Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare: मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें, संपूर्ण जानकारी देखे

Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare : जैसा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजना का शुरुआत करती है, इसी प्रकार झारखंड सरकार ने भी महिलाओं के लिए अब एक नई योजना शुरू किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं का विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 18 से 50 वर्षीय महिलाओं और बेटियों को सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी।

सरकार से मिलने वाली राशि की मदद से महिलाएं अपनी जरूरत को बिना किसी दूसरे पर निर्भर हुए पूर्ण कर सकती है। इस योजना का आवेदन के लिए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा इसके आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च किया गया है। राज्य की महिलाएं Official Website से आवेदन फार्म को डाउनलोड सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय से भी इस योजना के फॉर्म को प्राप्त कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाएं सरकार द्वारा जारी किए गए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती है। ऐसे में यदि आप झारखंड राज्य के रहने वाली महिला या बेटी है और आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने को लेकर इच्छुक है तो आज के इस पोस्ट में हम आपको मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें? (Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare) से संबंधित सभी जानकारी मिलने वाली हैं तो लेख में अंत तक बने रहें।

Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare

जैसा कि आपको पता है गरीब परिवार की महिलाओं को अपनी दैनिक की जरूरत को पूरा करने के लिए कड़ी संघर्षों का सामना करना पढ़ता है जिसको देखते हुए हाल में सरकार के द्वारा Maiya Samman Yojana का शुरूआत किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा सहायता प्रदान किया जाएगा जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 की सहायता राशि दी जाएगी। यानी महिलाओं को इस योजना से हर महीने ₹1000 के किस्त प्राप्त होगी।

इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा आधिकारिक पोर्टल को लांच किया गया है, आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से तथा महिलाएं ऑफलाइन फॉर्म भी भरकर मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले सकती हैं। झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 40 से 45 लाख महिलाओं को सरकार लाभ प्रदान करेगी जिसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को आवेदन करने होंगे।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana From PDF

Maiya Samman Yojana Latest Update

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया झारखंड सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत किया गया है, इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्राप्त होगी। मंईयां सम्मान योजना का आवेदन के लिए सरकार द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया था, परंतु आधिकारिक पोर्टल की सरवर जाम की समस्या को देखते हुए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है।

झारखंड सरकार द्वारा पहले मंईयां सम्मान योजना के आवेदन को लेकर तिथि 03 अगस्त से 18 अगस्त के बीच निर्धारित की गई थी परंतु अब इसकी तिथि में बदलाव कर दिसम्बर 2024 तक कर दिया गया है। यानी कि अब राज्य की महिलाएं दिसम्बर तक ऑनलाइन तरीके से दिसम्बर तक फॉर्म भर सकती हैं साथ ही महिलाएं नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकती है।

इन सबके अलावा झारखंड सरकार के द्वारा हाल ही में मंईयां सम्मान योजना के ओर 5 आधिकारिक पोर्टल जारी किए गए हैं यानी झारखंड सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित कुल 6 आधिकारिक पोर्टल लांच किए गए हैं जिनमें से किसी में भी विजिट कर महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म डाउनलोड या आवेदन कर सकती है।

मंईयां सम्मान योजना के लाभ

  • मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की महिलाओं को हर महीने सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार हर महीने ₹1000 की सहायता प्रदान करेगी।
  • सरकार द्वारा ये राशि महिलाओं के बैंक के खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
  • इस योजना से राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 प्राप्त होंगे।
  • मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की 45 से 50 लाख गरीब महिलाओं को लाभ मिलेंगे।
  • राज्य की महिलाएं इस योजना का आवेदन ऑफलाइन माध्यम से पंचायत शिविरों में जाकर कर सकती हैं।
  • इसके अलावा महिलाए नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
  • मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाओं और बेटियों को सरकार लाभ प्रदान करेगी।
  • इस योजना का लाभ मिलने के पश्चात महिलाएं अपने आवश्यक जरूरत को बिना किसी दूसरे पर निर्भर हुए पूर्ण कर सकती है।

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के मूल निवासी महिलाओं और बेटियों को केवल मिलेगा।
  • राज्य की 18 से 50 वर्ष के बीच की महिला और बेटी मंईयां सम्मान योजना के लाभ पाने हेतु पात्र है।
  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने हेतु राज्य की महिलाओं और बेटियों के पास सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
  • अगर महिला किसी भी प्रकार के पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • राज्य की जो भी महिला मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें दिसम्बर महिना तक पंचायत स्तर पर लगे शिविरों में आवेदन फॉर्म भर कर जमा करना होगा।
  • इसके अलावा राज्य की महिलाएं नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना आवेदन के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Installment

Maiya Samman Yojana From Kaise Bhare

झारखंड राज्य की महिलाएं जो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती है वह इसका आवेदन ऑफ़लाइन तथा ऑनलाइन दोनों ही तरीके से कर सकती है। हमने नीचे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन करने की विस्तृत जानकारी दी है –

Maiya Samman Yojana Offline From Kaise Bhare

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना है, आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात आवेदन पत्र को डाउनलोड करना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र को आप आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय से भी प्राप्त कर सकती हैं।

आवेदन पत्र को प्राप्त करने के पश्चात उसको ध्यानपूर्वक भरना है और फिर आवश्यक दस्तावेजों की पर्ची को फॉर्म के साथ संग्रह कर लेना है। इसके बाद आपको आवेदन फार्म को पंचायत स्तर पर लगे शिविरों में जाकर जमा कर देना है। इसके पश्चात आपके आवेदन को ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा और आपको आवेदन की रसीद उपलब्ध कराई जाएगी।

Maiya Samman Yojana Online From Kaise Bhare

मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन आवेदन आप सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी CSC केंद्र में जाकर कर सकती हैं। वहीं अगर आपके पास CSC आईडी मौजूद है तो आप नीचे बताएं स्टेप को फॉलो कर खुद से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं –

  • मंईयां सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • जाने के बाद मुख्य पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करें पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात एक नया पेज खुलेगा यहां आपको इंटर आधार क्लिक कर आवेदक महिला के आधार संख्या को दर्ज करना है।
  • आधार संख्या को दर्ज करने के पश्चात आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना है।
  • वेरिफिकेशन करने के पश्चात महिला का आधार डीटेल्स खुलकर आएगा, साथ ही आवेदन फार्म खुलेगा जिसको आपको भरना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात अंत में आपको सबमिट करना है।
  • सबमिट करने के साथ ही आपका आधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन संपूर्ण हो जाएगा।

Maiya Samman Yojana Official Website

झारखंड सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना से संबंधित कुल 6 आधिकारिक वेबसाइट जारी किए गए हैं जिनमें से किसी में भी विजिट कर आप अपना फॉर्म भर सकती हैं।

Official WebsiteClick Here
Official WebsiteClick Here
Official WebsiteClick Here
Official WebsiteClick Here
Official WebsiteClick Here
Official WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon