Maiya Samman Yojana 9th Installment 2nd Round Payment: झारखंड सरकार की सबसे चर्चित योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। अप्रैल माह की 9वीं किस्त के दूसरे चरण में हजारों महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी गई है। खास बात यह है कि इस बार जिन महिलाओं की किस्त पहली बार छूट गई थी, उन्हें इस बार के राउंड में शामिल कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस सौगात से एक बार फिर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और इस दिशा में सरकार ने बड़ी संख्या में ट्रांसफर की गई राशि के माध्यम से भरोसे का नया स्तर बनाया है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana 9th Installment 2nd Round Payment में किन जिलों को शामिल किया गया, कितनी राशि भेजी गई, और किन लाभुकों को यह पैसा मिला है। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना के लाभार्थी हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महिला सशक्तिकरण योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद, गरीब और असहाय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है। अप्रैल माह की 9वीं किस्त का पहला भुगतान जून की शुरुआत में कर दिया गया था, जिसमें लाखों महिलाओं को लाभ मिला।
लेकिन कुछ तकनीकी कारणों और दस्तावेजों की जांच लंबित रहने के कारण कुछ महिलाओं को पहली बार की किश्त नहीं मिल पाई थी। अब सरकार ने उन महिलाओं को भी शामिल करते हुए दूसरा चरण शुरू किया है, जिससे अब तक छूटी हुई लाभार्थी भी योजना के लाभ से जुड़ सकें। यह योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद प्रभावशाली मानी जा रही है।
Maiya Samman Yojana 9th Installment 2nd Round Payment
झारखंड के रांची जिले में Maiya Samman Yojana 9th Installment के दूसरे चरण का भुगतान शुरू हो चुका है। इस राउंड में कुल 79,553 महिलाओं को ₹2500 की सम्मान राशि उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 रुपये की राशि महिलाओं को भेजी गई है।
इसका लाभ उन्हें मिला है जिनका आवेदन पहले से स्वीकृत था लेकिन तकनीकी या वेरिफिकेशन संबंधी कारणों से पहली किश्त में नाम छूट गया था। यह कदम यह दर्शाता है कि सरकार की मंशा हर पात्र महिला तक योजना का लाभ पहुंचाने की है। वहीं जिन महिलाओं को यह भुगतान मिला है, वे अब योजना में नियमित लाभार्थी के रूप में जुड़ चुकी हैं।
राज्य की 7.65 लाख महिलाओं को मिलाने लगे ₹2500, नया लिस्ट जारी
दोनों चरणों में 104 करोड़ से अधिक का वितरण
रांची जिले में Maiya Samman Yojana के तहत दो चरणों में अप्रैल माह की राशि का भुगतान हो चुका है। पहले चरण में 4 जून को 3,40,063 लाभुकों के खाते में ₹85.01 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद अब दूसरे चरण में 79,553 महिलाओं को ₹9.88 करोड़ की राशि दी गई है।
यानी कुल 4,19,616 महिलाओं के बीच अब तक ₹104.90 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है। इस बड़े ट्रांसफर के माध्यम से सरकार ने साबित किया है कि वह महिला सशक्तिकरण और गरीब महिलाओं के समर्थन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दोनों चरणों में भुगतान प्रक्रिया आधार आधारित है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
दूसरे चरण में जिले की 79 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिले पैसे
दूसरे चरण में रांची जिले की कई पंचायतों और शहरी निकाय क्षेत्रों की महिलाओं को ₹2500 की सम्मान राशि मिली है। इनमें अनगड़ा, अरगोड़ा, बेड़ो, बुण्डू, बुढ़मू, चान्हो, कांके, लापुंग, माण्डर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली, सोनाहातू, तमाड़ आदि प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
इस चरण में कुल 79,553 महिलाओं के खातों में कुल 9.88 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। नीचे दिए गए टेबल में क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या देख सकते हैं –
क्षेत्र | लाभुक की संख्या |
अनगड़ा | 2790 |
अरगोड़ा (शहरी) | 3067 |
बेड़ो | 4291 |
बुण्डू | 1725 |
बुढ़मू | 3166 |
चान्हो | 3648 |
कांके | 4933 |
लापुंग | 2618 |
माण्डर | 4348 |
नगड़ी | 3764 |
नामकुम | 3524 |
ओरमांझी | 3138 |
राहे | 1716 |
रातू | 3731 |
सिल्ली | 4370 |
सोनाहातू | 2073 |
तमाड़ | 3767 |
महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि जमा होना शुरू, जानिए पूरी अपडेट
जिनको अभी तक नहीं मिला पैसा, वे करें ये जरूरी काम
जिन महिलाओं को Maiya Samman Yojana 9th Kist 2nd Round में राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अब आने वाले किश्तों का लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेजों को पूरी तरह अपडेट रखना चाहिए। खासतौर पर बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, NPCI मैपिंग सक्रिय रहनी चाहिए और सभी भौतिक वेरिफिकेशन पूरे होने चाहिए।
जिनका भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हुआ है वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करके फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और दस्तावेज जमा कर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही अपनी बैंक पासबुक को अपडेट रखते हुए नियमित रूप से योजना की वेबसाइट पर जाकर स्थिति की जांच करते रहें ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके।