झारखंड के 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी पोशाक, पुरी जानकारी देखें

40 Lakh Students of Jharkhand Will get Uniforms : जैसा कि आपको पता है केंद्र सरकार और राज्य सरकार छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है। इसी प्रकार से हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के कक्षा एक से लेकर 8वीं के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट जारी गया है, जारी अपडेट के अनुसार सरकार राज्य के 40 लाख छात्र छात्राओं को पोशाक देने जा रही है। क्या है पूरी अपडेट जानने के लिए आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी पोशाक

हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा ट्विटर (X) के माध्यम से 40 लाख विद्यार्थियों को पोशाक देने की जानकारी साझा की गई है। सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार राज्य के कक्षा एक से लेकर आठवीं में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सरकार लाभ देने जा रही है। ये लाभ वैसे छात्र-छात्राओं को मिलेगा जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार सभी पोशाक स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार करवाया जाएगा इसके लिए सबसे पहले स्वयं सहायता समूह से आकलन किया जाएगा अगर वह इसमें सक्षम होते हैं तो तैयार किया जाएगा अन्यथा कक्षा 1 से लेकर 8वीं के सभी 40 लाख छात्रों को सरकारी DBT के माध्यम से पोशाक खरीदने के लिए राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

पोशाक के साथ मिलेंगे अन्य लाभ

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया सरकार द्वारा राज्य के 40 लाख छात्र-छात्राओं को स्कूली पोशाक दिया जाएगा जिसकी तैयारी स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से लेकर 8वीं के विद्यार्थियों को दो जोड़ा पोशाक, एक फूल स्वेटर और एक सेट जूता मौज जिया जाएगा।

Abua Awas Yojana 2nd Round

अगर स्वयं सहायता समूह इसे तैयार करने में सक्षम नहीं होते हैं तो सरकार DBT के माध्यम से इन 40 लाख छात्रों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी। कक्षा 1 से लेकर 8वीं के विद्यार्थियों को कितने पैसे मिलेंगे इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

कक्षा 1 से 5वी के छात्रों को मिलने वाली राशि

दो सेट पोशाक350 रुपए
एक फूल स्वेटर150 रुपए
एक सेट जूता मोजा100 रुपए
कुल 600 रुपए

छठी कक्षा से 8वीं के छात्रों को मिलने वाली राशि

दो सेट पोशाक 400 रुपए
एक फूल स्वेटर 200 रुपए
एक सेट जूता मोजा 160 रुपए
कुल 760 रुपए
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon