Maiya Samman Yojana Rs2500 Transfer: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है। योजना के तहत रांची समेत पूरे झारखंड की हजारों महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई महीने की किस्त ₹2500 ट्रांसफर की जा रही है। 10 जुलाई को कई महिलाओं के मोबाइल पर जैसे ही DBT क्रेडिट मैसेज आया, उनके चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलकने लगी।
इससे पहले मई और जून महीने की किस्तों में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन इस बार सरकार ने समय पर भुगतान करने की पूरी कोशिश की है। राजधानी रांची की महिलाओं को अब सीधे उनके बैंक खाते में यह आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे उन्हें घर के खर्च चलाने और जरूरी ज़रूरतों को पूरा करने में बड़ी राहत मिलेगी।
योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनका DBT एक्टिवेट है। आइए जानते हैं इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी। अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है तो लेख में आखिर तक बन रहे ताकि आपको संपूर्ण अपडेट की जानकारी प्राप्त हो सके।
Maiya Samman Yojana Rs2500 Transfer
रांची की महिलाओं के लिए 10 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। क्योंकि इस दिन मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत बहुत सी महिलाओं को ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई। योजना की किस्त आते ही लाभार्थी महिलाओं ने अपने मोबाइल पर SMS चेक किए, वहीं कुछ ने पासबुक अपडेट करवा कर पुष्टि की।
यह राहत की खबर खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जो पिछले महीने तक राशि नहीं मिलने से परेशान थीं। राज्य सरकार ने इस बार पेमेंट की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, ताकि हर पात्र महिला को समय पर लाभ मिल सके। कई महिलाओं का कहना है कि राशि समय पर मिलने से उन्हें स्कूल फीस, रसोई खर्च और अन्य जरूरी कामों में मदद मिली है।
पिछली बार हुई थी देरी, इस बार समय पर भुगतान
अप्रैल महीने की जो राशि थी, वह जून में ट्रांसफर की गई थी। इससे कई महिलाओं में निराशा थी क्योंकि उन्हें समय पर पैसे नहीं मिले। लेकिन सरकार ने पिछली गलती से सीख लेते हुए इस बार जून के लिए जुलाई के शुरुआती हफ्तों में ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह रही कि पलामू के बाद अब रांची की महिलाओं को भी समय पर राशि भेजी गई है।
इसका मतलब है कि सरकार अब इस योजना को लेकर और अधिक सक्रिय हो गई है और लाभार्थियों को जल्दी भुगतान देने के प्रयास कर रही है। साथ ही सरकार ने योजना के लिए 559 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया है जो आने वाले समय में लगातार किस्तों के भुगतान में उपयोग किया जाएगा।
Also Read :- सभी महिलाओं के खाते में आज 10वीं किस्त के ₹2500 होंगे जमा, जानें जरूरी अपडेट
सिर्फ उन्हीं को मिल रहा लाभ जिनका DBT और आधार लिंक है
मंईयां सम्मान योजना का पैसा हर उस महिला को नहीं मिल रहा जिसने आवेदन किया है, बल्कि केवल उन्हीं को दिया जा रहा है जिन्होंने सारे दस्तावेज समय पर और सही तरीके से जमा किए हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना की राशि उन्हीं महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिसमें DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा एक्टिवेट है।
अगर महिला का e-KYC अधूरा है या NPCI मैपिंग नहीं हुई है, तो उनके खाते में पैसा नहीं आएगा। इसलिए जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली है, उन्हें तुरंत नजदीकी CSC सेंटर या बैंक जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करवा लेना चाहिए। क्योंकि केवल सही और एक्टिव खाते पर ही ₹2500 की किस्त भेजी जा रही है।