mmmsy.jharkhand.gov.in Registration | मंईयां सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन करे, हर महीने ₹1000 मिलेंगे

mmmsy.jharkhand.gov.in Registration: जैसा कि आपको पता है झारखंड सरकार के द्वारा महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत किया गया है इस योजना के तहत राज्य की प्रत्येक पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 मिलेंगे। राज्य की जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ पाना चाहती है उन्हें आवेदन करने होंगे।

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन शुरू हो चुका है ऐसे में यदि आप लाभ लेना चाहती हैं तो आपको आवेदन करने होंगे। आवेदन आप किस तरह से कर सकती हैं तथा Official Website के माध्यम से आप अपना फार्म किस प्रकार से भर सकती इसकी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्राप्त होगी तो अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

mmmsy.jharkhand.gov.in Registration Overview

पोस्ट का नामmmmsy.jharkhand.gov.in Registration
योजना मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
शुरू किसने किया राज्य सरकार के द्वारा
लाभार्थी राज्य की गरीब महिलाएं और बेटिया
लाभ ₹1000/- महीना मिलेंगे
रजिस्ट्रेशन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Registration

झारखंड राज्य की गरीब महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत किया गया है। इस योजना से राज्य की महिलाओं और बेटियों को प्रति वर्ष ₹12000 प्राप्त होंगे। सरकार ये राशि महिलाओं के बैंक के खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर करेगी।

सरकार द्वारा जारी की जाने वाली ये ₹12000 की राशि राज्य की महिलाओं और बेटियों को हर महीने किस्त के रूप में प्राप्त होंगे। बता दे की सरकार Maiya Samman Yojana के अंतर्गत हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की किस्त ट्रांसफर करेगी। सरकार से मिलने वाले इस ₹1000 की किस्त की मदद से महिलाएं अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकती हैं तथा परिवार के संचालन में भी अहम योगदान दे सकती है।

राज्य की जो भी महिलाएं और बेटिया इस योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें आवेदन करने होंगे। सरकार द्वारा इस योजना का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है तो महिलाएं mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर नजदीकी आवेदन कैंप में जाकर जमा कर सकती है। इसके अलावा आप ऑनलाइन माध्यम से भी इस योजना के फॉर्म को भर सकती हैं।

राज्य की जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ पाने हेतु आवेदन करना चाहती है उनको बता दें की मंईयां सम्मान योजना के आवेदन का शुरुआत हो चुका है जिसका अंतिम तिथि दिसम्बर 2024 है। आपको दिसम्बर 2024 से पहले इस योजना के फॉर्म को भरना है तभी आपको Maiya Samman Yojana का लाभ मिलेगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana

mmmsy.jharkhand.gov.in Registration के लाभ

  • झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बेटियों को ₹12000 प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे।
  • सरकार ये ₹12000 की राशि महिलाओं और बेटियों को हर महीने ₹1000 के किस्त के रूप में प्रदान करेगी जो हर महीने 15 तारीख तक मिलेंगे।
  • मंईयां सम्मान योजना के लाभ से महिलाएं और बेटिया आत्मनिर्भर तथा आत्म सम्मान से समाज में जीवन यापन कर सकती है तथा परिवार के संचालन में अपना अहम योगदान भी दे सकेंगी।
  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलने के पश्चात महिलाएं और बेटिया अपने जरूरी आवश्यकताओं को बिना किसी पर निर्भर हुए पूर्ण कर सकती है।
  • योजना के अंतर्गत जारी की जाने वाली राशि को सरकार DBT के तहत महिलाओं और बेटियो के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।
  • राज्य की इच्छुक महिलाएं और बेटिया इस योजना का लाभ आवेदन कर आसानी से पा सकती है।

mmmsy.jharkhand.gov.in Registration के लिए पात्रता

  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए केवल झारखंड राज्य की महिलाएं और बेटिया ही पात्र है।
  • ऐसी महिला या बेटी जिसका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है वह इसका लाभ आवेदन कर ले सकती हैं।
  • इसके अलावा महिला या बेटी का खुद का सिंगल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • बैंक खाता आधार लेकिन न होने की स्थिति में महिलाएं और बेटिया दिसंबर 2024 के पश्चात इस योजना के लाभ से वंचित रह सकती हैं।
  • Maiya Samman Yojana का लाभ पाने हेतु आवेदक महिला के परिवार का सालाना आय 01 लाख रुपए से कम होना चाहिए।
  • राज्य की ऐसी महिला या बेटी जिसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी जॉब करता है वह मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • इसके अलावा राज्य की ऐसी महिला या बेटी जिसके परिवार के पास 3 या 4 पहिया वाला वाहन मौजूद है वह महिला भी इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • इसके अलावा अगर महिला या बेटी के परिवार का कोई सदस्य टैक्स का भुगतान करता है या यानी आयकर दाता का हिस्सा है तो उस परिवार की महिला भी इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

mmmsy.jharkhand.gov.in Registration के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

mmmsy.jharkhand.gov.in Registration कैसे करे

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन जो भी महिलाएं और बेटिया करना चाहती हैं वह इस योजना का फॉर्म नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर भरकर आवेदन केंद्र में जमा कर सकती हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा इसके आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in को जारी किया गया है तो महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपना फॉर्म ऑनलाइन तरीके से भर सकती है जिसके लिए आपको CSC आईडी की आवश्यकता होगी।

यदि आपके पास सीएससी आईडी मौजूद है तो आप नीचे बताएं स्टेप को फॉलो कर इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं –

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट में चले जाना है।
  • जाने के बाद होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन करे का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सबसे पहले लोगिन कर लेना है।
  • लोगिन करने के पश्चात होम पेज पर आपको इंटर आधार का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आधार संख्या को डालना है और फिर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना है।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के पश्चात आधार का पूरा डिटेल्स खुलकर आयेगा तथा इस योजना का फॉर्म खुलेगा।
  • इसके बाद आपको फ्रॉम को ध्यानपूर्वक भरना है और फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
  • और सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के पश्चात अंत में आपको सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार से आप मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

Bahan Beti Swavalamban Protsahan Yojana Online Apply List Check

Maiya Samman Yojana Official Website

झारखंड राज्य की महिलाएं और बेटिया मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल में विजिट कर इस योजना के फॉर्म को भर सकती हैं, फॉर्म भरने की पूरी जानकारी हमने ऊपर बताया है।

Official Website : Click Here

Maiya Samman Yojana Helpline Number

झारखंड सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च करने के साथ-साथ इसका Helpline Number 1800-890-0215 भी जारी किया गया है। अगर आपको आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है या इस योजना से संबंधित कोई शिकायत दर्ज करने के लिए आप कॉल कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon