Maiya Samman Yojana WhatsApp Number: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिसके माध्यम से लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। लेकिन कई बार तकनीकी गड़बड़ियों, दस्तावेजों की त्रुटियों या सत्यापन में देरी के चलते महिलाओं को उनकी किस्त समय पर नहीं मिल पाती है।
ऐसे में बार-बार पंचायत या प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी समाधान नहीं निकलता, जिससे महिलाओं को मानसिक और आर्थिक दोनों ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब राज्य सरकार ने इस समस्या का आसान हल निकाल लिया है। अब महिलाएं घर बैठे सिर्फ एक WhatsApp मैसेज भेजकर अपनी समस्या दर्ज करवा सकती हैं और 24 घंटे के अंदर समाधान पा सकती हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको क्या करना होगा, किस नंबर पर मैसेज भेजना है और किन बातों का ध्यान रखना है इन सभी सवालों का जवाब हम इस लेख में विस्तार से देने जा रहे हैं। अगर आप भी मंईयां योजना की लाभार्थी हैं और किसी तरह की समस्या से जूझ रही हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana WhatsApp Number Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana WhatsApp Number |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
WhatsApp संपर्क नंबर | 9430328080 |
समाधान का समय | 24 घंटे के अंदर |
ऑफिशियल पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईयां योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देना है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए शुरू की गई है।
अब तक सरकार द्वारा 9वीं किस्त तक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है और अब 10वीं और 11वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके आवेदन, दस्तावेज या सत्यापन में छोटी-मोटी त्रुटियों के कारण राशि नहीं पहुंच पा रही है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने WhatsApp के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा शुरू की है, जिससे महिलाएं बिना कार्यालय गए अपनी समस्या का हल पा सकें।
आज से महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर, ऐसे करें स्टेटस चेक
Maiya Samman Yojana WhatsApp Number
राज्य सरकार ने मंईयां योजना से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष WhatsApp नंबर 9430328080 जारी किया है। अब लाभार्थी महिला को ब्लॉक ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अगर किसी महिला को किस्त नहीं मिल रही है, जबकि उनके सभी दस्तावेज सही हैं और EKYC भी पूरा है, तो वे इस नंबर पर WhatsApp मैसेज करके अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।
इस सुविधा से महिलाओं को 24 घंटे के भीतर जवाब और समाधान मिल रहा है। WhatsApp नंबर के जरिए शिकायत भेजना बेहद आसान है और इसमें कोई तकनीकी जानकारी की आवश्यकता नहीं है। बस अपना नाम, आधार के अंतिम 4 अंक, आवेदन नंबर (अगर हो), बैंक खाता संबंधी विवरण और किस्त न मिलने की जानकारी एक साथ भेजनी होती है।
Maiya Samman Yojana WhatsApp Number के फायदे
- इस नंबर के जरिए महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकती हैं, जिससे मामले की निगरानी तेज होती है।
- कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म हो जाती है, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
- महिलाओं को मानसिक तनाव से राहत मिलती है, क्योंकि उन्हें भरोसा रहता है कि शिकायत का समाधान 24 घंटे के भीतर होगा।
- WhatsApp पर मैसेज भेजना बेहद सरल है, इससे ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी आसानी से इसका लाभ उठा सकती हैं।
- जिन महिलाओं की किस्तें तकनीकी कारणों से रुकी हुई हैं, उनके मामले में तुरंत जांच की जाती है और DBT प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाती है।
- WhatsApp चैट का रिकॉर्ड होने से महिलाएं भविष्य में अपनी शिकायतों का ट्रैक भी रख सकती हैं।
इन 12 जिलों की महिलाओं को आज से 5000 रूपये मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana WhatsApp Number को उपयोग कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल से WhatsApp खोलना है और नंबर 9430328080 को सेव करना है। इसके बाद आपको एक सिंपल मैसेज टाइप करना है जिसमें आप अपनी समस्या को साफ शब्दों में बताएं। जैसे “मेरा नाम सानू देवी है, मेरा आधार नंबर के अंतिम 4 अंक 1234 हैं, मेरा आवेदन नंबर 56789 है और मुझे अप्रैल के बाद से कोई किस्त नहीं मिली है।
कृपया मेरी सहायता करें।” आप चाहें तो इसमें बैंक खाता जानकारी जैसे बैंक का नाम और अकाउंट नंबर के अंतिम चार अंक भी जोड़ सकते हैं। यह जानकारी देने के बाद भेज देना है। आपकी शिकायत सीधे जिले के DC के पास पहुंचेगी और 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई और जानकारी मांगी जाती है तो उसी नंबर पर आपको रिप्लाई भी मिलेगा। इस तरह, WhatsApp के जरिए मंईयां योजना से जुड़ी समस्या का समाधान अब बहुत ही आसान और भरोसेमंद हो गया है।