Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Out Today: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजना मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब 10वीं और 11वीं किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की राशि लाभार्थी महिलाओं को दी जाती थी, लेकिन अब मई और जून महीने की दोनों किस्तों को एक साथ भेजने का निर्णय लिया गया है।
यानी अब महिलाओं को सीधे ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। खास बात ये है कि यह भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो तुरंत अपना नाम लिस्ट में चेक करें और जानें कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं। साथ ही पेमेंट स्टेटस चेक करने की संपूर्ण जानकारी हमने आगे बताई हुई है।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Out Today Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Out Today |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड |
किस्तें | 10वीं और 11वीं किस्त |
ट्रांसफर राशि | ₹5000 |
ट्रांसफर तिथि | 25 जून से 30 जून 2025 |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 52.20 लाख महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईया सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Maiya Samman Yojana एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना का लाभ विशेषकर उन महिलाओं को दिया जाता है जो गरीब वर्ग के से आती हैं। मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक 9 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं, और अप्रैल में 9वीं किस्त जारी कर दी गई थी।
अब सरकार ने निर्णय लिया है कि मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि को एक साथ ट्रांसफर किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन महिलाओं को 9वीं किस्त पहले ही मिल चुकी थी, उन्हें अब ₹5000 मिलेंगे, वहीं जिनको पिछली किस्तें नहीं मिली थी, उन्हें ₹7500 की एकमुश्त राशि दी जा रही है।
महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि जमा होना शुरू, जानिए पूरी अपडेट
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Out Today
मिली जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Out Today की प्रक्रिया 25 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 30 जून तक चलेगी। इसमें पात्र महिलाओं को एक साथ ₹5000 की सहायता दी जा रही है, जो मई और जून की दो किस्तों को मिलाकर ट्रांसफर की जा रही है। राज्य सरकार ने DBT के माध्यम से यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजनी शुरू कर दी है।
मंईया सम्मान योजना के तहत पात्रता पूरी करने वाली महिलाएं इस बार की किस्त का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। अगर आपने सभी दस्तावेज पूरे कर दिए हैं और e-KYC भी पूरा हो चुका है, तो यह पैसा आपके खाते में जरूर आएगा।
इन 12 जिलों की महिलाओं को आज से ₹5000 मिलना शुरू
राज्य सरकार द्वारा यह किस्त चरणबद्ध तरीके से भेजी जा रही है। पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है। इन जिलों में जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो, रांची और देवघर शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है।
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अधिकतम पात्र महिलाओं तक मंईया सम्मान योजना का लाभ समय से पहुंचे। अन्य जिलों की महिलाओं को अगले चरण में भुगतान किया जाएगा। अगर आप भी इन जिलों से आती हैं, तो ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना नाम सूची में अवश्य चेक करें।
सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा ₹5000 का लाभ
मंईया सम्मान योजना के तहत ₹5000 की राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है, जिनका नाम सरकार की अप्रूव्ड पात्रता सूची में दर्ज है और जिनकी सभी जानकारियां जैसे आधार बैंक खाते से लिंक होना, NPCI मैपिंग पूरा होना, और e-KYC सफलतापूर्वक हो चुका हो। इसके अलावा, जिन महिलाओं ने योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है और जिनका DBT स्टेटस एक्टिव है, उन्हें ही यह राशि प्राप्त हो रही है।
यदि आपके दस्तावेज अधूरे हैं या आपके आवेदन में कोई गलती है, तो आपको इस बार की किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में आप अपने नजदीकी CSC सेंटर या पंचायत कार्यालय में जाकर करेक्शन करवा सकते हैं। या फिर आप नजदीकी प्रखंड कार्यालय जाकर योजना से संबंधित दस्तावेज को जमा कर अपने आवेदन में सुधार करवा सकती हैं।
10वीं और 11वीं किस्त के ₹5000 की राशि इन महिलाओं को प्राप्त होगी, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम!
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण कर रही महिलाओं को दी जा रही है –
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में किसी भी सदस्य के नाम चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और न ही वह इनकम टैक्सदाता हो।
- महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है और वह DBT के लिए एक्टिव होना चाहिए।
- महिला का आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में शामिल होना अनिवार्य है।
- आवेदन फॉर्म में कोई गलती या अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर किस्त रोकी जा सकती है।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के खाते में भेजी जा रही है। जैसे ही किस्त की राशि खाते में आएगी आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS न आने पर आप अपने बैंक का खाता को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही आप नजदीकी CSC केंद्र जाकर भी किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं।
इसके अलावा आप प्रखंड कार्यालय जाकर किस्त की जानकारी पा सकती हैं। साथ-साथ बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप SMS के जरिए किस्त की जानकारी पा सकती हैं। वहीं अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करना होगा, जहां आप अपने आवेदन लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पेमेंट की जानकारी निकाल सकती हैं।