Maiya Samman Yojana Verification Update: अभी भी जारी है दस्तावेजों की जांच, ऐसे जल्द कराएं अपना सत्यापन

Maiya Samman Yojana Verification Update: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ाने और उन्हें सामाजिक-आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। हालांकि, अब योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है जिसमें बताया गया है कि कई जिलों में अब भी लाभार्थियों का verification प्रक्रिया जारी है।

खासकर रांची जिले में जिन महिलाओं का physical verification अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए ये एक आखिरी मौका है। अगर आपने योजना के लिए आवेदन किया है और अब तक पैसा नहीं मिला है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि सभी महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर सत्यापन का कार्य पूरा कर लेना चाहिए ताकि उनका नाम लाभुकों की सूची में बना रहे और ₹2500 की राशि समय पर खाते में आ सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब भी जारी है दस्तावेजों का सत्यापन

मंईयां सम्मान योजना के रांची समेत अन्य जिलों में अभी भी कई महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन बाकी है। ऐसे मामलों में लाभार्थियों को योजना की किस्त नहीं मिल रही है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिर से मौका दिया है कि जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, वे तुरंत आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर सेविका से संपर्क करें और अपने सभी दस्तावेज सही ढंग से सत्यापित करवाएं।

सत्यापन में आधार कार्ड, बैंक खाता डिटेल, राशन कार्ड और फोटो की जरूरत पड़ती है। सेविका आपके कागजातों की जांच करके उनका रिकॉर्ड सिस्टम में अपडेट करवाती है। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो योजना से आपका नाम हट सकता है और आपको भविष्य में किसी भी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इस प्रक्रिया को पूरा करें और योजना से जुड़ी हुई सभी जरूरी जानकारी सेविका से अवश्य लें।

इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पहले 5000 रुपये, फाइनल डेट जारी

दो चरणों में भेजी गई करोड़ों की राशि

अब तक रांची जिले में Maiya Samman Yojana के तहत दो चरणों में बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खातों में पैसा भेजा जा चुका है। पहला भुगतान 4 जून 2025 को किया गया, जिसमें 3 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को ₹85 करोड़ से अधिक की राशि मिली थी।

इसके बाद अप्रैल महीने की किस्त भी भेजी गई, जिसमें दूसरे चरण में 79 हजार 553 महिलाओं को ₹2500 प्रति लाभुक के हिसाब से ₹9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 रुपये भेजे गए। ये सारी राशि DBT के माध्यम से लाभुकों के आधार लिंक बैंक खातों में जमा की गई है। जिन महिलाओं का आधार उनके खाते से जुड़ा नहीं था या जिनका NPCI मैपिंग एक्टिव नहीं था, उन्हें अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है।

जिलेवार जानें कितनी महिलाओं को मिला लाभ

रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी निकायों के आधार पर देखें तो बेड़ो में 4291, कांके में 4933, सिल्ली में 4370 और मांडर में 4348 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। वहीं शहर क्षेत्र (नगर निगम) में 6180 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। कुल मिलाकर योजना की पहुंच हर पंचायत और नगर क्षेत्र तक बनाई गई है ताकि जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल मिल सके। नीचे दी गई तालिका से आप देख सकते हैं कि किस क्षेत्र में कितनी लाभार्थी महिलाएं इस योजना से जुड़ी हुई हैं –

प्रखंड / नगर क्षेत्रलाभार्थी महिलाओं की संख्या
अनगड़ा2790
अरगोड़ा शहरी (नगर निगम)3067
बड़गाईं शहरी (नगर निगम)2310
बेड़ो4291
बुण्डू1725
बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम)690
बुढ़मू3166
चान्हो3648
हेहल शहरी (नगर निगम)4557
ईटकी2052
कांके4933
कांके शहरी (नगर निगम)348
खलारी2103
लापुंग2618
मांडर4348
नगड़ी3764
नगड़ी (नगर निगम)2272
नामकुम3524
नामकुम (नगर निगम)2372
ओरमांझी3138
राहे1716
रातू3731
सिल्ली4370
सोनाहातू2073
तमाड़3767
शहर (नगर निगम)6180
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon