महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही माझी लाडकी बहिन योजना आज राज्य की करोड़ों महिलाओं के जीवन में एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें। अब महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है कि Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date की घोषणा हो चुकी है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि इस महीने के अंत तक सभी पात्र महिलाओं को 12वीं किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह खबर खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो पिछले कुछ महीनों से अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं। इस बार 12वीं किस्त को योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर राज्य स्तर पर आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया जाएगा।
ऐसे में सभी लाभार्थी महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंक खाते और दस्तावेज एक बार फिर से जांच लें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से उनकी किस्त रुक न जाए। आइए जानते हैं Ladki Bahin Yojana 12th Installment से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां तो अगर आप लाडकी बहिन योजना से जुड़ी हुई है तो लेख में आखिर तक बन रहे।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
किस्त संख्या | 12वीं किस्त |
किस्त की राशि | ₹1500 प्रति लाभार्थी महिला |
वितरण की तारीख | 28 जून 2025 (कार्यक्रम के दौरान) |
वितरण चरण | दो से तीन चरणों में |
संभावित शुरुआत | 24 जून 2025 से |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana क्या है?
माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मासिक आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1500 ट्रांसफर किए जाते हैं। लाडकी बहिन योजना से करोड़ों महिलाएं आज लाभान्वित हो रही हैं,
जिससे उन्हें अपने परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। अब जबकि Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date घोषित कर दी गई है, यह योजना अपने पहले वर्ष के सफल समापन की ओर बढ़ रही है। 28 जून 2025 को माझी लाडकी बहिन योजना को एक वर्ष पूरा हो जाएगा और इसी अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 12वीं किस्त जारी की जाएगी।
सरकार का उद्देश्य है कि माझी लाडकी बहिन योजना के माध्यम से महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक राहत दी जाए बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाया जाए। पिछले एक वर्ष में लाडकी बहिन योजना के तहत कुल 11 किस्तों की राशि पहले ही लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। अब महिलाएं उत्सुकता से 12वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
11वीं और 12वीं किस्त की राशि ₹3000 एकमुश्त मिलेंगे, जाने नई अपडेट यहाँ
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date
राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date 28 जून 2025 तय की गई है। इस दिन योजना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक बड़ा राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान ही महिलाओं के बैंक खातों में 12वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 करोड़ 47 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं को 12वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा। इस बार भी वितरण दो से तीन चरणों में किया जाएगा ताकि बैंकिंग सिस्टम पर ज्यादा दबाव न पड़े। पहले चरण की शुरुआत 24 जून 2025 से होने की संभावना है, जिसके तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी। शेष लाभार्थियों को कार्यक्रम के दिन यानी 28 जून या उसके बाद के दिनों में राशि मिलेगी।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment के लिए पात्रता
अगर आप भी चाहते हैं कि आपको Ladki Bahin Yojana 12th Installment के तहत ₹1500 की राशि मिले तो इसके लिए आपको योजना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है। यहां विस्तार से जानते हैं कि किन महिलाओं को 12वीं किस्त का लाभ मिलेगा –
- महिला आवेदक महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार के पास 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास स्वयं का सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें DBT सुविधा चालू होनी चाहिए।
- योजना के लिए महिला ने समय पर आवेदन किया होना चाहिए और उसका नाम योजना की पात्र लाभार्थी सूची में शामिल होना चाहिए।
- जिन महिलाओं का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि किस्त जारी करने में कोई अड़चन न आए।
- महिला का राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपडेटेड और सही होने चाहिए ताकि सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
महिलाओं के खाते में ₹1500 जमा होना शुरू, ऐसे करें स्टेटस चेक
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Status Check कैसे करे?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपकी Ladki Bahin Yojana 12th Installment की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप यह प्रक्रिया अपनाकर आसानी से स्टेटस चेक कर सकती हैं। यहां हम आपको विस्तार से स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दे रहे हैं –
- सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार की Ladki Bahin Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “अर्जदार लॉगिन” या “Applicant Login” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपनी User ID और Password डालकर लॉगिन करना है।
- अगर आपने पासवर्ड नहीं बनाया है तो “फॉरगॉट पासवर्ड” के माध्यम से नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर “भुगतान स्थिति” (Payment Status) या “Installment Status” का विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) और Captcha Code भरना होगा।
- सभी विवरण सही तरीके से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके आवेदन की 12वीं किस्त का स्टेटस दिख जाएगा।
- अगर आपकी राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुकी होगी तो वहां Paid का स्टेटस दिखेगा। अगर प्रक्रिया अभी जारी है तो Processing का स्टेटस दिखेगा।
- जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली हैं, उन्हें भी इस बार एक साथ पिछली बकाया राशि दी जा सकती है। इसलिए स्टेटस को समय-समय पर जरूर चेक करती रहें।