Maiya Samman Yojana Fraud Case Update: छउवा उठा रहा था मंईयां योजना का लाभ अब होगी रिकवरी, जाने पूरी अपडेट

Maiya Samman Yojana Fraud Case Update: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम योजना है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं घर खर्च और जरूरी ज़रूरतों को बिना किसी सहारे के पूरा कर सकें है।

लेकिन अफसोस की बात यह है कि सरकार की इस नेक पहल में कुछ लोग धांधली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में पलामू जिले के पांकी प्रखंड में एक युवक द्वारा महिला बनकर छह महीने तक योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े ने सरकार के सिस्टम और निगरानी तंत्र की पोल खोलकर रख दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गया है और दोषी से वसूली के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा मामला, कैसे हुआ फर्जीवाड़ा, और कौन-कौन बन सकते हैं दोषी?

Maiya Samman Yojana Fraud Case Overview Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Fraud Case Update
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
योजना लाभार्थीराज्य की योग्य महिलाएं
राशि₹2500 प्रतिमाह (₹7500 तीन किस्त एक साथ)
फर्जीवाड़े की स्थितिपांकी प्रखंड, पलामू
जांच की स्थितिजारी

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह ₹2500 सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं।

अभी तक इस योजना के तहत महिलाओं को कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं, जिनमें अप्रैल महीने की 9वीं किस्त जून में भेजी गई थी। वहीं 10वीं और 11वीं किस्त का पैसा 20 से 30 जून के बीच ट्रांसफर किया जा रहा है। जिन महिलाओं को 9वीं किस्त नहीं मिली थी उन्हें इस बार ₹7500 एक साथ भेजे जाएंगे।

Maiya Samman Yojana Fraud Case Update

पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मंईयां योजना में जबरदस्त फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। यहां के एक युवक सौरभ कुमार ने खुद को महिला बताकर “सौरभ कुमारी” नाम से मंईयां सम्मान योजना में आवेदन किया था। उसने अपने पिता का नाम बदलकर “केदार साव” बताया, जबकि बैंक खाता उसके असली नाम सौरभ कुमार पर था और उसी खाते में ₹2500 की राशि पिछले छह महीने से जमा हो रही थी।

यह बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। बैंक मैनेजर के मुताबिक, खाते में लगातार पैसे आते रहे लेकिन किसी को शक नहीं हुआ। इस मामले की सूचना जब सामाजिक सुरक्षा निदेशक विक्रम आनंद तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत रिकवरी और FIR दर्ज करने का निर्देश दे दिया।

उन्होंने यह भी साफ किया कि इस फर्जीवाड़े में जो भी सरकारी कर्मी शामिल पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई जिलों में मंईयां योजना से संबंधित फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल चुकी हैं।

महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि जमा होना शुरू, जानिए पूरी अपडेट

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
  • महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम से एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT सुविधा एक्टिव हो।
  • महिला का आधार कार्ड NPCI से लिंक और पूरी तरह अपडेट होना चाहिए।
  • लाभार्थी का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में शामिल होना चाहिए।
  • अगर किसी महिला के दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे मंईयां सम्मान योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

  • मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में “Login” विकल्प पर क्लिक करना है और अपने आवेदन क्रमांक/आधार नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन करे।
  • लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर डालें और “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  • OTP दर्ज करके वेरिफाई करें, उसके बाद भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • जानकारी ना मिलने पर पासबुक अपडेट करवाएं या बैंक कस्टमर केयर से संपर्क करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon