Abua Awas Yojana 2nd Kist Released: अगर आप झारखंड के उन परिवारों में से हैं जो कच्चे मकान में गुजारा कर रहे हैं और अबुआ आवास योजना के तहत पक्के घर पाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने अब दूसरी किस्त की राशि यानी 50,000 रुपये जारी करना शुरू कर दिया है।
ये वो पैसा है जो आपके घर को मजबूत नींव देने में मदद करेगा। लेकिन इस राशि को पाने के लिए कुछ जरूरी काम करने होंगे नहीं तो आप इस किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे। पहले किस्त की राशि लेने वाले कई परिवार अब अपने घर को बनाने का काम शुरू कर चुके हैं और दूसरी किस्त उनके घर बनाने के लिए आगे की मदद करेगी।
लेकिन इसके लिए जियो टैगिंग जैसे जरूरी काम पूरे करने होंगे। क्योंकि सरकार जल्द ही ये पैसा सभी पात्र लाभुकों तक पहुंचाने वाली है। तो दोस्तों तैयार हो जाइए और ये जान लीजिए कि आपका payment स्टेटस क्या है।
Abua Awas Yojana 2nd Kist Released Overview
आर्टिकल का नाम | Abua Awas Yojana 2nd Kist Released |
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
शुरूआत | 15 अगस्त 2023 |
कुल राशि | 2 लाख रुपये |
दूसरी किस्त | 50,000 रुपये |
लाभार्थी | झारखंड के गरीब परिवार |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
लक्ष्य | 8 लाख घर 2026 तक |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
Abua Awas Yojana 2nd Kist Released 2025
दोस्तों झारखंड सरकार अबुआ आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को 3 कमरे वाला पक्का घर देने के लिए 2 लाख रुपये की मदद दे रही है जो चार किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त में 15% यानी 30,000 रुपये, दूसरी में 25% यानी 50,000 रुपये, तीसरी में 50% यानी 1 लाख रुपये और चौथी में 10% यानी 20,000 रुपये मिलते हैं।
पहली किस्त कई लाभुकों को मिल चुकी है और साथ ही अब दूसरी किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है। सरकार ने इसकी राशि जारी करना शुरू कर दिया है जो आपके घर की नींव को मजबूत करने में सहायता करेगी। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी पात्रता पूरी करनी होंगी। पहली किस्त लेने वाले परिवारों को जमीन से जुड़े काम जैसे नींव खोदना या बुनियाद तैयार करना होगा।
इसके बाद जियो टैगिंग करानी जरूरी है जिसमें आपको अपने घर की फोटो अपलोड करनी होती है। ये काम आप अपने ग्राम प्रधान या पंचायत सेवक की मदद से कर सकते हैं। जियो टैगिंग के बाद ही सरकार दूसरी किस्त आपके खाते में भेजेगी। खबर है कि अगले कुछ दिनों में ये 50,000 रुपये सभी पात्र लाभुकों तक पहुंच जाएंगे। तो जल्दी से अपने काम पूरे करें और स्टेटस चेक करने की तैयारी रखें।
झारखंड युवा साथी योजना में मिलेगा 2000 रुपये मासिक भत्ता, ऐसे करें आवेदन
Abua Awas Yojana 2nd Kist Benefits
इस योजना के फायदे इस प्रकार नीचे स्टेप बाय स्टेप दिए गए हैं-
- वो परिवार जो झारखंड के मूल निवासी हैं और जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनको ही पात्र माना जायेगा।
- इसके तहत हर परिवार को आर्थिक सहायता के रूप मे 2 लाख रुपये की मदद 4 किस्तों में मिलेगी।
- और साथ ही SC/ST और गरीब परिवारों को इस योजना में खास प्राथमिकता दी जाएगी।
- सरकार का 2026 तक 8 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्का घर देने का मिशन है।
Abua Awas Yojana 2nd Kist के लिए जरूरी पात्रता
अब दूसरी किस्त पाने की पात्रता यहाँ स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है-
- अगर आपको पहली किस्त मे 30,000 रुपये मिल चुके हैं तो आपको दूसरी किस्त भी जरूर मिलेगी।
- इसके लिए आपको नींव का काम पूरा कर उसकी फोटो खिचकर अपलोड करना जरूरी है।
- इसके लिए उस लाभार्थी परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
- और ये भी जरूरी है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला होना चाहिए।
झारखंड बिजली बिल माफी योजना का सर्टिफिकेट डाउनलोड करें, सिर्फ 2 मिनट में..
Abua Awas Yojana 2nd Kist Documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- जियो टैग फोटो
- निवास प्रमाण
Abua Awas Yojana Payment Status Check कैसे करें
अब यहाँ पर आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया गया है-
- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप सबसे पहले आपकी सरकार, आपके द्वार पोर्टल पर जाइए।
- फिर वहाँ होमपेज पर Track Application के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- अब अगले पेज पर अपना Acknowledgement Number और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर दीजिए।
- उसके बाद अब आप Check Application Status के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- अब आपके स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखेगा जिसमें दूसरी किस्त की जानकारी दी होगी।