Maiya Samman Yojana 9th Kist Eligibility Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना आज के समय में राज्य की महिलाओं के लिए उम्मीद की एक बड़ी किरण बनकर उभरी है। इस योजना के तहत पहले से ही 8 किस्तों की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है और अब 9वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। अप्रैल महीने की 2500 रुपये की राशि अब मई-जून में जारी की जा रही है।
मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार, अब 52.20 लाख महिलाओं को अप्रैल महीने की राशि दी जा रही है, जबकि पहले यह संख्या 56.61 लाख थी। इसका मतलब है कि कुछ महिलाओं को किस्त नहीं मिल पाई है और इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।
इनमें से सबसे बड़ा कारण पात्रता से जुड़ा अपडेट है। सरकार ने यह साफ किया है कि अब सिर्फ वे महिलाएं ही मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा पाएंगी जो निर्धारित मापदंडों को पूरा करती हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Maiya Samman Yojana 9th Kist की राशि किन महिलाओं को मिल रही है, किन्हें नहीं मिल रही, और कब तक बाकी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Eligibility Update Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th Kist Eligibility Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की योग्य महिलाएं |
आर्थिक सहायता | ₹2500 (प्रति किस्त) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक महिलाओं को आठ किस्त मिल चुकी हैं और अप्रैल के बाद नौवीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसी महिला का राशन कार्ड, आधार और बैंक खाता है तो वह इस योजना के लिए पात्र हो सकती है। हालांकि हाल ही में सरकार ने पात्रता के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं जिससे अब केवल उन महिलाओं को ही लाभ मिलेगा जो इन शर्तों को पूरा करेंगी।
अगले 24 घंटे में मिलेंगे 5000 रुपये, किन्हें मिलेगा पैसा जानिए पूरी अपडेट
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
मंईयां सम्मान योजना 9th Kist यानी अप्रैल की किस्त अब मई जून महीने में जारी की जा रही है। जिन महिलाओं के दस्तावेज पहले ही सत्यापित हो चुके हैं और जिनका खाता डीबीटी से जुड़ा हुआ है, उन्हें 2500 रुपये की किस्त का भुगतान मिलना शुरू हो गया है। जैसे ही आपके खाते में पैसा आएगा, आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS भी भेजा जाएगा।
हालांकि, अगर SMS नहीं आता है, तो आप http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पोर्टल पर जाकर या बैंक जाकर स्टेटस चेक कर सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार लगभग 52.20 लाख महिलाओं को यह राशि दी जा रही है, जबकि पहले यह संख्या 56.61 लाख थी। इसका मतलब है कि कुछ महिलाओं को किस्त नहीं मिल पाई और इसका मुख्य कारण पात्रता नियमों का अपडेट है।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Eligibility Update
मिली जानकारी के अनुसार अब सिर्फ वही महिलाएं 9वीं किस्त की राशि पा रही हैं जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता मानकों को पूरी करती हैं। सबसे पहले महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा महिला के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड और सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है।
सरकार ने यह भी कहा है कि अगर किसी महिला का नाम राशन कार्ड में नहीं है लेकिन बाकी दस्तावेज पूरे हैं तो वह भी पात्र मानी जा सकती है। साथ ही कुछ महिलाओं के दस्तावेजों में गलती पाई गई है, लेकिन वे फिर भी मंईयां सम्मान योजना में शामिल की जा रही हैं यदि अन्य दस्तावेज़ सही पाए गए हों।
मंईयां सम्मान योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलेगा
मंईयां सम्मान योजना से उन महिलाओं को बाहर रखा गया है जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। अगर किसी महिला का बैंक खाता बंद है या DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सुविधा चालू नहीं है तो उन्हें भी राशि नहीं मिलेगी।
इसके अलावा जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड या आधार कार्ड नहीं है, वे भी इस योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगी। सरकार का साफ कहना है कि मंईयां सम्मान योजना सिर्फ उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।
13 जिलों की महिलाओं को मिला 2500 रुपये, बाकी को भी जल्द मिलेगा
कब तक मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को अब तक 9वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें अगले चरण में राशि भेजी जाएगी। मई जून महीने में अप्रैल की किस्त का वितरण किया जा रहा है और जून महीने में मई की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अप्रैल महीने की राशि 15 जून के अंत तक सभी पात्र महिलाओं को मिल जाएगी।
यदि राशि नहीं आती है तो संबंधित महिला को अपने पंचायत कार्यालय या बैंक से संपर्क करना चाहिए। कई बार तकनीकी गड़बड़ी या दस्तावेजों में गड़बड़ी की वजह से भी राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती है।
निष्कर्ष
मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक राहत और सम्मान दोनों का माध्यम बन चुकी है। हाल ही में योजना में आए पात्रता अपडेट के कारण कुछ महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि नहीं मिली है लेकिन सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी योग्य महिलाओं को किस्त मिल जाएगी।
यदि आप इस योजना से जुड़ी हुई हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज सही हैं और बैंक खाता डीबीटी से लिंक है।उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। ऐसी ही जरूरी जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें, धन्यवाद।