Maiya Samman Yojana May Kist Payment Out: महिलाओं को मई माह की किस्त 2500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे करें स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana May Kist Payment Out: झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत मई महीने की 2500 रुपये की किस्त का वितरण शुरू हो चुका है। जिन महिलाओं ने योजना के तहत आवेदन किया था और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा किए हैं, उनके खाते में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है। 2 जुलाई से DBT के माध्यम से यह राशि भेजी जा रही है और 5 जुलाई तक सभी लाभार्थियों को यह किस्त मिल जाएगी।

लातेहार जिले में ही एक लाख 25 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, जिनके खातों में कुल 31 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा रही है। योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं और जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं। जो महिलाएं अभी वंचित रह गई हैं, उन्हें अगली किस्त में शामिल करने के लिए दस्तावेज सुधारने और आधार लिंक कराने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana May Kist Payment Out Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana May Kist Payment Out
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
किस्त संख्या10वीं किस्त (मई माह की राशि)
लाभार्थी संख्यालगभग 52 लाख महिलाएं
प्रति लाभार्थी राशि₹2500 प्रति महीना
कुल भुगतान तिथि2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं शामिल की गई हैं, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

अप्रैल 2025 में योजना की 9वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे लाखों महिलाओं को ₹2500 की राशि प्राप्त हुई थी। अब मई महीने की 10वीं किस्त जारी की जा रही है, जिसमें भी वही लाभार्थी महिलाएं शामिल की गई हैं जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं और जिनकी पात्रता यथावत है। योजना की राशि DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है।

इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पहले 2500 रुपये, फाइनल डेट जारी

Maiya Samman Yojana May Kist Payment Out

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के मई महीने की किस्त का भुगतान 2 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह 5 जुलाई तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेज दिया जाएगा। इस बार योजना के तहत जिन महिलाओं की उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं दिया गया है। उनके लिए अलग से पेंशन योजना का लाभ प्रस्तावित है।

जिन महिलाओं का DBT स्टेटस एक्टिव है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है, उन्हें यह राशि स्वत: ही उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रही है। वहीं जिन महिलाओं का बैंक खाता अब तक आधार से लिंक नहीं हो पाया है, उन्हें योजना की इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग ने यह भी साफ किया है कि जिन महिलाओं का खाता NPCI से मैप नहीं है, उनकी किस्त रोक दी जाएगी जब तक कि वे इसे पूरा नहीं कर लेतीं।

जिले की इतनी महिलाओ को मिला लाभ

लातेहार जिले की बात करें तो इस जिले में 1 लाख 25 हजार 366 महिलाओं को मई महीने की किस्त के रूप में कुल 31 करोड़ 34 लाख 15 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। अप्रैल महीने में जिले की एक लाख 27 हजार 329 महिलाओं को ₹2500 की दर से कुल 31 करोड़ 83 लाख 22 हजार 500 रुपये दिए गए थे। वहीं, जिले में करीब 7703 ऐसी महिलाएं पाई गई हैं, जिनका बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है। ऐसे में इन महिलाओं को मई की किस्त नहीं मिलेगी।

Maiya Samman Yojana May Kist के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के नाम पर निजी चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और ना ही वह इनकम टैक्स दाता होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर एक वैध बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT एक्टिव हो और वह NPCI से लिंक होना चाहिए।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है।
  • महिला का नाम ग्राम पंचायत या शहरी निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • किसी भी तरह की त्रुटि या अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर किस्त रोकी जा सकती है।

आज से महिलाओं के खातों में 2500 रूपये जमा होना शुरू, ऐसे चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana May Kist Payment Status Check कैसे करें?

  • मंईया सम्मान योजना के मई महीने की किस्त का भुगतान चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना है और “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज कर सबमिट करना है।
  • अब आपके आवेदन की स्थिति और भुगतान जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।

यदि पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध नहीं हो तो अपने बैंक की पासबुक अपडेट करवाएं या 1800-890-0215 पर कॉल करें। साथ ही, बैंक का टोल फ्री नंबर डायल कर भी आप अपने खाते में किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon