Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist: झारखंड की महिलाओं के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत फिर एक अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिन महिलाओं को किस्त की राशि का इंतजार था, उनके लिए अब एक साथ 3 किस्तों की बड़ी राशि मिलने वाली है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि अप्रैल, मई और जून महीने की कुल ₹7500 राशि उन महिलाओं को एक साथ दी जाएगी, जिनका नाम पात्रता सूची में शामिल है और जिनके दस्तावेज पूरी तरह से सही हैं।
इस बार खास बात यह है कि Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist का लाभ सबसे पहले उन जिलों की महिलाओं को मिल रहा है जहां आधार सीडिंग और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक 8 किस्तें दी जा चुकी थीं, लेकिन 9वीं किस्त अप्रैल माह की थी जो कुछ जिलों में देरी से जारी हुई। वहीं 10वीं (मई) और 11वीं (जून) किस्त का भुगतान अब 20 जून से 30 जून के बीच किया जाएगा।
इस अपडेट से लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं Maiya Samman Yojana की इस बड़ी अपडेट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां तथा किन 10 जिलों की महिलाओं को एक साथ ₹7500 मिलने वाले हैं और पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
योजना का लाभ | ₹2500 प्रति माह (अब एक साथ ₹7500 तीन किस्तें) |
लाभार्थी | झारखंड की पात्र महिलाएं |
ताजा अपडेट | जून में 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ दी जाएगी |
भुगतान तिथि | 20 जून से 30 जून 2025 के बीच |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को DBT के माध्यम से राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
अब तक मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को लगातार 8 किस्तें दी जा चुकी थीं और अब अप्रैल महीने की 9वीं किस्त कुछ जिलों में भेजी जा चुकी है। वहीं मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ ₹5000 के रूप में जून के अंत तक दी जा रही है। यानी अब महिलाओं को कुल ₹7500 की राशि एक साथ मिलने जा रही है जिससे उन्हें घर खर्च चलाने में बड़ी राहत मिलेगी।
महिलाओं को आज से 5000 रुपये मिलना शुरू, जानिए पूरी जानकारी यहाँ
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist
मंईया सम्मान योजना के तहत नौवीं किस्त यानी अप्रैल महीने की राशि का वितरण अब शुरू हो चुका है। राज्य के 14 जिलों की महिलाओं के खातों में यह राशि पहले ही ट्रांसफर कर दी गई है जबकि शेष 10 जिलों की महिलाओं को अभी 9वीं किस्त नहीं मिली है। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि जिन महिलाओं को नौवीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें 10वीं और 11वीं किस्त के साथ ₹7500 की राशि एक साथ भेजी जाएगी।
यह राशि 20 जून से लेकर 30 जून 2025 के बीच ट्रांसफर की जाएगी। अगर महिलाओं के दस्तावेज सही हैं, आधार सीडिंग पूरी है और NPCI मैपिंग भी सफल है, तो उन्हें इस भुगतान में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। जैसे ही राशि खाते में आएगी महिलाओं के मोबाइल पर SMS भी आ जाएगा।
इन 10 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये
मिली जानकारी के अनुसार कुछ तकनीकी कारणों से 10 जिलों की सभी महिलाओं को अभी तक अप्रैल की 9वीं किस्त नहीं मिल पाई थी। इन जिलों में अब जून के आखिरी सप्ताह में तीनों किस्तों – अप्रैल (9वीं), मई (10वीं) और जून (11वीं) की राशि एक साथ ₹7500 के रूप में उनके खातों में भेजी जाएगी।
इस लिस्ट में चतरा, पूर्वी सिंहभूम, रांची, दुमका, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला और गुमला जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं को अब सिर्फ एक बार ₹7500 की राशि मिलेगी जिससे उन्हें पहले की सारी बकाया राशि प्राप्त हो जाएगी और योजना की निरंतरता बनी रहेगी।
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना से उन महिलाओं को लाभ मिलेंगे जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती है –
- महिला लाभार्थी केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो आवेदन की तारीख तक मान्य हो।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम से चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो या आयकरदाता न हो।
- महिला का बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए और DBT सुविधा चालू होनी चाहिए।
- आधार कार्ड बैंक खाते से सीडेड होना जरूरी है, साथ ही NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
- महिला का नाम ग्राम पंचायत या शहरी निकाय द्वारा स्वीकृत लाभार्थी सूची में होना अनिवार्य है।
- अगर दस्तावेज अधूरे हैं या कोई गलती है, तो भुगतान रोका जा सकता है और ऐसे मामलों में किस्त नहीं भेजी जाती है।
राज्य की 7.65 लाख महिलाओं को मिलाने लगे ₹2500, नया लिस्ट जारी
Maiya Samman Yojana 9th 10th 11th Kist Payment Status Check
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जैसे ही किस्त की राशि खाते में जमा होगी मोबाइल पर SMS आ जाता है। SMS ना आने पर आप बैंक जाकर खाते को अपडेट कर कर भी जान सकते हैं की किस्त की राशि खाते में आई है या नहीं। इसके अलावा आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर “Login” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अपनी जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक/आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के सेक्शन में जाना है।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर और आवेदन क्रमांक भरें और “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करना है।
- अब आपके सामने किस्तों की पूरी जानकारी, भुगतान की स्थिति और राशि दिखाई देगी।