बुरी खबर!! मंईयां सम्मान योजना होगी बंद नहीं मिलेंगे पैसे, पुरी जानकारी देखें | Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Bad News

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Bad News : झारखंड सरकार महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना का संचालन झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की किस्त दी जा रही है।

पहली किस्त की राशि 40 लाख से भी अधिक महिलाओं को मिला है। पहली किस्त की राशि मिलने के पश्चात राज्य की महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक बुरी खबर निकलकर आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना जल्द ही बंद हो जाएगी, जिस पर हाल ही में एक अपडेट प्राप्त हुई है। मंईयां सम्मान योजना को लेकर क्या है अपडेट? संपूर्ण जानकारी के लिए आप लेख में अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Bad News

मंईयां सम्मान योजना के पहले किस्त की राशि मिलने के पश्चात राज्य की महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा था लेकिन अब मंईयां सम्मान योजना पर ग्रहण लगने वाली है बता दे की झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। यदि आगे चलकर योजना बंद हो जाती है तो महिलाओं को ₹1000 के किस्त मिलना बंद हो जाएगी। मंईयां सम्मान योजना से लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए यह एक बुरी खबर है।

अबुआ आवास योजना की तीसरी किस्त कब मिलेगी, पुरी जानकारी यहां देखें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक के लिए याचिका

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। सिमडेगा निवासी विष्णु साहू ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से यह याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि अगले दो-तीन माह में झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है।

सरकार मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना लाई है। याचिका में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला भी दिया है। प्रार्थी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मुफ्त में किसी को भी कुछ नहीं दिया जा सकता। यह चुनावी योजना है इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए।

मंईयां सम्मान योजना क्या बंद हो जाएगी

मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने हेतु याचिका दाखिल की गई है जल्द ही इस पर सुनवाई की जाएगी और हाई कोर्ट में की गई जनहित याचिका के आधार पर नया आदेश जारी किया जाएगा और यदि योजना बंद हो जाती है तो यह काफी दुखद समाचार होगा क्योंकि योजना बंद होने पर महिलाओं लाभ नहीं मिलेंगे।

मंईयां सम्मान योजना महत्वपूर्ण बिंदु

  • मंईयां सम्मान योजना से राज्य की 40 लाख से भी अधिक महिलाओं को पहली किस्त की राशि मिल चुकी है।
  • वहीं दूसरी किस्त सरकार सितंबर के 15 तारीख तक सभी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अब तक 46 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।
  • आवेदन करने के पश्चात संबंधित अधिकारी के द्वारा महिलाओं के आवेदन को अपरूप उन्हें लाभ दिया जा रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon