Ladki Bahin Yojana Latest News: महिलाओं की आर्थिक सहायता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र में एक सफल योजना बनकर उभरी है जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। लेकिन हाल ही में आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 लाख महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं जिसके कारण अब ये लाभार्थी इस योजना नहीं ले पाएंगी।
यह खबर उन महिलाओं के लिए एक बड़ा झटका है जो हर महीने इस योजना के तहत आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठी थीं। सरकार द्वारा इन आवेदनों को बंद करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। जिनमें आयु सीमा, दस्तावेजों की कमी और पात्रता नियमों का पालन न करना विशेष कारण माना जा रहा है।
इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और जान सकें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
Ladki Bahin Yojana Latest News Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana Latest News |
योजना का नाम | लड़की बहिन योजना |
लाभार्थियों की कुल संख्या | 2.5 करोड़ महिलाएं |
मासिक सहायता राशि | 1500 रुपये प्रति लाभार्थी |
अयोग्य घोषित महिलाओं की संख्या | 5 लाख |
जनवरी 2025 तक कुल लाभार्थी | 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं |
योजना की घोषणा | जून 2024 |
कुल वार्षिक बजट | 46,000 करोड़ रुपये |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana Latest News 2025
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू की गई लड़की बहिन योजना का उद्देश्य महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक सहायता देना था जिससे वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें। राज्य की लगभग 2.5 करोड़ महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन फ़रवरी 2025 में सरकार ने यह खुलासा किया कि 5 लाख महिलाओं के आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं।
दिसंबर 2024 में जहां 2 करोड़ 46 लाख महिलाओं को इस योजना की किस्तें मिली थीं वहीं जनवरी-फ़रवरी में यह संख्या घटकर 2 करोड़ 41 लाख रह गई। इस योजना से अचानक 5 लाख महिलाओं को बाहर कर देने से कई सवाल उठ रहे हैं। सरकार ने इस फैसले के पीछे कई कारण बताए हैं। पहला और सबसे बड़ा कारण आयु सीमा है।
कई महिलाएं 65 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हैं और योजना के नियमों के अनुसार केवल 21 से 65 वर्ष की महिलाएं ही पात्र होती हैं। इसके अलावा कई महिलाएं अन्य सरकारी योजनाओं से पहले से ही आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही थीं जिसके कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए। इसलिए आप Beneficiary List जरूर चेक करें।
लाभ से वंचित महिलाओं को कब मिलेगा लाडकी बहीण योजना का पैसा, जाने यहां
Ladki Bahin Yojana के लाभ
लड़की बहिन योजना से महिलाओं को कई बड़े लाभ मिलते हैं जो इस प्रकार हैं-
- महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि मिलती है जिससे वे अपनी जरूरी घरेलू खर्चों को पूरा कर सकती हैं।
- योजना के तहत लाभार्थियों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर DBT के माध्यम से पैसे मिलते हैं जिससे पैसे फसने की संभावना कम हो जाती है।
- महिलाओ को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना बहुत ही फायदेमंद साबित हुई है।
- राज्य सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
Ladki Bahin Yojana की पात्रता
- इस योजना के लिए आवेदिका महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
- तथा उसकी आयुसीमा 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार के पास चार पहिया गाड़ी नहीं होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए ताकि लाभार्थी को सीधा पैसा ट्रांसफर हो सके।
- महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होनी चाहिए।
तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 प्रतिमाह
Ladki Bahin Yojana के लिए दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ladki Bahin Yojana New Beneficiary List कैसे चेक करें?
- लड़की बहिन योजना का List चेक करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- और फिर वहाँ होम पेज पर लड़की बहिन योजना Beneficiary List वाले सेक्शन में जाइए।
- और फिर वहाँ अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भर दीजिए।
- और फिर वहाँ पर Beneficiary List देखें के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- इतना करने के बाद आपके स्क्रीन पर लिस्ट दिख जाएगी और आपको पता चल जायेगा कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
- अगर आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है तो आपको आगे सभी किस्तों की जानकारी भी मिलेगी।