Maiya Samman Yojana Jharkhand Rs2500 Payment: राज्य की 7.65 लाख महिलाओं को मिलाने लगे ₹2500, नया लिस्ट जारी

Maiya Samman Yojana Jharkhand Rs2500 Payment: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना ने राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में एक नई ऊर्जा भर दी है। हालांकि अप्रैल माह में कुछ तकनीकी कारणों से कई महिलाओं को इस योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब एक बार फिर राहत की खबर आई है। सरकार ने उन सभी महिलाओं को, जिनका Aadhaar Seeding नहीं हुआ था और इसी वजह से उन्हें अप्रैल की राशि नहीं मिल सकी थी, उनके खातों में दोबारा ₹2500 भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शनिवार से राज्यभर की लगभग 7.65 लाख महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो गया है और अगले कुछ दिनों में ये प्रक्रिया पूरी भी हो जाएगी। सरकार की यह पहल न सिर्फ आर्थिक मदद है बल्कि उन महिलाओं की उम्मीद भी जो थोड़े वक्त के लिए इस योजना से वंचित हो गई थीं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताएंगे कि योजना का लाभ किन्हें मिलेगा, राशि कैसे मिलेगी और District Wise Pending Data की पूरी रिपोर्ट क्या कहती है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Jharkhand Rs2500 Payment Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Jharkhand Rs2500 Payment
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
पुनः भुगतान प्रारंभअप्रैल माह की किस्त ₹2500
कुल लाभार्थी7.65 लाख महिलाएं
भुगतान कारणआधार सीडिंग के बाद राशि का ट्रांसफर
भुगतान मोडडायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना Jharkhand महिलाओं के लिए एक विशेष राहत योजना है जिसे राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।

अब तक इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 9वीं किस्त तक की राशि मिल चुकी है राज्य की कुछ महिलाएं 9वी किस्त के लाभ से वंचित थी जिन्हें पैसे मिलने शुरू हो चुके हैं। सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन महिलाओं को किसी कारणवश पिछली किस्तें नहीं मिलीं, उन्हें अगली किस्तों के साथ उनका बकाया भी एकमुश्त मिले।

राज्य की 7.65 लाख महिलाओं को मिलने लगे 2500 रूपये

झारखंड सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी राहत में उन 7.65 लाख महिलाओं को फिर से ₹2500 की राशि ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है जो अप्रैल में अपने आधार सीडिंग के अपडेट न होने के कारण किस्त से वंचित रह गई थीं। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा यह आंकड़ा सार्वजनिक किया गया है और बताया गया है कि सभी जिलों में डाटा की समीक्षा कर उन महिलाओं की पहचान की गई है जिनका सत्यापन अब पूरा हो चुका है।

शनिवार से ही महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि भेजी जा रही है और आने वाले 4 से 5 दिनों में यह ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। ये कदम सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें हर पात्र महिला को लाभ देना सुनिश्चित किया गया है, भले ही किसी तकनीकी समस्या के चलते वह पहले वंचित रही हो।

इसे भी पढ़े :- केवल इनको मिलेगा 10वीं 11वीं किस्त के 5000 रूपये, देखें लिस्ट में अपना नाम

Maiya Samman Yojana District Wise Pending Data Report

जिला का नामअप्रैल का भुगतानबचे हुए लाभुक
हजारीबाग1,95,72187,236
रांची3,40,06383,178
बोकारो2,53,74377,391
जमशेदपुर2,17,68977,298
धनबाद2,88,00075,416
देवघर1,92,91955,958
दुमका1,52,50938,586
गुमला1,10,06545,000
चतरा1,26,86155,009
लोहरदगा89,59303,345
गिरिडीह4,38,75432,623
सरायकेला1,19,72225,737
खूंटी64,46924,598
साहेबगंज1,71,83115,696
गोड्डा1,90,47711,137
कोडरमा1,31,04307,771
चाईबासा1,81,89006,369
पलामू3,48,71505,420
पाकुड़1,64,47600,142
जामताड़ा1,47,55702,530
सिमडेगा89,25000,087
लातेहार1,27,25803,345
रामगढ़98,69632,710

10वीं 11वीं किस्त का पैसा कब और कैसे मिलेगा?

अप्रैल माह की राशि मिलने के बाद अब महिलाओं की नजरें Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment पर टिकी हैं। सरकार द्वारा पहले ही संकेत दिए जा चुके हैं कि जून महीने के अंत तक 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी। इसका मतलब है कि योग्य लाभार्थी महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि उनके खातों में सीधे भेजी जाएगी।

वहीं, वे महिलाएं जिन्हें पिछली कोई किश्त नहीं मिली है, उन्हें यह राशि बकाया समेत दी जा सकती है। इस बार सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी प्रक्रिया जैसे आधार सीडिंग, भौतिक सत्यापन और डीबीटी एक्टिवेशन पूरी हों तभी भुगतान हो। इसलिए महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन की स्थिति की जांच करते रहें ताकि अगली किस्त का पैसा समय पर मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon