारी के अनुसार जिनके परिवार में चार पहिया वाहन है, कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, या वो दूसरी सरकारी योजनाओं से आर्थिक मदद ले रही हैं उन्हें अपात्र माना गया है।

सरकार ने इन आवेदनों की जांच शुरू की और जो बहनें नियमों के दायरे में नहीं आतीं उन्हें सूची से हटाया जा रहा है। इसका मतलब है कि इन महिलाओं को आगे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। तो अगर आप इनमें से किसी श्रेणी में हैं तो सावधान हो जाएं।

क्या तीसरे चरण में महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे, अब हो गया नया आवेदन शुरू

24 घंटे में मिलेगा 8वीं किस्त का पैसा, जानिए क्या है अपडेट

माझी लाड़की बहिन योजना की पात्र महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिनके खाते में सातवीं किस्त 24 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच जमा हुई थी वो अब 8वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। अच्छी खबर ये है कि सरकार ने फरवरी की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिसके अंतर्गत अब अगले 24 घंटे में यानी 1 मार्च 2025 तक ये 1500 रुपये आपके खाते में पहुंच सकते हैं। जिन महिलाओं का सत्यापन का काम पूरा है और आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक है उनके लिए ये राहत की बात है। तो अब आप अपने खाते को चेक करने के लिए तैयार रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon