Maiya Samman Yojana May Installment Out: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए एक बार फिर से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना के तहत अब मई महीने की 10वीं किस्त की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वह अपने घर-परिवार का खर्च आसानी से चला सके और आत्मनिर्भर बन सके। अप्रैल की 9वीं किस्त के बाद अब मई की राशि भी लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है।
राज्य के पलामू जिले की लगभग 3.49 लाख महिलाओं के खाते में पहले ही 4 जुलाई से राशि ट्रांसफर होना शुरू हो गई है और बाकी जिलों की महिलाओं को भी अगले कुछ ही दिनों में पैसा मिलना तय है। इस लेख में आपको बताया गया है कि Maiya Samman Yojana May Installment किसे मिलेगा, यह कब तक आएगा, पात्रता क्या है और किस तरह से आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana May Installment Out Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana May Installment Out |
योजना का नाम | Maiya Samman Yojana |
राज्य | झारखंड |
माह | मई 2025 |
किस्त संख्या | 10वीं किस्त |
राशि | ₹2500 प्रति महिला |
ऑफिशियल वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना का मकसद राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मदद देना है ताकि वे खुद के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सकें। इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई थी और अब तक लगभग 54 लाख महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल चुका है।
2025 के अप्रैल महीने में 9वीं किस्त सभी पात्र महिलाओं के खाते में भेज दी गई थी, जिससे उन्हें ₹2500 की सहायता मिली। अब इसी क्रम में मई महीने की 10वीं किस्त भी सरकार द्वारा भेजी जा रही है। यह योजना उन महिलाओं के लिए संजीवनी बनकर आई है जो बेरोजगारी, घरेलू जिम्मेदारियों और सामाजिक असमानता के बीच जीवन गुजार रही थीं।
महिलाओं को मई माह की किस्त 2500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे करें स्टेटस चेक
Maiya Samman Yojana May Installment Out
मई महीने की किस्त का सभी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। झारखंड सरकार ने अप्रैल के अंत में 9वीं किस्त ट्रांसफर की थी और तब से महिलाओं को 10वीं किस्त का इंतजार था। लेकिन अब राहत की खबर है कि Maiya Samman Yojana May Kist Out हो चुकी है और लाभार्थियों के खातों में ₹2500 रुपये ट्रांसफर होने लगे हैं।
4 जुलाई से शुरुआत हुई इस प्रक्रिया में सबसे पहले पलामू जिले की महिलाओं को लाभ मिला है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक बाकी जिलों में भी अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी महिलाओं को यह राशि मिल जाएगी। इस बार ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज गति से हो रही है और अधिकारियों का कहना है कि किसी भी लाभार्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
10 जुलाई तक सभी को मिल जाएंगे मई की किस्त
अगर आपने अभी तक अपने खाते में राशि नहीं देखी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि Maiya Samman Yojana May Installment की राशि 10 जुलाई 2025 तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
डेटा एंट्री से लेकर बैंक खाते में डीबीटी ट्रांसफर तक, सभी प्रक्रियाएं पूरी रफ्तार से की जा रही हैं। खासकर वे महिलाएं जिनके दस्तावेज सही हैं और जिनका बैंक खाता डीबीटी से लिंक है, उन्हें इस किस्त का पैसा तय समय पर मिल जाएगा। अगर फिर भी किसी महिला को पैसा नहीं मिलता है, तो वह हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्टेटस चेक कर सकती है।
Maiya Samman Yojana May Installment के लिए पात्रता
- महिला का झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला का परिवार गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए और वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता या पेंशनभोगी नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए जो DBT से लिंक हो।
- दस्तावेजों की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, जैसे राशन कार्ड, आधार नंबर या मोबाइल नंबर।
- आवेदिका के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
मई की क़िस्त 2500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं
Maiya Samman Yojana May Installment Payment Status कैसे देखें?
- मईया सम्मान योजना 10वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “Login” बटन पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है और “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके सबमिट करना है।
- इसके बाद आपके सामने योजना के अंतर्गत सभी किस्तों की जानकारी खुल जाएगी जिसमें आप देख सकते हैं कि मई महीने की राशि आपके खाते में भेजी गई है या नहीं।
ध्यान दें :- अगर आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक नहीं कर पा रही है तो आप अपने बैंक खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आप को राशि मिले या नहीं। साथ ही बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से आप किस्त की जानकारी निकाल सकती है। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे के जरिए भी किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं और जान सकती हैं कि आपको मई की किस्त मिली