Ladki Bahin Yojana 8 va Hapta: बड़ी खुशखबरी, 48 घंटे में जमा होगी फरवरी की किस्त, देखिए पूरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 8 va Hapta: अगर आप महाराष्ट्र की उन करोड़ों महिलाओं में से हैं जो हर महीने लाडकी बहिन योजना की 1500 रुपये की मदद का इंतजार करती हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फरवरी का आठवां हफ्ता बस कुछ ही घंटों में आपके खाते में आने वाला है।

महाराष्ट्र सरकार की इस योजना से अब तक सात किस्तें महिलाओं के खाते में आ चुकी हैं और अब आठवीं का इंतजार खत्म होने वाला है। लेकिन इस बार सरकार ने सत्यापन में सख्ती बरती है जिसकी वजह से पांच लाख से ज्यादा महिलाएं बाहर हो गई हैं। ये पैसा कब आएगा, किसे मिलेगा और किसे नहीं, ये सारी बातें जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana 8 va Hapta Overview

पोस्ट का नाम Ladki Bahin Yojana 8 va Hapta
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना
शुरूआत28 जून 2024
8वां हफ्ताफरवरी 2025
राशि1500 रुपये प्रति माह
लाभार्थी2.5 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाएं
ट्रांसफर का तरीकाडीबीटी
सत्यापन शुरूजनवरी 2025
अपात्र महिलाएं5 लाख से ज्यादा
आधिकारिक वेबसाईट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

Ladki Bahin Yojana 8 va Hapta 2025

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए लाडकी बहिन योजना एक बड़ी राहत बनकर आई है और अब इसके आठवें हफ्ते की खुशखबरी सामने आ रही है। खबर है कि अगले 48 घंटों में ये राशि आपके बैंक खातों में जमा हो जाएगी। यानी फरवरी का पैसा बस कुछ ही समय में आपके पास होगा। लेकिन इस बार पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को ये किस्त नहीं मिलेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू हुए जो 15 अक्टूबर 2024 तक चले। इस समय करीब 3 करोड़ महिलाओं ने अप्लाई किया और 2.5 करोड़ से ज्यादा को अब तक फायदा मिल चुका है। सात किस्तें पहले ही ट्रांसफर हो चुकी हैं और अब आठवीं की बारी है।

बड़ी खुशखबरी, अब बहनों को मिलेंगे 2100 रुपये, जानिए कब आएगा पैसा

5 लाख बहनों को किया गया अयोग्य घोषित, क्या है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को सहारा देने के लिए लाडकी बहिन योजना शुरू की थी। इस योजना से हर पात्र महिला को 1500 रुपये महीना मिलते हैं ताकि वो अपने परिवार की छोटी मोटी जरूरतें पूरी कर सकें। लेकिन शुरुआत में सत्यापन में ढिलाई की वजह से कई ऐसी महिलाएं भी इसका फायदा लेती रहीं जो असल में पात्र नहीं थीं।

अब सरकार ने सख्ती दिखाई और आवेदनों की दोबारा जांच शुरू की। इस प्रक्रिया में पता चला कि 5 लाख से ज्यादा महिलाएं योजना के नियमों को पूरा नहीं कर रही थीं। कुछ ने गलत जानकारी दी तो कुछ दूसरी सरकारी योजनाओं से पहले ही लाभ ले रही थीं। इस वजह से इन महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है।

8वें हफ्ते का लाभ इन्हें नहीं मिलेगा

सरकार ने 24 से 31 जनवरी 2025 के बीच सातवीं किस्त पात्र महिलाओं के खातों में डाल दी थी। लेकिन इस बार 5 लाख महिलाओं को ये पैसा नहीं मिला। अब आठवीं किस्त की बारी है और इन अपात्र महिलाओं को फिर से फायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि सरकार ने इसके पीछे ठोस वजहें बताई हैं। सत्यापन की प्रक्रिया ने कई गलतियां पकड़ीं जिसके चलते ये करना पड़ा।

जांच में सामने आया कि कुछ महिलाओं के परिवार के पास चार पहिया गाड़ी है, कुछ दूसरी सरकारी योजनाओं से पहले ही मदद ले रही हैं और कुछ के घर में सरकारी नौकरी वाला सदस्य है। ये सब योजना के नियमों के खिलाफ है। इसलिए इन 5 लाख महिलाओं को बाहर कर दिया गया।

 लाडकी बहना योजना में धांधली, अपात्र महिलाओं को भी मिले करोड़ों रुपए, सरकार करेगी कार्रवाई

48 घंटे में मिलेगा फरवरी का पैसा, जानिए क्या है अपडेट

लाडकी बहिन योजना की पात्र महिलाओं के लिए अच्छी खबर ये है कि फरवरी की आठवीं किस्त अब बस कुछ ही समय दूर है। पिछले महीने यानी 24 जनवरी से सातवीं किस्त मिलनी शुरू हुई थी और 31 जनवरी तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये पहुंच गए थे।

ताजा अपडेट के अनुसार सरकार ने कहा है कि अगले 48 घंटों में ये पैसा आपके खातों में जमा हो जाएगा। यानी अगर सब ठीक रहा तो 25 फरवरी तक आपके पास 1500 रुपये की खुशखबरी पहुंच सकती है। ये राशि डीबीटी के जरिए आएगी तो अपने बैंक खाते चेक करने के लिए तैयार रहें। लेकिन ये भी याद रखें कि सत्यापन के बाद जो महिलाएं अपात्र हुईं उनको ये पैसा नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon