PM Kisan Samman Yojana E-KYC: दोस्तों अगर आप खेतों में पसीना बहाने वाले उन मेहनती किसानों में से हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त जारी की जिसमें 9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 2000 रुपये पहुंचे।
लेकिन कई किसानों के चेहरे पर अभी भी निराशा है क्योंकि उनके खाते में ये राशि नहीं आई। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ तो जवाब आसान है शायद आपने ई केवाईसी पूरा नहीं किया। ये योजना आपके खेतों के लिए बीज, खाद और छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने का सहारा है। लेकिन बिना ई केवाईसी के ये सहारा आप तक नहीं पहुंचेगा।
सरकार ने इसे जरूरी कर दिया है ताकि पैसा सही हाथों में जाए और कोई गलत फायदा न उठा सके। तो दोस्तों अगर आपने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराया तो अब इसे कर लीजिए। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप आसान तरीके से ई केवाईसी कर सकें और अपनी अगली किस्त पक्की कर सकें।
PM Kisan Samman Yojana E KYC Overview
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि |
19वीं किस्त की तारीख | 24 फरवरी 2025 |
राशि | 2000 रुपये प्रति किस्त |
ई केवाईसी | अनिवार्य |
लाभार्थी | 9.8 करोड़ से ज्यादा |
शुरूआत | 24 फरवरी 2019 |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
3 तरीके | OTP, बायोमेट्रिक, फेस |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
PM Kisan Samman Yojana E KYC 2025
दोस्तों पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इस बार 9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। हर बार की तरह ये 2000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर DBT से पहुंची।
लेकिन कुछ किसानों का इंतजार अभी भी बाकी है क्योंकि उनके खाते मे अभी भी पैसे नहीं आए हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो घबराएं नहीं इसका कारण आपकी ई केवाईसी या कुछ जरूरी दस्तावेज की कमी हो सकती है। कई बार फॉर्म भरते वक्त गलतियां हो जाती हैं जैसे ई केवाईसी करना भूल जाना या भूलेखों का सत्यापन न करवाना।
अगर ऐसा हुआ है तो आपकी 19वीं किस्त अटक गई होगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना ई केवाईसी के अब कोई पैसा नहीं मिलेगा। ये एक जरूरी काम है जिसे हर किसान को पूरा करना होगा। तो दोस्तों अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया तो आगे हम आपको शानदार तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप जल्दी से ई केवाईसी कर सकते हैं।
3 लाख रुपये का लोन न्यूनतम ब्याज दर पर मिलेगा, यहाँ से करें आवेदन
जानिए क्यों है जरूरी पीएम किसान ई केवाईसी
दोस्तों आपके मन में यह ख्याल आ रहा होगा कि आखिर पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा पाने के लिए ई केवाईसी इतनी जरूरी क्यों है इसका जवाब बड़ा आसान है ई केवाईसी इसलिए जरूरी है ताकि 2000 रुपये की मदद सीधे आपके खाते में पहुंचे और कोई गलत इंसान इसका फायदा न उठा सके।
सरकार चाहती है कि ये पैसा सिर्फ असली किसानों तक जाए इसलिए आधार के जरिए सत्यापन करना पड़ता है। इससे फर्जीवाड़ा रुकता है और आपके हिस्से का पैसे आपको बिना किसी रुकावट के मिलता है। तो अगर आप अपनी किस्त नहीं गंवाना चाहते तो ये काम जल्दी कर लें।
जानिए पीएम किसान ई केवाईसी के लिए 3 तरीके
आधार OTP से ई केवाईसी-
- आधार ओटीपी से ई केवाईसी करने इसके लिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाइए।
- और फिर वहां Farmers Corner में जाकर e KYC के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- फिर एक ऑप्शन खुलेगा जिसमें आप अपना आधार नंबर डालकर Search पर क्लिक कर दीजिए।
- इसके बाद वहाँ आपसे आपके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
- और फिर वहाँ आप नंबर भरने के बाद Get Mobile OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- उसके बाद अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे दिए गये स्थान पर भर दीजिए।
- फिर दूसरा ओटीपी आएगा जो आधार से जुड़े नंबर पर भेजा जाएगा उसे भी गये स्थान पर भर दीजिए।
- दोनों ओटीपी भरने के बाद अब आप Submit पर क्लिक कर दीजिए और बस आपकी ई केवाईसी हो जाएगी।
CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक ई केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन-
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर CSC पर भी ई केवाईसी करवा सकते हैं-
- इसके लिए अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर लेकर CSC सेंटर पर जाइए।
- और फिर वहाँ CSC का ऑपरेटर आपकी उंगलियों के निशान से बायोमेट्रिक सत्यापन करेगा।
- CSC सेंटर पर इसकी फीस 15 से 25 रुपये तक हो सकती है।
- इसके अलावा आप मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन भी कर सकते हैं।
- इसके लिए Play Store से पीएम किसान ऐप और आधार फेस रीडर ऐप डाउनलोड कीजिए।
- ऐप में अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन कीजिए और Beneficiary पेज पर जाकर e KYC को चुन लीजिए।
- और फिर वहाँ आप अपना आधार नंबर डालकर फेस स्कैन की अनुमति दे दीजिए।
- उसके बाद आपका चेहरा स्कैन होते ही आपका फेस ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा।
19वीं किस्त की लाभार्थी सूची जारी, यहाँ देखें अपना नाम और पाएं 2000 रुपये
PM Kisan Samman Yojana E KYC Status Check Kaise Kare
ई केवाईसी स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका-
- अपना स्टेटस चेक करने के लिए PM Kisan Samman Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए।
- और फिर वहाँ Farmers Corner में e KYC के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
- और फिर वाहन दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर भर दीजिए।
- इसके बाद अब आप Search के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- अगर ई केवाईसी हो चुकी है तो स्क्रीन पर e KYC Completed का मैसेज दिखेगा।
- अगर ऐसा मैसेज आता है तो अगली बार जब सरकार किस्त जारी करेगी तो आपको भी 2000 रुपये जरूर मिलेंगे।