Ladki Bahin Yojana Close: लाडकी बहीण योजना हो गई बंद, अब नहीं मिलेंगे महिलाओं को लाभ, जाने क्यों हुई बंद

Ladki Bahin Yojana Close: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि इस योजना के अंतर्गत अब राज्य की महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को दिवाली बोनस देने की घोषणा की गई थी जो अब महिलाओं को नहीं मिलेगी।

महाराष्ट्र राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना को बंद करने का निर्णय ले लिया है। राज्य की महिलाओं को अगली किस्त की राशि प्राप्त नहीं होगी, साथ ही इस योजना को बंद करने के साथ ही कुछ अहम जानकारी सरकार द्वारा साझा की गई है। लाडकी बहीण योजना बंद होने की खबर से राज्य की करोड़ों महिलाएं दुखी हैं, क्योंकि लाडकी बहीण योजना स्थगित हो जाने पर राज्य की महिलाओं को दिवाली बोनस की ₹2500 अतिरिक्त राशि नहीं मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या सच में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना बंद हो चुकी है? इस योजना से अब राज्य की महिलाओं को क्या लाभ नहीं मिलेगा? दिवाली के बोनस की राशि भी महिलाओं को मिलेगी या नहीं? ऐसे कई सारे सवाल राज्य की लाभार्थी महिलाओं के मन में उठ रहे हैं। लाडकी बहीण योजना बंद होने के खबर की पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं तो लेख में अंत तक बने रहे।

Ladki Bahin Yojana Close Overview

आर्टिकल का नाम Ladki Bahin Yojana Close
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना
लाभार्थी महाराष्ट्र की महिलाएं
वृत्तीय सहायता राशि हर महीने ₹1500 मिलेंगे
कुल आवेदन 2 करोड़ 40 लाख से अधिक
लाभार्थी महिलाएं 2 करोड़ 34 लाख
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर181

Ladki Bahin Yojana Close

महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को अब तक पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशी मिलने के बाद से चौथी और 5वी किस्त की राशि भी मिल चुकी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की किस्त दे रही है।

अब तक लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत राज्य की 2 करोड़ 34 लाख से भी अधिक महिलाओं को अक्टूबर और नवंबर महीने की किस्त के पैसे प्राप्त हो चुके हैं। हाल ही में चुनाव आयोग के आदेश के बाद लाडकी बहीण योजना को बंद करने का निर्णय लिया गया है। शेष महिलाओं को बैंक खाते में किस्त की राशि नहीं आ रही है।

लाडकी बहीण योजना इस कारण बंद कर दी गई

महाराष्ट्र राज्य में कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव है जिसको ध्यान में रखते हुए तत्काल लाडकी बहीण योजना को बंद करने आदेश मुख्य चुनाव आयोग के द्वारा दिया गया है। अब राज्य में चुनाव आयोग ने दिवाली से पहले योजना को अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश से जारी किया है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा लाडकी बहीण योजना के किस्त पर रोक लगा दी गई है।

10 लाख से भी अधिक महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत 15 अक्टूबर तक राज्य की 2 करोड़ 34 लाख से भी अधिक महिलाओं के बैंक खाते में अक्टूबर और नवंबर महीने की किस्त की राशि राज्य सरकार द्वारा जमा कर दी गई है लेकिन अभी भी 10 लाख महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित है। हाल के चुनाव आयोग के आदेश पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा किस्त वितरण की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है जिसके कारण अभी राज्य की 10 लाख से भी अधिक महिलाएं लाभ से वंचित है।

लाडकी बहीण योजना का पैसा अब कब मिलेगा

लाडकी बहीण योजना से जुड़ी लाखों पात्र महिलाओं के मन में सवाल आ रहा है कि अब इस योजना के किस्त की राशि कब से फिर से मिलना शुरू होगा? योजना बंद ही रहेगी या आगे चलकर शुरू भी होगी? तो हम आपको बता दें कि लाडकी बहीण योजना के 5 किस्त के पैसे महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दिए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा नवंबर महीने की किस्त 2 करोड़ 34 लाख से भी अधिक महिलाओं के बैंक खाते अब तक जमा कर दी गई है। तकनीकी समस्या के कारण लाखों महिलाओं को लाभ नहीं मिला है। ऐसी महिलाओं को विधानसभा चुनाव समाप्त होने के पश्चात किस्त के पैसे मिलना शुरू हो जाएगा।

लाडकी बहीण योजना का लाभ मिलता रहेगा

लाडकी बहीण योजना को शुरू जुलाई 2024 में किया गया था, योजना का शुरुआत होने के बाद से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 की किस्त प्राप्त हो रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को नवंबर महीने तक की किस्त प्राप्त हो चुकी है।

साथ ही 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच अक्टूबर और नवंबर महीने की किस्त राज्य की 2 करोड़ 34 लाख से भी अधिक महिलाओं की बैंक खाते में जमा कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में किस्त की राशि भेजने की प्रक्रिया बंद की जा चुकी है।

परंतु विधानसभा चुनाव समाप्त होने के पश्चात महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री आदित्य तटकरे जी के द्वारा ट्विटर (X) के माध्यम से विशेष पोस्ट साझा की गई है जिसमें महिलाओं को लाडकी बहीण योजना के बारे में किसी भी गलत जानकारी का शिकार न बने का सुझाव दिया है, जो कि आप नीचे देख सकती हैं।

लाडकी बहीण योजना दिवाली बोनस का क्या हुआ

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार ने दिवाली पर अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की थी। परंतु आचार संहिता लग जाने के कारण योजना वर्तमान समय में बंद हो चुकी है और अब तक राज्य की महिलाओं को नवंबर महीने तक किस्त प्राप्त हो चुकी है।

हाल ही में सरकार ने दिवाली का त्योहार देखते हुए राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में चौथी और 5वी किस्त की राशि एक साथ जमा कर दी है। अक्टूबर महीने में किस्त के रूप में राज्य की कुछ महिलाओं को ₹3000 मिले हैं तो कुछ महिलाओं को ₹7500 मिले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon