Maiya Samman Yojana May Kist Payment News: 52 लाख महिलाओं को मिलेगा मई महीने की किस्त, इस दिन जारी होगी राशि

Maiya Samman Yojana May Kist Payment News: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना अब महिलाओं के जीवन में एक बड़ा सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे उन्हें घर चलाने से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की जिम्मेदारी उठाने में मदद मिलती है।

अब जो नया अपडेट सामने आया है, वह झारखंड की 52 लाख महिलाओं के लिए एक और राहत की खबर लेकर आया है। सरकार ने मई महीने की किस्त की तारीख को लेकर स्थिति साफ कर दी है और अब सभी जिलों को राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दे दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यहां आपको जानने को मिलेगा कि मई के पैसे कब तक आपके खाते में आ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana May Kist Payment News

अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि Maiya Samman Yojana May Kist Payment News को लेकर विभाग ने सभी जिलों को राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश दे दिया है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने साफ-साफ निर्देश दिया है कि मई महीने की किस्त की राशि अगले सप्ताह तक सभी लाभार्थी महिलाओं को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाए।

जिलों के पास पहले से ही नवंबर माह तक की राशि उपलब्ध करा दी गई है और तकनीकी रूप से किसी प्रकार की अड़चन नहीं है। अब जिले स्तर पर भुगतान की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और बैंकिंग प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। ऐसे में जिन महिलाओं का आधार खाता से लिंक है और DBT स्टेटस एक्टिव है, उन्हें इस बार की राशि बिना किसी रुकावट के मिल जाएगी। जिले सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, और भुगतान पूरा होते ही विभाग को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

मंईयां योजना से जुड़ी हर समस्या का समाधान अब सिर्फ 24 घंटे में, इस नंबर पर करें मैसेज

अप्रैल की राशि भी हो चुकी है जारी

मई की राशि से पहले अप्रैल महीने की Maiya Samman Yojana Payment भी पूरी तरह ट्रांसफर की जा चुकी है। राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को अप्रैल माह के ₹2500 उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। जिन जिलों में किसी कारणवश देर हुई थी, वहां अब दो किस्तें एक साथ भेजी जा सकती हैं। खास बात यह है कि अप्रैल और मई दोनों की राशि की तैयारी पहले ही हो चुकी थी और राज्य सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक फंड भी जारी कर दिया गया था।

महिला बाल विकास विभाग ने इस योजना के लिए कुल 96 अरब नौ करोड़ रुपये का बजट तय किया है, जिससे महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि समय पर मिलती रहे। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनका कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

रांची जिला में हुआ 104 करोड़ से अधिक का भुगतान

रांची जिले में मंईया सम्मान योजना का कार्य सबसे तेज गति से हुआ है। यहां अप्रैल महीने की राशि दो चरणों में भेजी गई। पहले चरण में 4 जून 2025 को 3 लाख 40 हजार 63 महिलाओं के खाते में कुल 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इसके बाद दूसरे चरण में 79 हजार 553 महिलाओं को भी 2500 रुपये की सम्मान राशि भेजी गई।

कुल मिलाकर रांची जिले में 4 लाख 19 हजार 616 लाभुकों को मिलाकर 104 करोड़ 90 लाख 40 हजार की राशि का भुगतान हो चुका है। जिन महिलाओं का आधार सीडिंग अब तक नहीं हुआ है, उनसे अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द अपने बैंक से संपर्क कर DBT एक्टिवेट करवाएं ताकि किस्त का लाभ लगातार मिलता रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon