Maiya Samman Yojana 10th Kist Latest News: 10वीं किस्त को लेकर नया अपडेट! इस दिन भेजा जाएगा पैसा, जानिए किसे मिलेगा और किसे नहीं

Maiya Samman Yojana 10th Kist Latest News: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में 9वीं किस्त की राशि ₹2500 प्रदेश की लाखों महिलाओं के खाते में भेजी गई, जिससे उनके चेहरे पर राहत और खुशी दोनों दिखाई दी है।

अब सभी महिलाएं बेसब्री से 10वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। इस बीच योजना को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है जिसमें बताया गया है कि कब तक 10वीं किस्त का पैसा आएगा और किन-किन लाभार्थियों को यह किस्त मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह आर्टिकल खास उन महिलाओं के लिए है जो जानना चाहती हैं कि इस बार उन्हें पैसे मिलेंगे या नहीं। यहां पर हम आपको Maiya Samman Yojana 10th Kist Latest News के बारे में हर जरूरी जानकारी सरल भाषा में देने जा रहे हैं, ताकि किसी तरह का कन्फ्यूजन ना रहे और आप अपने पात्रता के अनुसार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Maiya Samman Yojana 10th Kist Latest News Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 10th Kist Latest News
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
किस्त संख्या10वीं
राशि₹2500
संभावित तारीख30 जून 2025 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है जो राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अब तक योजना के अंतर्गत 9 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है।

इन किस्तों से लाखों महिलाओं को घर की जरूरी चीजों के लिए आर्थिक राहत मिली है। अब योजना की 10वीं किस्त को लेकर तैयारी चल रही है और सरकार की ओर से साफ किया गया है कि 10वीं किस्त उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिन्हें 9वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है और जिनका आधार वेरिफिकेशन और भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है।

10वीं 11वीं क़िस्त के 5000 रुपये महिलाओं को इस दिन मिलेंगे

Maiya Samman Yojana 10th Kist Latest News

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंईया सम्मान योजना की 10वीं किस्त के भुगतान की तैयारी तेज़ हो गई है। 9वीं किस्त के दो चरणों में वितरण के बाद अब 10वीं किस्त को लेकर अपडेट आया है कि यह राशि जून के अंतिम सप्ताह में ट्रांसफर की जा सकती है। सरकार द्वारा जिले स्तर पर लाभुकों की सूची की जांच की जा रही है और जिन महिलाओं की जानकारी पोर्टल पर सही पाई जा रही है, उन्हें ही किस्त दी जाएगी।

10वीं किस्त का पैसा इस दिन भेजा जाएगा

अभी तक की जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana 10th Kist की राशि 30 जून 2025 तक लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभागीय स्तर पर फाइनल लिस्ट तैयार की जा रही है और बैंक के माध्यम से DBT की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। अगर किसी कारण से राशि जून में नहीं भेजी जाती है तो यह भुगतान जुलाई के पहले सप्ताह में निश्चित रूप से हो जाएगा।

10वीं किस्त का पैसा किसे मिलेगा और किसे नहीं

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि 10वीं किस्त की राशि उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिनका आवेदन पहले से स्वीकृत है और जिनका आधार उनके बैंक खाते से लिंक है। इसके अलावा जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है उन्हें भी इस बार किस्त नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने लाभुकों से आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करवाने की अपील की है ताकि योजना का लाभ उन तक पहुंच सके। जिनके डॉक्युमेंट्स में गड़बड़ियाँ हैं या जिनके नाम पात्रता सूची में नहीं हैं, उन्हें भी इस बार किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।

10वीं 11वीं क़िस्त के 5000 रुपये महिलाओं को इस दिन मिलेंगे

Maiya Samman Yojana 10th Kist के लिए पात्रता

  • महिला को झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला या उसके पति का नाम राशन कार्ड में मौजूद होना आवश्यक है।
  • महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें आधार लिंक और DBT सक्रिय होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का आधार कार्ड NPCI से लिंक होना चाहिए।
  • लाभार्थी का नाम ग्राम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा बनाई गई पात्रता सूची में होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 10th Kist Payment Status Check

  • सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करके आधार नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आवेदन क्रमांक और मोबाइल नंबर डालें।
  • फिर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफाई करें।
  • सत्यापन के बाद आपके आवेदन और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।

अगर वेबसाइट पर जानकारी नहीं दिखती तो बैंक पासबुक अपडेट करवाकर भी आप ट्रांजेक्शन देख सकते हैं या बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon