Maiya Samman Yojana 2nd Round From Kaise Bhare: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। यह खबर राज्य की उन महिलाओं के लिए है जो इस योजना का आवेदन नहीं कर पाई है और जो इस योजना का लाभ लेना चाहती है। इसके अलावा राज्य की ऐसी महिला जिन्होंने आवेदन किया है और जिन्हे लाभ प्राप्त नहीं हो रही है।
अगर आप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो बता दे की सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 जमा किए जा रहे हैं। पहला चरण खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।
दूसरे चरण के आवेदन में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। तथा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ अलग तरीके से आवेदन करना होगा। साथ ही महिलाएं अब CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन नहीं कर सकती हैं।
ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना का दूसरे चरण में आवेदन कैसे कर सकती हैं एवं आप अपनें पुराने आवेदन को सुधार कैसे कर सकती हैं? इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में प्राप्त होगी तो आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 2nd Round From Kaise Bhare Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 2nd Round From Kaise Bhare |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
साल | 2025 |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
आयु सीमा | 18 से 50 वर्ष |
किस्त की राशि | हर महीने ₹2500 मिलेंगे |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन और ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana 2nd Round
झारखंड सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 जमा किए जा रहे हैं। 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को इस योजना से सरकार लाभ प्रदान कर रही है। वर्तमान समय में राज्य की 56 लाख से भी अधिक महिलाओं की खाते में किस्त की राशि जमा की जा रही है।
इस योजना का पहला चरण खत्म हो चुका है जबकि नए साल का शुरुआत होने के साथ ही दूसरा चरण शुरू हो चुका है। दूसरा चरण का शुरुआत होने के साथ ही इसके आधिकारिक पोर्टल में बदलाव किया गया है एवं मंईयां सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया गया है।
राज्य की वैसी महिलाएं जिन्होंने आवेदन किया है और जिन्हें लाभ नहीं मिल रहा है वह दूसरे चरण में अपने आवेदन को सुधार कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा राज्य की ऐसी महिला जिनका उम्र हाल ही में 18 वर्ष हुआ है वह भी इस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को आज मिलेंगे छठी किस्त के 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 2nd Round का उद्देश्य
झारखंड सरकार का मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण का शुरुआत करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य की उन सभी महिलाओं को लाभ प्रदान करना है जो इसके लिए पात्र हैं। राज्य में लाखों महिलाएं ऐसी है जो इस योजना के पात्रता को पूर्ण करने के बाद ही लाभ से वंचित हैं।
ऐसी महिलाओं को लाभ प्रदान करने तथा जिन महिलाओं का उम्र हाल ही में 18 वर्ष पूरा हुआ है उन्हें भी इस योजना के साथ जोड़ने के लिए सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण का शुरूआत किया गया है।
Maiya Samman Yojana 2nd Round के लिए पात्रता
- दूसरे चरण में राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाएं और लड़की आवेदन कर सकती है।
- महिला और लडकी झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला का परिवार राशन कार्ड धारक होना चाहिए।
- महिला का परिवार गरीब रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करता है तो वह इसके लिए पात्र है।
- महिला के परिवार का सालाना 3 लाख से कम होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र है।
मंईयां सम्मान योजना छठी किस्त के 2500 रूपये कब मिलेंगे, जानें यहां
Maiya Samman Yojana 2nd Round के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- स्व घोषणा पत्र
- आवेदन फॉर्म
Maiya Samman Yojana 2nd Round From Kaise Bhare
मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण में आवेदन के लिए सबसे पहले तो आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है या ग्राम पंचायत कार्यालय से आपको इसके आवेदन फार्म को प्राप्त करना है। आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म को भरकर आपको सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी ब्लॉक कार्यालय जाना होगा।
जहां के संबंधित अधिकारी के पास आपको जमा करना है आवेदन को जमा करने के बाद आपके आवेदन को ऑनलाइन किया जाएगा और आपके आवेदन की रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती हैं तो आपको प्रखंड विकास पदाधिकारी और यदि आप शहरी क्षेत्र से संबंध रखती है तो आपको अंचल अधिकारी के पास जाना है।
मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त अगले 24 घंटे में खाते में जमा होंगे, मिलेंगे 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana 2nd Round आवेदन सुधार कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण में राज्य की महिलाएं नया आवेदन करने के साथ अपने पुराने आवेदन को सुधार कर भी लाभ प्राप्त कर सकती हैं। पुरानी आवेदन को सुधार करने के लिए आपको आधार कार्ड राशन कार्ड बैंक पासबुक के साथ संबंधित अधिकारी के पास जाना है।
इसके लिए सबसे पहले आपको एक एप्लीकेशन लिखना है और इन दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ एप्लीकेशन को संबंधित अधिकारी के पास जमा करना है। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको प्रखंड विकास पदाधिकारी और यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो अंचल अधिकारी के पास जाकर अपने आवेदन को सुधार के लिए अपील करना है।
Maiya Samman Yojana Helpline Number
मंईयां सम्मान योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना यदि आपको करना पढ़ रहा है तो ऐसे में राज्य सरकार द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं।
- Helpline Number : 1800-8900-215