Maiya Samman Yojana Kist Big Update: मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त से महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह मिलेंगे

Maiya Samman Yojana Kist Big Update: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं की और बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है। इस योजना के लाभ से महिलाओं में खुशियों का माहौल है। पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि जारी करने के बाद सरकार चौथी किस्त के तिथि का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है।

चौथी किस्त के पैसे छठ पूजा के पावन शुभ अवसर पर जारी किए जाएंगे। वहीं हाल ही में मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक विशेष अपडेट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि महिलाओं को जल्द ही ₹2500 की किस्त प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और लड़कियों को ₹2500 रूपये की किस्त 5वी किस्त से मिलने शुरू हो जाएंगे। मंईयां सम्मान योजना को लेकर क्या है पूरी अपडेट? तथा किन महिलाओं को ₹2500 की किस्त मिलेगी? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए आप लेख में अंत तक बन रहे हैं।

Maiya Samman Yojana Kist Big Update

जैसा कि आपको पता है झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का संचालन कर रही है, इस योजना से राज्य की महिलाओं को हर महीने लाभ प्राप्त हो रहे है। हाल ही में मंईयां सम्मान योजना की किस्त में बढ़ोतरी के लेकर सरकार ने घोषणा की थी जिसमें कहा था कि केंद्र सरकार अगर बकाया दे तो महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से ₹2000 की किस्त प्राप्त होगी।

इसके अलावा हाल ही में झामुमो सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रति महीना ₹2500 की किस्त उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। यानी कि JMM सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹30000 की सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा सरकार द्वारा की गई थी।

इस पर हाल ही में एक नई अपडेट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार बकाया पैसा न दे तो भी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से प्रति महीने ₹2500 की किस्त अब मिलेगी, जिसकी तैयारी सरकार ने कर लिया है। इस प्रस्ताव को जैसे ही कैबिनेट में मंजूरी मिल जाती है महिलाओं को प्रत्येक किस्त में 2500 रूपये मिलने शुरु हो जाएंगे।

मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बेटियां जिनका उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम है उन्हें सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है। अब तक योजना में राज्य की 55 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों ने फॉर्म भर दिए हैं जबकि 51 लाख से भी अधिक लाभार्थी महिलाओं और बेटियों को लाभ मिलने शुरू हो चुके हैं।

साथ ही सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ोतरी (Maiya Samman Yojana Last Date Extended) कर दिसंबर 2024 तक कर दिया है। इस दौरान राज्य की प्रत्येक वह महिला आवेदन कर लाभ ले सकती है।

मंईयां सम्मान योजना से इन महिलाओं को लाभ मिलेगा

  • मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की किस्त उन महिलाओं को मिलेगा जो सरकार के पात्रता को पूर्ण कर रही है।
  • पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि जिनको मिली है उन्हें चौथी और 5वी किस्त की राशि भी प्राप्त होगी।
  • चौथी किस्त में महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे जबकि 5वी किस्त से महिलाओं को ₹2500 मिलने शुरू हो जाएंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon