Maiya Samman Yojana Ranchi Payment Update: रांची की महिलाओं के खाते में आये 2500 रूपये, नहीं मिला तो तुरंत करे यह काम

Maiya Samman Yojana Ranchi Payment Update: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक बेहद सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। इसी कड़ी में रांची जिले में अप्रैल माह की किस्त के 2500 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

इस बार कुल 3,40,063 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिला है। हालांकि कुछ महिलाओं के खाते में यह राशि नहीं पहुंची है। इसका सबसे बड़ा कारण है आधार सीडिंग की प्रक्रिया है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था, उनके खाते में पैसे नहीं आये हैं। अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना के लाभुक हैं और आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो घबराइए नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन महिलाओं के खाते में पैसे आये हैं, किनको नहीं मिले और अगर नहीं मिले तो आपको क्या करना है। तो यदि आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इसलिए की को आखिर तक जरूर पढ़ें।

रांची जिले में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिले 2500 रुपये

रांची जिले में इस बार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 3,40,063 महिला लाभुकों के खाते में अप्रैल महीने की ₹2500 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत प्रशासन ने कुल ₹85,01,57,500 रुपये की राशि का वितरण किया है। इस बार का भुगतान पूरी तरह आधार बेस्ड किया गया है।

यानी जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक था, केवल उन्हीं के खातों में यह पैसा भेजा गया है। कई महिलाएं जिन्होंने पहले आवेदन किया था और उनका आवेदन भी स्वीकृत हो चुका था, लेकिन उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था, उनके खाते में यह किस्त की राशि नहीं पहुंच पाई।

रांची के डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री ने साफ कहा है कि सभी महिलाएं जल्दी से अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग करवा लें ताकि आने वाली किस्तों में कोई रुकावट न हो। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में भौतिक सत्यापन का काम भी तेजी से चल रहा है। सत्यापन पूरा होते ही सभी योग्य लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।

सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान योजना से 2500 रुपये

खाते में पैसे नहीं आये तो करें ये जरूरी काम

अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लाभुक हैं और आपके खाते में अप्रैल माह की 2500 रुपये की राशि नहीं आई है तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। सरकार ने इस बार सख्त निर्देश दिए थे कि केवल उन्हीं खातों में राशि भेजी जाएगी जो आधार से लिंक होंगे। अगर आपका खाता लिंक नहीं है, तो आपको नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर तुरंत आधार सीडिंग करवानी होगी।

इसके लिए आपको बैंक पासबुक, आधार कार्ड और योजना का आवेदन नंबर साथ में ले जाना होगा। बैंक में फार्म भरकर आप आधार लिंकिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा, रांची जिले में इस समय भौतिक सत्यापन का काम भी जारी है। जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा होगा और आधार लिंकिंग हो चुकी होगी, उन्हें आगे की किस्तों का पैसा आसानी से मिल जाएगा।

इसलिए अगर आपका सत्यापन भी लंबित है तो संबंधित बीएलओ या पंचायत कार्यालय से संपर्क कर प्रक्रिया को जल्द पूरा करवा लें। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने खुद अपील की है कि सभी महिलाएं इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कितनी महिलाओं को मिले 2500 रुपये

रांची जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं को इस बार अप्रैल माह की सम्मान राशि मिली है। नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि किस क्षेत्र में कितनी महिलाओं को यह राशि भेजी गई है। यह डेटा जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।

क्षेत्र का नामलाभुकों की संख्या
अनगड़ा14,022
बेड़ो16,874
बुण्डू7,385
बुढ़मू14,812
चान्हो16,525
ईटकी8,554
कांके28,432
खलारी7,631
लापुंग8,770
माण्डर19,941
नगड़ी15,140
नामकुम14,436
ओरमांझी16,560
राहे8,154
रातू15,002
सिल्ली17,745
सोनाहातू11,236
तमाड़15,387
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम)13,575
बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम)10,030
हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम)16,376
सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम)25,634
कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम)997
नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम)6,689
नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम)7,086
बुण्डू नगर पंचायत3,070

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाखों महिलाओं के बैंक खाते में अप्रैल महीने की ₹2500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। अगर आपका पैसा अभी नहीं आया है, तो घबराइए नहीं। सबसे पहले अपना आधार सीडिंग चेक करें और भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करवाएं। सरकार की कोशिश है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। आप समय पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करेंगे तो अगली किस्त का पैसा भी आपके खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon