Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Date: मंईयां योजना से महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 5000 रूपये, जानें पूरी जानकारी

झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना ने राज्य की लाखों महिलाओं को एक नई आर्थिक ताकत दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक मंईयां सम्मान योजना की 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और महिलाओं को अब बेसब्री से Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार मई और जून महीने की किस्तों यानी 10वीं और 11वीं किस्त की राशि इसी जून महीने के अंतिम सप्ताह में एक साथ दी जाएगी। इससे महिलाओं के खाते में ₹5000 की सीधी मदद पहुंचेगी। यह खबर उन महिलाओं के लिए राहत भरी है जो पिछली कुछ किस्तों के लेट होने से परेशान थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Date, पात्रता, किस्त चेक करने की प्रक्रिया, और योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे ताकि आपको कहीं और भटकने की जरूरत न पड़े तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे राज्य की गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाती है, जिससे वे अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकें।

अब तक मंईयां सम्मान योजना के तहत 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 10वीं तथा 11वीं किस्त की तैयारी पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि अब महिलाओं को दोनों किस्तों की राशि एक साथ ₹5000 रूपये दी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में थोड़ी राहत मिल सकेगी। मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने का मौका मिलता है, और वे खुद को समाज में आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इस योजना से काफी लाभान्वित हो रही हैं।

57 हजार महिलाओं की किस्त फिर रोकी गई, जानिए किस गलती से हो रही जांच

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Date – इस दिन मिलेगा 5000 रूपये

मिली रिपोर्ट्स और अधिकारियों के बयानों के अनुसार, Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist जून 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी की जा सकती है। अभी तक 9वीं किस्त की राशि 5 जून से सभी महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है और जिन लाभार्थियों को यह राशि नहीं मिली है, उन्हें भी अगले कुछ दिनों में यह राशि मिल जाएगी।

अब सरकार की योजना है कि मई और जून महीने की दोनों किस्तें यानी 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ दी जाए ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। दोनों किस्तों के रूप में ₹5000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे न केवल महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि वे अगले कुछ महीनों के जरूरी खर्चों को आसानी से मैनेज कर सकेंगी।

Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना के 10वीं और 12वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं –

  • महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, अन्यथा वह योजना की पात्रता से बाहर हो जाएगी।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
  • मंईयां सम्मान योजना के लिए महिला का खुद का नाम से एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें डीबीटी (DBT) लिंक होना अनिवार्य है।
  • महिला का आधार कार्ड अपडेटेड और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए ताकि भुगतान में कोई बाधा न आए।
  • महिला के परिवार के पास अगर 4 पहिया वाहन है, तो सिर्फ ट्रैक्टर मान्य होगा, अन्य निजी गाड़ियों की स्थिति में लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए और अन्य सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा गया होना चाहिए।

वंचित महिलाओं को अगले 24 घंटे में मिलेंगे ₹2500, नई अपडेट यहां देखें !

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Status Check कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना के 10वीं और 12वीं की राशि जैसे ही आपके खाते में आएगी मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS न आने पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले लाभार्थी महिला को Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “लॉगिन” या “Beneficiary Login” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद “आवेदन और भुगतान की स्थिति” (Application and Payment Status) विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना आवेदन क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज करें और “OTP प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Maiya Samman Yojana Installment Details खुल जाएगी, जिसमें 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्त की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon